WhatsApp Chat Themes: व्हाट्सऐप में आ रहा नया फीचर, iPhone यूजर्स चैट में लगा सकेंगे Animated Wallpaper
WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही Chat Themes में Animated Wallpapers का सपोर्ट जोड़ सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट के बैकग्राउंड और थीम को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। साथ ही अलग-अलग थीम के लिए चैट बबल का कलर भी सेट किया जा सकेगा।
WhatsApp में आएंगे Animated Wallpapers
WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी iOS पर Animated Wallpapers वाले Chat Themes की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर WhatsApp beta for iOS 26.31.10.74 में देखा गया है, जो TestFlight के जरिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Chat Themes को तीन अलग-अलग कैटेगरी में पेश कर सकता है। इनमें Featured, Doodle और Minimal शामिल हैं। Featured Themes में Animated Wallpapers मिलने की उम्मीद है। Animated Wallpaper का इस्तेमाल चैट बैकग्राउंड को डायनामिक बनाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका एनीमेशन काफी हल्का होने की उम्मीद है, ताकि यूजर्स का ध्यान बातचीत से न भटके। नए थीम ऑप्शन की मदद से यूजर्स अलग-अलग चैट को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Realme 16x 5G की सेल शुरू: मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट, देखें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन की खासियत
Doodle और Minimal Themes भी होंगे शामिल
रिपोर्ट में बताया गया है कि Doodle Chat Theme में डूडल पैटर्न वाला बैकग्राउंड मिल सकता है। वहीं, Minimal Theme में सादा बैकग्राउंड दिया जा सकता है, जिससे चैट इंटरफेस ज्यादा साफ और कम डिस्ट्रैक्टिंग नजर आएगा। WhatsApp अलग-अलग थीम के साथ मैच करने वाले चैट बबल कलर भी उपलब्ध करा सकता है। Chat Themes का यह फीचर iOS के साथ-साथ Android पर भी लगभग इसी तरह काम करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
WhatsApp में हाल ही में आए कई नए फीचर्स
इस बीच WhatsApp ने हाल में प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls फीचर को बेहतर बनाते हुए यूजर्स को वोटिंग की डेडलाइन सेट करने और Anonymous Responses की सुविधा दी है। इसके अलावा, WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए @all mentions फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है।
WhatsApp यूजर्स अब किसी मौजूदा ग्रुप से एक नया ग्रुप चैट भी बना सकते हैं, जिसमें उन्हें दोबारा सभी सदस्यों को चुनकर ऐड करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। कंपनी के अनुसार, ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।
Realme 16x 5G की सेल शुरू: मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट, देखें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन की खासियत
Realme 16x 5G First Sale: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16x 5G को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इसे लॉन्च के एक दिन बाद बिक्री के लिए पेश किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Realme 16x 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
भारत में Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। फोन को Endurance Brown और Glory White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ग्राहक इसे Flipkart और Realme India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
पहली सेल के तहत ग्राहकों को 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद तीनों वेरिएंट की प्रभावी कीमत क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 28,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक का लाभ भी मिल सकता है। कंपनी 10 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी दे रही है।
ये भी पढ़े-ः Tecno Pova 8 Pro 5G: टेक्नो ला रहा सस्ता 5G फोन, रियर में मिलेगी सेकेंडरी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और धांसू फीचर्स
Realme 16x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Realme 16x 5G डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है और Realme UI 7.0, Android 16 पर आधारित है। इसमें 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1570 पिक्सल है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 6GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 5,300 वर्ग मिलीमीटर का AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम और GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, 5G, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Realme 16x 5G का डायमेंशन 166.47 x 78.23 x 8.88mm है और इसका वजन 217 ग्राम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








