Shilpa Shinde: 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' झूठे आरोप कबूलने के बाद भी नहीं झुकीं शिल्पा शिंदे, AICWA को दिया जवाब?
Shilpa Shinde: टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में झूठे यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा कर विवाद खड़ा कर दिया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबाकी से जवाब देते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जो विवाद को और हवा दे रहा है।
शिल्पा ने हाल ही में खुलासा किया कि कुछ साल पहले उन्होंने निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे वो बिल्कुल झूठे थे। इस खुलासे के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके बीच शिल्पा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।
"जो उखाड़ना है उखाड़ लो" शिल्पा का जवाब
शनिवार (6 जून) को शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों का एक रील वीडियो साझा किया। वीडियो पर लिखा था, "औरत बनो, हमेशा इस जवाब के लिए तैयार रहो- जो उखाड़ना है उखाड़ लो।"
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला के खत्म कर दो।" अभिनेत्री का ये पोस्ट विवाद को बढ़ा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि उन्होंने हालिया विवाद और उनके खिलाफ उठ रही आवाजों का जवाब दिया है।
AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
शिल्पा के बयान के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
AICWA का कहना है कि झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप न केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि वास्तविक पीड़ितों के मामलों को भी प्रभावित करते हैं।
हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच बढ़ा विवाद
इस पूरे मामले में अभिनेत्री हिना खान भी सामने आईं। हिना ने बिना नाम लिए कहा था कि उन्हें इस बात पर हैरानी है कि कुछ लोग ऐसी हरकत का समर्थन कर रहे हैं, जबकि आरोप लगाने वाली खुद स्वीकार कर चुकी है कि आरोप गलत थे।
हिना की टिप्पणी के बाद शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को हिना खान पर निशाना माना गया। वीडियो में शिल्पा ने उन लोगों पर कटाक्ष किया जो, उनके अनुसार, उनके नाम का इस्तेमाल कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है शिल्पा शिंदे-संजय कोहली विवाद?
यह विवाद साल 2016 से जुड़ा है, जब शिल्पा शिंदे ने लोकप्रिय टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ दिया था। शो से अलग होने के दौरान उन्होंने निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे।
उस समय संजय कोहली ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। अब वर्षों बाद शिल्पा द्वारा आरोपों को झूठा बताए जाने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है और मनोरंजन जगत में बहस का विषय बना हुआ है।
Shilpa Shinde: फर्जी यौन उत्पीड़न केस के दावे पर घिरीं शिल्पा शिंदे, AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम!
Shilpa Shinde Controversy: टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का एक हालिया बयान चर्चा का विषय बन गया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ दर्ज कराया गया यौन उत्पीड़न का मामला झूठा था। इस खुलासे के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है और अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
AICWA ने जताई नाराजगी
AICWA ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि शिल्पा शिंदे का यह स्वीकार करना पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है। संगठन का कहना है कि किसी व्यक्ति पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने से उसकी प्रतिष्ठा, करियर, परिवार और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। एसोसिएशन के मुताबिक, ऐसे आरोपों का प्रभाव सिर्फ आरोपी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके परिवार और करीबियों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।
असली पीड़ितों पर पड़ सकता है असर
AICWA ने कहा कि झूठे आरोपों के मामले सामने आने से उन लोगों के लिए भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं जो वास्तव में उत्पीड़न का शिकार हुए हैं और न्याय की उम्मीद में सामने आते हैं।
संगठन का मानना है कि ऐसी घटनाओं से लोगों के मन में असली शिकायतों को लेकर भी संदेह पैदा हो सकता है, जिससे वास्तविक पीड़ितों की आवाज कमजोर पड़ने का खतरा रहता है।
मुख्यमंत्री से की जांच की मांग
इस पूरे मामले को लेकर AICWA ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से हस्तक्षेप करने की अपील की है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि यह साबित होता है कि आरोप जानबूझकर झूठे लगाए गए थे, तो कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाए।
पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा
हाल ही में कॉमेडियन Bharti Singh और Haarsh Limbachiyaa के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने इस पुराने विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि उस समय वह खुद को बेहद दबाव में महसूस कर रही थी और बकाया भुगतान न मिलने की वजह से परेशान थी। शिल्पा के मुताबिक, इसी परिस्थिति में उन्होंने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उन्हें उनका बकाया भुगतान मिल गया।
यह भी पढ़े- "बेटियों को पढ़ा लिया, बेटों को गड्ढे में डाल दें?" पुरुष सुरक्षा पर महिला की ऋचा चड्ढा से हुई तीखी बहस!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















