Responsive Scrollable Menu

Michael Clarke Accident: IPL फाइनल के बाद मौत को छूकर लौटे माइकल क्लार्क, ट्रक के नीचे घुस गई थी कार

आईपीएल 2026 फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज कमेंटेटर माइकल क्लार्क एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस भयावह दुर्घटना में क्लार्क की जान बच गई और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। हालांकि, कार चला रहे ड्राइवर के पैर में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है।

45 वर्षीय माइकल क्लार्क आईपीएल फाइनल में कमेंट्री की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक बड़े सेमी-ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अपने पॉडकास्ट Beyond23 Cricket Podcast में घटना का जिक्र करते हुए क्लार्क ने बताया कि हादसे के समय वह कार में सो रहे थे। अचानक जोरदार झटके से उनकी नींद खुली और सामने का दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गए।

क्लार्क ने कहा, "घर लौटने का यह सफर बेहद डरावना रहा। सबसे पहले मैं भारत के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनकी मदद की वजह से मैं सुरक्षित घर पहुंच सका।"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि वह स्वयं वाहन नहीं चला रहे थे। हादसे के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो देखा कि कार का आधा हिस्सा ट्रक के नीचे फंसा हुआ था। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे भयावह अनुभवों में से एक बताया।

क्लार्क के मुताबिक, बाद में ड्राइवर ने उन्हें बताया कि ट्रक की ब्रेक लाइट काम नहीं कर रही थी। इसी कारण उसे समय रहते ट्रक के रुकने का अंदाजा नहीं लग पाया और कार पीछे से ट्रक में जा टकराई।

उन्होंने कहा, "हमारी कार पूरी तरह तबाह हो गई। मुझे केवल कुछ मामूली चोटें आईं, लेकिन ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी लग रही थी। मैं उसके लिए ज्यादा चिंतित था क्योंकि वह काफी घबराया हुआ था।"

BCCI का जताया आभार
हादसे के बाद माइकल क्लार्क ने Board of Control for Cricket in India (BCCI) का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड के अधिकारी लगातार उनका और ड्राइवर का हालचाल लेते रहे।

क्लार्क ने कहा, "बीसीसीआई के सभी लोग लगातार संपर्क में रहे। उन्होंने मेरी और ड्राइवर दोनों की चिंता की। उनके सहयोग और समर्थन के लिए मैं बेहद आभारी हूं।"

उन्होंने अंत में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था, लेकिन वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि सुरक्षित बच निकले और आईपीएल के एक और शानदार सीजन का हिस्सा बन सके।

Continue reading on the app

Vaibhav Sooryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट खेलना चाहिए...' आर अश्विन ने क्यों कहा ऐसा?, युवा खिलाड़ियों को दी एक सलाह

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ टी20 क्रिकेट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें टेस्ट भी खेलना चाहिए। अश्विन ने कहा कि अगर क्रिकेट के बड़े हित की बात की जाए तो वैभव का रेड बॉल फॉर्मेट में खेलना बेहद जरूरी।

हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइन्फो ऑनर्स अवॉर्ड्स 2026 में अश्विन को 21वीं सदी के 25 महानतम मेंस क्रिकेटर की सूची में शामिल किया गया। इसी दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और आधुनिक क्रिकेट में युवाओं की बदलती सोच पर खुलकर अपनी राय रखी थी।

वैभव को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए: अश्विन
अश्विन ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। अगर हम खेल के बड़े हित के बारे में सोचें तो यह जरूरी है। लेकिन किसी खिलाड़ी को वह चीज नहीं सिखाई जा सकती, जिसे वह सीखना ही नहीं चाहता। मौजूदा क्रिकेट इकोसिस्टम भी खिलाड़ियों को एक खास दिशा में ले जा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि कई बार खेल खुद यह संकेत देता है कि क्या करना चाहिए और उस संकेत को समझना जरूरी होता। हालांकि किसी खिलाड़ी पर किसी विशेष प्रारूप को खेलने का दबाव नहीं बनाया जा सकता।

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे अहम फॉर्मेट बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी में लाल गेंद क्रिकेट को लेकर पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखती। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय से ग्रासरूट स्तर पर कोचिंग से जुड़ा हूं। अब बहुत कम युवा खिलाड़ी ऐसे आते हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना लेकर मैदान में उतरते हैं। वे कुछ गेंदें डिफेंड करने के बाद तुरंत ऐसे शॉट सीखना चाहते हैं जो उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकें।'

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी सफलता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है।

वहीं अश्विन की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 765 विकेट दर्ज हैं, जो भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए थे।

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 537 विकेट लिए और 6 शतक भी जड़े। वह टेस्ट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 500 से ज्यादा विकेट लेने के साथ पांच से अधिक शतक भी लगाए हैं। यही कारण है कि क्रिकेट जगत में उनकी राय को बेहद अहम माना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

Prince Yadav: वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं... आईपीएल का वो चेहरा, जिसकी खुली किस्मत, पहली बार टीम इंडिया में मौका

prince Yadav team india: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिला है. आईपीएल 2026 में प्रिंस यादव ने अपनी लाजवाब गेंदबाजी से सेलेक्टर्स को प्रभावित किया, जिसका अब उन्हें इनाम मिला. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. प्रिंस ने 14 मैचों में बेहतरीन इकॉनमी के साथ 16 विकेट चटकाए. Sat, 6 Jun 2026 15:24:30 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Loan Jihad Case: भीलवाड़ा में 'लोन जिहाद' पर बड़ा खुलासा! | Bhilwara | Jihad | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T10:00:01+00:00

CJP फाउंडर Abhijeet Dipke के घर पुलिस तैनात...Chhatrapati Sambhajinagar में बढ़ी सुरक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T10:13:49+00:00

Malviya Nagar Hotel Fire: नियमों की अनदेखी, होगी वसूली! | CM Rekha Gupta | Delhi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T10:15:13+00:00

US Iran War LIVE Updates: अमेरिका ने फिर दहला दिया ईरान I Trump I Hormuz | Netanyahu | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T10:02:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers