Gold Silver Rate 14 August : सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई नरमी के बीच कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,52,376 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,33,169 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,52,447 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.34 लाख रुपए बनी हुई है।
गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4380.90 प्रति औंस और चांदी $ 64.22 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।
वैश्विक बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव के बीच बुलियन (सोना-चांदी) और मुद्रा बाजार में भी हलचल देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स में आई मजबूती के चलते भारतीय रुपये पर भी असर पड़ा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 99.9 से 100.0 के स्तर के आसपास स्थिर है। भारतीय रुपया प्रति डॉलर 95.40 से 95.45 के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $87 से $88 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI Crude) $81 प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वर्तमान में भू-राजनीतिक परिस्थितियां बाजार की दिशा तय कर रही हैं, ऐसे में निवेशक बुलियन में एकमुश्त निवेश करने के बजाय ‘गिरावट पर खरीदारी’ की नीति अपनाना चाहिए। जब तक अमेरिका-ईरान वार्ता और कच्चे तेल की कीमतों पर स्पष्टता नहीं आती तब तक निवेश में सतर्कता बरतनी चाहिए।
आइए जानते हैं इंदौर-भोपाल का आज का ताजा भाव
- इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,940 रुपये बनी हुई है।
- आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,40, 200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
प्रमुख शहरों का ताजा भाव
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,040 , 22 कैरेट का भाव 1,40,350 और 18 कैरेट का भाव 1,14, 800 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,54,900 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,59,900 रुपये बनी हुई है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
राजगढ़ में यूरिया संकट को लेकर उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, सरकार से मांगा जवाब
मध्यप्रदेश में खाद और यूरिया की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। राजगढ़ में यूरिया नहीं मिलने से किसानों के सड़क पर उतरने और जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं करा पाने को लेकर जवाब मांगा है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान खेती के महत्वपूर्ण दौर में यूरिया और खाद के लिए परेशान हो रहा है लेकिन सरकार जमीनी समस्या का समाधान करने के बजाय व्यवस्थाएं ठीक होने के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में किसानों को लगातार तीन दिन तक यूरिया के लिए परेशान होना पड़ा और जब उन्हें खाद नहीं मिली तो आखिरकार उन्हें हाईवे पर उतरकर अपनी नाराजगी जाहिर करनी पड़ी।
खाद के मुद्दे पर सरकार को घेरा
उमंग सिंघार ने कहा है कि किसानों का सड़क पर उतरना इस बात का संकेत है कि खाद की उपलब्धता और वितरण को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर समस्या है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खाद की समस्या सिर्फ राजगढ़ तक सीमित नहीं है। उनका आरोप है कि जब भी खाद की मांग बढ़ती है तब किसानों को लंबी कतारों, इंतजार और सीमित आपूर्ति जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही खेती की लागत, मौसम और फसल से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच काम कर रहा है। ऐसे में अगर समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं होता है तो किसान के सामने फसल की जरूरत पूरी करने की चुनौती खड़ी हो जाती है। उमंग सिंघार ने सवाल किया कि जब सरकार को खरीफ सीजन में यूरिया की मांग का अनुमान पहले से होता है तो फिर वितरण व्यवस्था में ऐसी स्थिति क्यों बनती है कि किसानों को सड़क पर उतरना पड़े।
बीजेपी पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की ओर से किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ यह बताने से काम नहीं चलेगा कि प्रदेश में खाद की पर्याप्त व्यवस्था है। सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि खाद वास्तव में किसानों तक पहुंचे और उन्हें निर्धारित समय पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि “किसान खेत में खाद के लिए तरसे और सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डाले, यह बिल्कुल भी नहीं चलेगा।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











