इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीता:रायबकिना को 6-2, 6-3 से हराया; इस साल की पहली ट्रॉफी
पोलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने गुरुवार को टोरंटो में नेशनल बैंक ओपन का फाइनल जीता। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबकिना को 6-2, 6-3 से हराकर इस साल का पहला WTA टूर खिताब जीता। यह उनके करियर का 26वां खिताब है। 29 मिनट में जीता पहला सेट 7वीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने मैच की शुरुआत में ही दूसरी वरीयता प्राप्त रायबकिना की सर्विस ब्रेक कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए पहला सेट 29 मिनट में 6-2 से जीत लिया। दूसरे सेट में स्कोर 2-2 से बराबर था, तभी स्वियातेक ने रायबकिना की सर्विस फिर ब्रेक कर दी। इसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस पर नियंत्रण बनाए रखा और सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंचेंगी नेशनल बैंक ओपन का खिताब जीतने के बाद स्वियातेक WTA रैंकिंग में 2 स्थान ऊपर चढ़कर 5वें नंबर पर पहुंचेंगी। फाइनल में हारने के बावजूद रायबकिना दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी बनी रहेंगी। स्वियातेक ने कहा- पूरी तरह फोकस थी खिताब जीतने के बाद स्वियातेक ने कहा कि वह मुकाबले के दौरान पूरी तरह फोकस थीं। उन्होंने बताया कि वह मैच को शारीरिक स्तर पर खेलना चाहती थीं और लगातार दबाव बनाए रखना चाहती थीं। डबल्स में सिनीयाकोवा-झांग चैंपियन महिला डबल्स फाइनल में कतेरीना सिनीयाकोवा और शुआई झांग की जोड़ी ने सारा एरानी और निकोल मेलिचार-मार्टिनेज की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब जीता। ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत कल से 600वां टेस्ट खेलेगा:जीता तो वेस्टइंडीज की बराबरी करेगा; श्रीलंका में स्पिन खेलना चुनौती भारत 15 अगस्त से अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगा। यह मैच श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर
एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, IGNOU के इन 9 विषय के लिए फटाफट करें अप्लाई
IGNOU One Year MA Course: इग्नू ने एक साल की मास्टर्स डिग्री शुरू की है. इस कोर्स के लिए आवेदन किए जा रहे हैं. 16 अगस्त को अप्लाई करने की लास्ट डेट है. IGNOU ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत ये पहल की, जिसका उद्देश्य है तेजी से पोस्टग्रेजुएट डिग्री कराना.
The post एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, IGNOU के इन 9 विषय के लिए फटाफट करें अप्लाई appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
