Responsive Scrollable Menu

पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मियों को 301 वीरता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा

पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मियों को 301 वीरता पदक प्रदान किए जाने की घोषणा

Continue reading on the app

पुलिस-फायर सर्विस के 301 कर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड:इनमें नक्सल इलाकों के 197 जवान, कुल 1057 लोगों को मेडल; स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र का ऐलान

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का ऐलान किया है। इनमें 301 गैलेंट्री मेडल, 92 प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 664 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस शामिल हैं। इनके अलावा CBI के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनकी सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। कुल 301 गैलेंट्री मेडल में 272 पुलिसकर्मी और 29 फायर सर्विस कर्मी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 197 कर्मी लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म यानी नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के 51, नॉर्थ-ईस्ट के 12 और अन्य क्षेत्रों के 41 कर्मियों को भी गैलेंट्री मेडल दिया गया है। गैलेंट्री मेडल ऐसे कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने जान बचाने, संपत्ति की रक्षा करने, अपराध रोकने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाई हो। 92 कर्मियों को प्रेसिडेंट्स मेडल सरकार ने 92 कर्मियों को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) दिया है। इनमें 83 पुलिस सेवा, 4 फायर सर्विस, 3 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 2 करेक्शनल सर्विस के कर्मी शामिल हैं। यह सम्मान सेवा में विशेष और उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। 664 को मेरिटोरियस सर्विस मेडल इसके अलावा 664 कर्मियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया गया है। इनमें 606 पुलिस, 28 फायर सर्विस, 18 सिविल डिफेंस एवं होम गार्ड और 12 करेक्शनल सर्विस के कर्मी शामिल हैं। यह मेडल कर्तव्य के प्रति समर्पण और बेहतर सेवा के लिए दिया जाता है। CBI के 21 अफसर-कर्मियों को भी सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CBI के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक मिला है। इनमें 6 को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस और 15 को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस दिया गया है। PSM पाने वालों में शोभा दत्ता, मनोज बनर्जी, गिन्नी राणा, संजय कुमार समाल, रमेश चंद और मदन लाल धीमान शामिल हैं। इनमें SP, ASP, DSP और ASI स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। CBI के 15 कर्मियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल CBI के 15 कर्मचारियों को MSM दिया गया है। इनमें DSP, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के साथ लीगल और टेक्निकल स्टाफ भी शामिल हैं। ये अधिकारी-कर्मचारी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, जयपुर, पटना, चंडीगढ़, मदुरै और बेंगलुरु समेत अलग-अलग यूनिट में तैनात हैं। इन पुरस्कारों के जरिए जांच, कानूनी, तकनीकी, प्रशासनिक और फील्ड स्तर पर काम करने वाले CBI कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया गया है। वहीं, पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं के 1,057 कर्मियों को दिए गए मेडल उनके साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सरफराज खान बाहर, ध्रुव जुरेल अंदर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Probable XI Against Sri Lanka: 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने उतरेगी. लगभग एक दशक बाद लंकाई सरजमीं पर उतरी गिल ब्रिगेड के सामने स्पिन के खिलाफ लचर प्रदर्शन से उबरने और WTC फाइनल की रेस में बने रहने की बड़ी चुनौती है. जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ है, वहीं गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Fri, 14 Aug 2026 22:13:35 +0530

  Videos
See all

Russian Oil Import घटा तो भारत का Oil Bill कितना बढ़ेगा? | Economist Santosh Mehrotra ने बताया असर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:14:06+00:00

Ranchi Students Tiranga Yatra LIVE: रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T18:11:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers