Responsive Scrollable Menu

हैदराबाद में कंक्रीट के जंगल के बीच खड़ी है इतिहास की यह अनसुनी निशानी, देखकर चौंक जाएंगे

Hyderabad News : हैदराबाद के पाटनचेरु में काकतीय दौर का माने जाने वाला प्राचीन पत्थर मंडप आधुनिक इमारतों के बीच खड़ा, इतिहास प्रेमी संरक्षण और पुरातत्व जांच की मांग कर रहे हैं. शहरी चकाचौंध और संकरी गलियों के बीच छिपे इस मंडप पर आमतौर पर राहगीरों की नजर नहीं पड़ती. हालांकि इसकी नक्काशीदार बनावट, मजबूत खंभे और विशाल काले पत्थर इसके गौरवशाली अतीत की गवाही देते हैं.

Continue reading on the app

ब्रह्मोस, S-400 और अब Su-57... रूसी ऑफर पर बस हां तो कर दे भारत, पुतिन ने 5th Gen फाइटर जेट पर दे दी गुड न्यूज

Putin on Su-57 Fighter Jet Deal: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बाद रूस ने भारत को अपने सबसे हाईटेक 5th Gen फाइटर जेट सुखोई-57 (Su-57) को लेकर बड़ा ऑफर दिया है. भारतीय वायुसेना के पास इस वक्त कोई भी पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान नहीं है. दूसरी तरफ ऐसी रिपोर्टें सामने आती रही हैं कि पाकिस्तान भविष्य में चीन के J-35AE स्टेल्थ फाइटर जेट हासिल कर सकता है. ऐसे में पुतिन का यह ऑफर भारत के लिए कितने काम की साबित हो सकता है, चलिये समझते हैं...

Continue reading on the app

  Sports

India T20 Squad Announcement | सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर, श्रेयस अय्यर बने नए T20I कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड और आयरलैंड के आगामी दौरों के लिए भारतीय T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) टीम का ऐलान कर दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने बड़े और कड़े फैसले लेते हुए एक नए युग की शुरुआत का संकेत दिया है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय T20I टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव (SKY) को न सिर्फ कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है, बल्कि उन्हें टी20 सेटअप से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस स्क्वाड की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन है, जिन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

श्रेयस को कप्तानी क्यों और सूर्या पर क्यों गिरी गाज? अजीत अगरकर का बड़ा खुलासा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और देवजीत सैकिया ने मीडिया के सामने आकर इन फैसलों के पीछे की रणनीति साफ की। सूर्यकुमार यादव को अचानक हटाए जाने और श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने पर अगरकर ने कहा:

"अगर श्रेयस की बात करें, तो पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न आईपीएल फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हुए उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को खिताब भी जिताया है और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है। वे टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने के बेहद करीब थे और हमारी नजर में कप्तानी के लिए वे 'बेहतरीन उम्मीदवार' हैं।"

सूर्या को हटाने पर बोले अगरकर: "स्काई (SKY) को लेकर फैसला लेना हमारे लिए काफी मुश्किल था। लेकिन उनकी हालिया फॉर्म और अगले दो साल के टी20 चक्र (Future T20 Cycle) को ध्यान में रखते हुए, चयन समिति को लगा कि आगे बढ़ने का यही सबसे सही तरीका है। श्रेयस इस जिम्मेदारी के हकदार हैं।" इस नए सेटअप में श्रेयस अय्यर के साथ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान (डिप्टी) बनाया गया है।

एशियाई खेलों के लिए भी मजबूत टीम, बुमराह की एंट्री
बीसीसीआई ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के साथ-साथ आगामी एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए भी एक बेहद मजबूत भारतीय टीम की घोषणा की है। इस महाद्वीप टूर्नामेंट के लिए भी श्रेयस अय्यर ही टीम की कप्तानी संभालेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एशियाई खेलों के स्क्वाड में भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है, जो विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित होंगे।

पहली बार सीनियर टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
बिहार के युवा खब्बू बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह दौरा किसी सपने के सच होने जैसा है। घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 में अपनी धाक जमाने वाले वैभव को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है। वे इंग्लैंड और आयरलैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते नजर आ सकते हैं।

स्ट्राइक-रेट 163, रन 732; फिर भी शुभमन गिल की अनदेखी पर उठे सवाल
इस चयन में जहां श्रेयस और वैभव को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, वहीं आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाने वाले शुभमन गिल की अनदेखी ने सबको हैरान कर दिया है। गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में 163.03 के तूफानी स्ट्राइक-रेट से 732 रन कूटे थे। इसके बावजूद, चयनकर्ताओं ने पूर्व टी20 उप-कप्तान गिल के नाम पर कोई चर्चा नहीं की। क्रिकेट गलियारों में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या गिल के लिए भारत के टी20I सेटअप में वापसी के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं?
 
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  
Sat, 06 Jun 2026 13:27:29 +0530

  Videos
See all

CJP Protest के बीच जय श्री राम के नारों से गूंजा जंतर मंतर | #jantarmantar #protest #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:47:35+00:00

Brahmashtra I Debate Show: CM Yogi योगी ने इतिहास के पन्ने फिर खोले, भड़का विपक्ष I BJP I Opposition #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:37:54+00:00

India Pakistan News: 'अग्नि' हुई एडवांस, बचने का No Chance... रूस और फ्रांस से सुपर-डुपर डील |News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:37:16+00:00

Mother performs last rites of son Viral :मां ने निभाई अंतिम रस्म, बेटे को दी मुखाग्नि #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T08:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers