4 चार साल की उम्र में जागरण में गाया गाना, छोटे से कमरे में गुजरा बचपन, जानिए नेहा कक्कड़ कैस बनीं बॉलीवुड की टॉप सिंगर
Neha Kakkar Birthday: बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में की थी. आज उन्होंने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है वो इतना आसान नहीं था. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कई तरीकी परेशानियों का सामना किया था. नेहा कक्कड़ का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में 6 जून 1988 को हुआ था. उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था. वो अपने परिवार में छोटी थी उनसे बड़ी सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ हैं. उनके दोनों भाई बहन भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते है उन्होंने कई फेमस गाने दिए.
छोटे से कमरे में गुजारे दिन
नेहा कक्कड़ के परिवार की गरीबी का आलम यह था कि उनके घर खाना बनाने के लिए किचन तक नहीं था उनकी मां को टेबल पर खाना बनाती थीं. इतना ही नहीं उनका पूरा परिवार भी इसी बीच 10x10 के कमरे रहता था. जब उनके परिवार को पैसों की ज्यादा जरूरत महसूस होने लगी तब नेहा ने 4 साल की उम्र में जगराते में गाना शुरू किया. आज नेहा कक्कड़ ने अपनी लाइफ आज अपनी लाइफ में वो सब कुछ हासिल कर लिया है जो उन्होंने कभी अपने बचपन सोचा होगा, नेहा आज के समय में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर में गिना जाती हैं.
4 साल की उम्र में जागरण में गया
नेहा कक्कड़ का परिवार बहुत गरीब था. उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे. अपने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए नेहा ने महज 4 साल की उम्र ही जगराता गाना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने एक साल बाद सिंगिग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. उन्होंने इस दौरान कई अवॉर्ड और प्राइज मनी जीती थी जिससे परिवार को मदद की जा सके. उन्होंने बचपन में उसी इवेंट में गाना गाया था जहां पर आशा भोसले ने परफॉर्मेंस दी थी. ऐसे में समझा जा सकता है कि उनके लिए बचपन किसी चुनौती से कम नहीं था.
बच्चों से गाना गंवाने पर रिश्तेदार देते थे ताने
फैमिली की मदद के लिए जब नेहा कक्कड़ और उनके भाई-बहन गाना गया करते थे. इस पर रिश्तेदार और पड़ोसी उनके माता-पिता को ताने दिया करते थे कि बच्चों की पढ़ने लिखने की उम्र में उनसे गाना गंवाते हैं. नेहा अपने भाई बहनों के साथ जगह-जगह परफॉर्म करने जाते थे जिसके चलते उनके माता-पिता को ताने सुनने को मिलते थे. हालांकि उन्होंने अपने सिंगिंग का पेशन नहीं छोड़ा. बचपन में जिस काम को उन्होंने फैमिली की मदद के लिए चुना था बाद में उसे ही अपना करियर बना लिया था.
करियर बनाने के लिए 16 साल की उम्र में पहुंची मुंबई
दरअसल, सोनू कक्कड़ नेहा कक्कड़ से बड़ी थीं इसलिए उन्होंने सिंगिग करियर में उनसे पहले पहचान बना थी. बहन को करियर में आगे बढ़ता देख 16 साल की उम्र नेहा कक्कड़ भी अपने भाई के साथ मुंबई में आ गईं. इस दौरान उन्होंने कई सिंगिग शो के लिए ऑडिशन दिए और काफी मशक्कत के बाद उनका इंडियन आइडल सीजन 2 में सेलेक्शन हो गया. इस दौरान जज सोनू निगम उनकी आवाज से बहुत इम्प्रेस हुए और उन्हें मुंबई आने का न्यौता दिया.हालांकि नेहा ये शो नहीं जीत पाईं लेकिन उन्होंने इससे बहुत नाम किया था.
दीपिका पादुकोण की फिल्म से मिला पहला ब्रेक
नेहा कक्कड़ को 2012 में दीपिका पादुकोण की फिल्म कॉकटेल से पहला बड़ा ब्रेक मिला था. उन्होंने इसमें सेकेंड हैंड जवानी गाना गया था, जो उस दौरान काफी हिट रहा था. जिसके बाद वह रातों-रात फेमस हो गईं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मु़ड़कर नहीं था और कई फिल्मों के लिए सुपरहिट गाने गाए. इसमें धतिंग नाच,सनी-सनी,लंदन ठुमकदा,आओ राजा,तू इश्क मेरा, काला चश्मा, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और ओ साकी-साकी जैसे कई गाने शामिल हैं. इतना ही नहीं नेहा के कई हिट एल्बम भी हैं. कोका कोला तू और मुड़ मुड़ के ओ सजना शामिल हैं.
Shivpuri Student Suicide Case : डी फार्मा के छात्र ने लगाई फांसी | यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप लगा रहे परिजन
Shivpuri Student Suicide Case : डी फार्मा के छात्र ने लगाई फांसी | यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर आरोप लगा रहे परिजन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24















.jpg)







