Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर जरूर करें इन 8 नाग देवताओं का स्मरण, जानें धार्मिक महत्व
नाग पंचमी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक मानी जाती है। इस दिन नाग देवता की पूजा के साथ भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा है। श्रद्धालु नाग देवता को जल, दूध, फूल और अनाज अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवताओं का स्मरण और पूजन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पौराणिक परंपराओं में आठ प्रमुख नागों का विशेष उल्लेख मिलता है। इनमें शेषनाग, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलिक, कर्कोटक और शंखपाल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन नागों से जुड़ी मान्यताएं।
1. शेषनाग यानी आदिशेष
शेषनाग को अनंत या आदिशेष भी कहा जाता है। धार्मिक कथाओं में उन्हें नागों का राजा माना गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर विराजमान रहते हैं। इसी वजह से शेषनाग का हिंदू धार्मिक परंपरा में विशेष स्थान है।
2. वासुकी नाग
वासुकी को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है। धार्मिक चित्रण में भगवान शिव के गले में वासुकी नाग को देखा जाता है। समुद्र मंथन की पौराणिक कथा में भी वासुकी का महत्वपूर्ण उल्लेख मिलता है, जहां उन्हें मंदराचल पर्वत के चारों ओर रस्सी के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
3. पद्म नाग
पद्म नाग को धार्मिक मान्यताओं में शांति और समृद्धि से जोड़ा जाता है। नाग परंपरा में पद्म नाग का विशेष महत्व बताया गया है और नाग पंचमी के अवसर पर इनका भी स्मरण किया जाता है।
4. महापद्म नाग
महापद्म नाग का उल्लेख भी प्रमुख नागों की परंपरा में मिलता है। पौराणिक मान्यताओं में इन्हें नाग वंश के महत्वपूर्ण नागों में गिना गया है। नाग पंचमी पर पद्म और महापद्म दोनों का स्मरण करने की परंपरा कई धार्मिक संदर्भों में बताई जाती है।
5. तक्षक नाग
महाभारत में तक्षक नाग का विशेष उल्लेख मिलता है। राजा परीक्षित और तक्षक से जुड़ी कथा भारतीय पौराणिक परंपरा में काफी प्रसिद्ध है। तक्षक को आठ प्रमुख नागों में शामिल किया जाता है।
6. कुलिक नाग
कुलिक नाग का भी प्रमुख नागों की सूची में उल्लेख मिलता है। धार्मिक मान्यताओं में उनका संबंध नाग वंश और ब्रह्मा से जुड़ी कथाओं से बताया जाता है। नाग पंचमी पर आठ नागों के स्मरण में कुलिक नाग का नाम भी लिया जाता है।
7. कर्कोटक नाग
कर्कोटक का नाम भी प्रमुख नागों में आता है। पौराणिक कथाओं में कर्कोटक नाग से जुड़ी कई कहानियां मिलती हैं। इन्हें बुद्धिमत्ता और रहस्यमय शक्तियों से जोड़कर देखा जाता है।
8. शंखपाल नाग
शंखपाल को आठ प्रमुख नागों में शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं में इन्हें शुभता और समृद्धि से जोड़ा गया है। नाग पंचमी पर शंखपाल नाग का स्मरण भी नाग देवता की पूजा का हिस्सा माना जाता है।
नाग पंचमी पर क्यों किया जाता है नाग देवता का पूजन?
नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा के पीछे प्रकृति और धार्मिक आस्था दोनों से जुड़ी परंपराएं हैं। भारतीय संस्कृति में सर्पों को विशेष धार्मिक महत्व दिया गया है। भगवान शिव के साथ नाग का संबंध होने के कारण शिव आराधना में भी नाग देवता का विशेष स्थान माना जाता है।
काल सर्प दोष को लेकर भी नाग पंचमी से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दिन नाग देवता का पूजन और भगवान शिव का अभिषेक करने से काल सर्प दोष के प्रभाव कम हो सकते हैं। हालांकि, यह धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता है, इसका वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
नाग पंचमी पर इन 8 नागों का करें स्मरण
धार्मिक परंपरा के अनुसार नाग पंचमी पर अनंत (शेषनाग), वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलिक, कर्कोटक और शंखपाल का स्मरण किया जाता है। श्रद्धा के साथ नाग देवता की पूजा और भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा इस पर्व को खास बनाती है।
WhatsApp Chat Themes: व्हाट्सऐप में आ रहा नया फीचर, iPhone यूजर्स चैट में लगा सकेंगे Animated Wallpaper
WhatsApp अपने iOS यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही Chat Themes में Animated Wallpapers का सपोर्ट जोड़ सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट के बैकग्राउंड और थीम को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। साथ ही अलग-अलग थीम के लिए चैट बबल का कलर भी सेट किया जा सकेगा।
WhatsApp में आएंगे Animated Wallpapers
WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी iOS पर Animated Wallpapers वाले Chat Themes की टेस्टिंग कर रही है। यह फीचर WhatsApp beta for iOS 26.31.10.74 में देखा गया है, जो TestFlight के जरिए उपलब्ध है। हालांकि, अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp Chat Themes को तीन अलग-अलग कैटेगरी में पेश कर सकता है। इनमें Featured, Doodle और Minimal शामिल हैं। Featured Themes में Animated Wallpapers मिलने की उम्मीद है। Animated Wallpaper का इस्तेमाल चैट बैकग्राउंड को डायनामिक बनाने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसका एनीमेशन काफी हल्का होने की उम्मीद है, ताकि यूजर्स का ध्यान बातचीत से न भटके। नए थीम ऑप्शन की मदद से यूजर्स अलग-अलग चैट को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे।
ये भी पढ़े-ः Realme 16x 5G की सेल शुरू: मिल रहा ₹2,000 का डिस्काउंट, देखें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन की खासियत
Doodle और Minimal Themes भी होंगे शामिल
रिपोर्ट में बताया गया है कि Doodle Chat Theme में डूडल पैटर्न वाला बैकग्राउंड मिल सकता है। वहीं, Minimal Theme में सादा बैकग्राउंड दिया जा सकता है, जिससे चैट इंटरफेस ज्यादा साफ और कम डिस्ट्रैक्टिंग नजर आएगा। WhatsApp अलग-अलग थीम के साथ मैच करने वाले चैट बबल कलर भी उपलब्ध करा सकता है। Chat Themes का यह फीचर iOS के साथ-साथ Android पर भी लगभग इसी तरह काम करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।
WhatsApp में हाल ही में आए कई नए फीचर्स
इस बीच WhatsApp ने हाल में प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने Polls फीचर को बेहतर बनाते हुए यूजर्स को वोटिंग की डेडलाइन सेट करने और Anonymous Responses की सुविधा दी है। इसके अलावा, WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए @all mentions फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है।
WhatsApp यूजर्स अब किसी मौजूदा ग्रुप से एक नया ग्रुप चैट भी बना सकते हैं, जिसमें उन्हें दोबारा सभी सदस्यों को चुनकर ऐड करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। कंपनी के अनुसार, ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









