Responsive Scrollable Menu

Vaibhav Sooryavanshi: 'वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट खेलना चाहिए...' आर अश्विन ने क्यों कहा ऐसा?, युवा खिलाड़ियों को दी एक सलाह

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ टी20 क्रिकेट तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें टेस्ट भी खेलना चाहिए। अश्विन ने कहा कि अगर क्रिकेट के बड़े हित की बात की जाए तो वैभव का रेड बॉल फॉर्मेट में खेलना बेहद जरूरी।

हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइन्फो ऑनर्स अवॉर्ड्स 2026 में अश्विन को 21वीं सदी के 25 महानतम मेंस क्रिकेटर की सूची में शामिल किया गया। इसी दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और आधुनिक क्रिकेट में युवाओं की बदलती सोच पर खुलकर अपनी राय रखी थी।

वैभव को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए: अश्विन
अश्विन ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। अगर हम खेल के बड़े हित के बारे में सोचें तो यह जरूरी है। लेकिन किसी खिलाड़ी को वह चीज नहीं सिखाई जा सकती, जिसे वह सीखना ही नहीं चाहता। मौजूदा क्रिकेट इकोसिस्टम भी खिलाड़ियों को एक खास दिशा में ले जा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि कई बार खेल खुद यह संकेत देता है कि क्या करना चाहिए और उस संकेत को समझना जरूरी होता। हालांकि किसी खिलाड़ी पर किसी विशेष प्रारूप को खेलने का दबाव नहीं बनाया जा सकता।

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे अहम फॉर्मेट बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी में लाल गेंद क्रिकेट को लेकर पहले जैसी दिलचस्पी नहीं दिखती। उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय से ग्रासरूट स्तर पर कोचिंग से जुड़ा हूं। अब बहुत कम युवा खिलाड़ी ऐसे आते हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना लेकर मैदान में उतरते हैं। वे कुछ गेंदें डिफेंड करने के बाद तुरंत ऐसे शॉट सीखना चाहते हैं जो उन्हें मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाल सकें।'

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाए थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी सफलता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है।

वहीं अश्विन की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 765 विकेट दर्ज हैं, जो भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए थे।

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 537 विकेट लिए और 6 शतक भी जड़े। वह टेस्ट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 500 से ज्यादा विकेट लेने के साथ पांच से अधिक शतक भी लगाए हैं। यही कारण है कि क्रिकेट जगत में उनकी राय को बेहद अहम माना जाता है।

Continue reading on the app

IND vs AFG: न्यू चंडीगढ़ में भारत-अफगानिस्तान के बीच 'डेब्यू' टेस्ट, आईपीएल के 6 दिन बाद लाल गेंद से असली परीक्षा

IND vs AFG Only Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू होने वाला इकलौता टेस्ट मैच कई मायनों में खास होने वाला। न्यू चंडीगढ़ का नया पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट की मेजबानी करेगा। कुछ दिन पहले तक यही मैदान आईपीएल 2026 के मुकाबलों की रंगत में डूबा हुआ था, लेकिन अब यहां सफेद कपड़ों और लाल गेंद के साथ टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

भारत ने अपना पिछला टेस्ट नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। ऐसे में करीब 7 महीने बाद टीम टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रही। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल फाइनल के सिर्फ 6 दिन बाद यह मुकाबला शुरू हो रहा। भारतीय टीम के 15 में से 8 खिलाड़ी आईपीएल फाइनल का हिस्सा थे, इसलिए टी20 से टेस्ट क्रिकेट में खुद को ढालना खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी। यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि टीम इसे किसी भी तरह हल्के में नहीं ले रही।

अफगानिस्तान की नजर बेहतर प्रदर्शन पर
अफगानिस्तान 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपना 13वां टेस्ट खेलने जा रहा। उसका पहला टेस्ट भी भारत के खिलाफ बेंगलुरु में हुआ था, जहां उसे दो दिन के भीतर पारी और 262 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इस बार अफगानिस्तान के पास स्टार स्पिनर राशिद खान नहीं हैं, लेकिन कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को भरोसा है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह अफगानिस्तान के नए मुख्य कोच रिचर्ड पाइबस का भी पहला बड़ा असाइनमेंट होगा।

साई सुदर्शन पर भरोसा
गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे। शानदार घरेलू प्रदर्शन के बावजूद देवदत्त पडिक्कल को अभी इंतजार करना होगा। टीम इंडिया एक नए स्पिन ऑलराउंडर को टेस्ट कैप देने जा रही।

हर्ष दुबे और मानव सुथार में से किसी एक का डेब्यू तय माना जा रहा। वहीं कुलदीप यादव इस मैच में भारत के मुख्य स्पिनर होंगे। रविचंद्रन अश्विन के संन्यास, रवींद्र जडेजा को आराम और अक्षर पटेल के बाहर होने के कारण स्पिन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी कुलदीप पर होगी।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह सबसे अहम बल्लेबाज होंगे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा 50+ स्कोर हैं। इब्राहिम जादरान की गैरमौजूदगी में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं भारत के लिए ऋषभ पंत का यह 50वां टेस्ट मैच होगा। विकेटकीपर के तौर पर उनसे ज्यादा टेस्ट सिर्फ एमएस धोनी (90) और सैयद किरमानी (88) ने खेले हैं। कप्तान शुभमन गिल को 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए 157 रन की जरूरत है।

पिच और मौसम कैसा रहेगा?
न्यू चंडीगढ़ की काली मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। हालांकि मैच के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस और धैर्य की भी परीक्षा होगी।

दोनों टीमों की संभावित-11

भारत: 1 यशस्वी जायसवाल, 2 केएल राहुल, 3 बी साई सुधरासन, 4 शुभमन गिल (कप्तान), 5 ऋषभ पंत (विकेट कीपर), 6 ध्रुव जुरेल, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 हर्ष दुबे / मानव सुथार, 9 कुलदीप यादव, 10 मोहम्मद सिराज, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।

अफ़गानिस्तान: 1 सेदिकुल्लाह अटल, 2 रहमानुल्लाह गुरबाज़, 3 रहमत शाह, 4 हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), 5 अज़मतुल्लाह उमरज़ई, 6 रहमानुल्लाह, 7 अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), 8 शराफ़ुद्दीन अशरफ़, 9 नांगेयालिया खरोटे, 10 क़ैस अहमद, 11 ज़ियाउर रहमान। 

Continue reading on the app

  Sports

विदाई का दर्द गर्व में बदला... वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में सेलेक्शन ने दादी के सारे आंसू पोंछ दिए

Vaibhav sooryavanshi grand mother first reaction: वैभव सूर्यवंशी पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हुए हैं. आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर उनके घर में उत्सव का माहौल है. एक दिन पहले जहां पोते की श्रीलंका दौरे की विदाई को याद कर दादी की आंखें भर आईं, वहीं पिता संजीव सूर्यवंशी और मां की खुशी का ठिकाना नहीं है. बधाई देने वालों की भीड़ के बीच पूरा परिवार इस पल को देश के लिए गर्व की बात बता रहा है. Sat, 6 Jun 2026 16:40:24 +0530

  Videos
See all

Uttarkashi Babita Pandey Case: पहाड़ों में गुम हुई बबीता, बढ़ता जा रहा रहस्य | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T11:43:03+00:00

बंगाल में STF का एक्शन, तालाब में मिली हथियारों का जखीरी, TMC नेता गिरफ्तार! Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T11:41:45+00:00

CJP Protest के बीच युवक का बयान हुआ वायरल | #viralvideo #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T11:46:15+00:00

UP News: 'समाप्तवादी पार्टी...', NEET मामले में ये क्या बोल गए Rohit Singh? | UP Politics |BJP |N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T11:43:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers