Video: स्पीच के बीच आया पत्नी का फोन, फिर सुनील गावस्कर ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर हंसी आएगी
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई क्रिकेट विश्लेषण या रिकॉर्ड नहीं, बल्कि उनका एक मजेदार और दिल छू लेने वाला अंदाज है। मुंबई में एक इवेंट के दौरान जब उनका फोन बजा तो उन्होंने मंच पर ही अपना भाषण रोककर कॉल रिसीव कर लिया। इसके बाद जो बात उन्होंने कही, उसने पूरे हॉल को ठहाकों से भर दिया।
मुंबई एयरपोर्ट रोटरी क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गावस्कर चीफ गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। यह आयोजन गिफ्ट ऑफ लाइफ पहल के तहत किया गया था। इस पहल के जरिए अब तक करीब 850 जरूरतमंद बच्चों की मुफ्त जीवनरक्षक हृदय सर्जरी कराई जा चुकी। कार्यक्रम के दौरान गावस्कर ने बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इन बच्चों को असली हीरो बताया और उनके संघर्ष की तारीफ की। साथ ही बच्चों और उनके माता-पिता का हौसला भी बढ़ाया।
Sunny ji answering wife’s call in the middle of his speech ????#SunilGavaskar pic.twitter.com/rknuJ4Rbqb
— lightningspeed (@lightningspeedk) June 5, 2026
इसी बीच जब गावस्कर मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी उनका मोबाइल फोन बज उठा। आमतौर पर लोग ऐसे मौके पर कॉल काट देते हैं, लेकिन गावस्कर ने मुस्कुराते हुए भाषण रोक दिया और कॉल रिसीव कर ली।
फोन रखने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'यह जरूर मेरी पत्नी का फोन होगा। मुझे बस यह याद दिलाने के लिए कि ज्यादा मत बोलना।' गावस्कर की यह बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े। उनका यह सहज और पारिवारिक अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे "क्यूट" और "रिलेटेबल" बता रहे हैं।
सुनील गावस्कर का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में लिया जाता। 70 और 80 के दशक में भारतीय क्रिकेट की पहचान रहे गावस्कर ने भारत के लिए 233 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट और वनडे मिलाकर 13 हजार से अधिक रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 34 शतक दर्ज हैं जबकि वनडे में उन्होंने एक शतक लगाया। गावस्कर 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार रहा। उन्होंने 348 मैचों में 25834 रन बनाए, 81 शतक जड़े और 51.46 की औसत से बल्लेबाजी की। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है।
सब्जी बनाते समय नमक डालने की सही टाइमिंग क्या है? हरी सब्जियों के साथ भूलकर भी न करें ये गलती
Cooking Tips: क्या आप भी सब्जी बनाते समय शुरुआत में ही नमक डाल देते हैं? यह छोटी-सी आदत आपकी सब्जी के स्वाद, रंग और बनावट को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, हर सब्जी में नमक डालने का सही समय अलग होता है। सही टाइमिंग अपनाकर आप खाने का स्वाद और गुणवत्ता दोनों बेहतर बना सकते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




