बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Indigo विमान से टकराया पक्षी
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आज अफरा तफरी का माहौल देखा गया। दरअसल यहां एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इंडिगोकी फ्लाइट 6E 6283 से उड़ान से पहले एक पक्षी टकरा गया। इसके चलते तुरंत विमान को जांच के लिए वापस बुलाया गया।
यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जैसे ही प्रबंधन को इस संबंध में जानकारी मिली। ऐतिहापी जांच के लिए विमान को तुरंत वापस बुलाया गया। इंजीनियरों द्वारा अच्छी तरह से जांच पड़ताल की गई और सब कुछ सही पाए जाने के बाद उड़ान भरने की मंजूरी दी गई। इस वजह से फ्लाइट करीब 1 घंटे की देरी से शुरू हुई। गनीमत ये रही कि किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ।
मुंबई जा रही रही थी फ्लाइट
इंडिगो की यह साइट बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक 5 जून 2026 को बेंगलुरु से मुंबई जा रही उड़ान में देरी देखने को मिली क्योंकि एक पक्षी विमान से टकरा गया था। यह मान निकालने वाला था लेकिन घटना के बाद पायलट ने एयरक्राफ्ट को चेक करने के लिए वापस मोड़ा। लगभग 1 घंटे तक चली जांच के बाद विमान को रवाना किया गया।
IndiGo 6E 6283 flight operating from Bengaluru to Mumbai was delayed on Friday (05.06.2026) after suffering a bird hit. The pilot immediately returned the aircraft to the bay for precautionary checks. Engineers conducted inspections. The flight resumed its journey after a delay…
— ANI (@ANI) June 6, 2026
महाराजा ट्रॉफी नीलामी में अनसोल्ड रहे IPL स्टार केएल राहुल, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को महाराजा ट्रॉफी केएससीए 2026 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि राहुल ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय पुरुष बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बावजूद कर्नाटक की इस बड़ी टी20 लीग की नीलामी में वह अनसोल्ड रहे। वहीं भारतीय बल्लेबाज करुण नायर 18 लाख रुपये की बोली के साथ इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
दरअसल महाराजा ट्रॉफी केएससीए 2026 का आयोजन 20 जून से 12 जुलाई के बीच होना है। नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा केएल राहुल को लेकर रही। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 593 रन बनाए थे। इसी दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में भारतीय पुरुष बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
अनसोल्ड रहने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
वहीं राहुल के अनसोल्ड रहने की सबसे बड़ी वजह उनकी अंतरराष्ट्रीय व्यस्तता मानी जा रही है। भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ी होने के कारण उनका शेड्यूल काफी व्यस्त है। भारत को 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे खेलना है, जबकि 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी शुरू होनी है। ये दोनों सीरीज महाराजा ट्रॉफी के समय के आसपास हैं। नीलामी के दौरान जब राहुल की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछा गया, तो साफ संकेत दिया गया कि उनके खेलने की संभावना बहुत कम है। इसी वजह से किसी भी टीम ने उन पर पैसा लगाने का जोखिम नहीं लिया।
करुण नायर इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
वहीं जहां केएल राहुल को कोई टीम नहीं मिली, वहीं करुण नायर ने नीलामी में सबसे ऊंची बोली हासिल की। उन्हें कोस्टल किंग्स मंगलुरु ने 18 लाख रुपये में खरीदा। इसके साथ ही वह इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोलियां लगीं। पहली बार लीग में हिस्सा ले रही शिवमोग्गा योद्धास ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके युवा बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को 15.75 लाख रुपये में खरीदा। अभिनव मनोहर को 13.5 लाख रुपये मिले, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे 12.75 लाख रुपये में बिके। भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 11.50 लाख रुपये में खरीदा गया।
महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 का यह पांचवां सीजन होगा, जिसमें कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें कल्याणी बेंगलुरु ब्लास्टर्स, हुबली टाइगर्स, मैसूर वॉरियर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, कोस्टल किंग्स मंगलुरु और शिवमोग्गा योद्धास शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News