Responsive Scrollable Menu

Independence Day Special: घर बैठे ऐसे स्पेशल बनाएं 15 अगस्त, नेटफ्लिक्स पर देखें जज्बे से भरी ये देशभक्ति फिल्में

Independence Day Special: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है. इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गूंजता है और लोग आजादी के संघर्ष को याद करते हैं. स्कूलों से लेकर सरकारी संस्थानों तक स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन अगर आप इस साल 15 अगस्त को घर पर रहकर ही कुछ खास करना चाहते हैं, तो फिल्मों के जरिए भी देशभक्ति के जज्बे को महसूस कर सकते हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानियां देशप्रेम, बलिदान, साहस और संघर्ष से जुड़ी हैं. इन फिल्मों में कहीं सैनिकों की बहादुरी दिखाई देती है तो कहीं आम लोगों के भीतर छिपे देश के लिए जज्बे को सामने लाया गया है. ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस पर आप परिवार के साथ घर बैठे इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं.

‘राजी’ 

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘राजी’ देशभक्ति और जासूसी की कहानी को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश करती है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर के बैकग्राउंड पर आधारित है और एक भारतीय लड़की सेहमत खान की कहानी बताती है. देश की सुरक्षा के लिए सेहमत एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करती है और पाकिस्तान जाकर भारत के लिए जासूसी करने लगती है. यहां उसके सामने हर कदम पर खतरा रहता है. एक छोटी सी गलती उसकी और भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकती है.

‘मद्रास कैफे’ 

अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर और खुफिया मिशन पर आधारित फिल्में पसंद हैं, तो ‘मद्रास कैफे’ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म में वो भारतीय खुफिया अधिकारी विक्रम सिंह की भूमिका में नजर आते हैं. विक्रम को एक खतरनाक द्वीप पर गुप्त मिशन के लिए भेजा जाता है. वहां पहुंचने के बाद वो जासूसी, राजनीतिक साजिशों, विद्रोह और हिंसा के जाल में फंसता चला जाता है. फिल्म की खासियत ये है कि ये किसी सुपरहीरो की तरह नायक को हर मुश्किल से आसानी से निकलते हुए नहीं दिखाती. इसके बजाय जासूसी की दुनिया में मौजूद जोखिम, राजनीतिक चालों और खुफिया मिशनों की पेचीदगियों को काफी गंभीर और रियल अंदाज में पेश किया गया है.

‘स्वदेस’ 

शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ देशभक्ति पर बनी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजरिया पेश करती है. फिल्म में शाहरुख ने मोहन भार्गव का किरदार निभाया है, जो अमेरिका में नासा के साथ काम करने वाला एक सफल वैज्ञानिक है. अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए मोहन भारत लौटता है और एक छोटे से गांव में पहुंचता है. गांव में रहने के दौरान उसका सामना बिजली, शिक्षा और विकास जैसी कई समस्याओं से होता है. धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि अपने देश के लिए योगदान देने का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देना नहीं है. फिल्म का मैसेज बेहद सीधा लेकिन प्रभावशाली है देशभक्ति सिर्फ सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का नाम नहीं है. अपने समाज की समस्याओं को समझना और उन्हें दूर करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश करना भी देशप्रेम है.

‘आर्टिकल 15’ 

आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ देशभक्ति की कहानी को एक अलग और जरूरी नजरिए से सामने रखती है. फिल्म में आयुष्मान ने आईपीएस अधिकारी अयान रंजन का किरदार निभाया है. अयान एक ग्रामीण इलाके में तीन लड़कियों के गायब होने के मामले की जांच करने पहुंचता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उसके सामने समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव, असमानता, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय की कई परतें खुलती जाती हैं.

‘मेजर’ 

देशभक्ति फिल्मों की इस लिस्ट में ‘मेजर’ का नाम भी शामिल है. फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है. फिल्म में आदिवी शेष ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई है. उन्होंने न सिर्फ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया, बल्कि इसकी कहानी लिखने में भी योगदान दिया. ‘मेजर’ में संदीप उन्नीकृष्णन के बचपन से लेकर उनके सेना में शामिल होने और फिर 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान उनके आखिरी मिशन तक का सफर दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज

Continue reading on the app

Hariyali Teej Kab Hai: आज या कल... कब है हरियाली तीज? जानें सही तिथि और दूर करें कंफ्यूजन

Hariyali Teej Kab Hai: सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कई व्रत-उपवासों का प्रावधान है. इन्हीं में से एक हरियाली तीज भी है. हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है. यह व्रत अखंड सौभाग्यवती के लिए रखा जाता है. इस दिन उनकी लंबी आयु की कामना की जाती है. सभी सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करती है. यह व्रत भारत के उत्तर और पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, यूपी, राजस्थान, दिल्ली में मनाया जाता है. हरियाली तीज खुशियों का पर्व भी होता है. जिस प्रकार महिलाएं करवा चौथ पर खूब सजती संवरती है बिल्कुल उसी प्रकार हरियाली तीज पर भी महिलाएं हरी चुड़ियां, साड़ी और सोलह-श्रृंगार करती है. इस साल हरियाली तीज की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है कि ये 14 को है या फिर 15 को. चलिए आपको इस आर्टिकल में सही तारीख बताते हैं.

हरियाली तीज कब की है? (hariyali teej kab ki hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त, 2026 को शनिवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन पर ही श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पड़ रही है. बता दें कि तृतीया तिथि का प्रारंभ आज 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है. वहीं, इस तिथि का समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज कल मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज पर पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 29 से लेकर सुबह 09:08 बजे तक रहने वाला है.

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:23 से लेकर 05:08 मिनट तक
  • प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:45 से लेकर 05:52 तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 02:27 से दोपहर 03:18 तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:44 से 07:06 तक 
  • अमृत काल- रात्रि 08:18 से रात्रि 09:53 तक

हरियाली तीज 2026 के शुभ योग

इस वर्ष हरियाली तीज पर 3-3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन शिव, सिद्ध और रवि योग बनेंगे. इन तीनों को ही अत्यंत शुभ माना जाता है. 15 अगस्त की सुबह से लेकर 16 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक इन योगों का प्रभाव रहेगा. रवि योग सुबह 5 बजकर 52 मिनट से लेकर 16 अगस्त की सुबह 3:25 तक रहेगा. इस दिन शिव योग का निर्माण सुबह 7 बजकर 9 मिनट से होगा.

हरियाली तीज महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती ने रखा था. इस पावन तिथि पर माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी और इसके बाद ही भगवान शिव ने उन्हें स्वीकार किया था. सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होती है. इसलिए, इस तीज को हरियाली तीज का नाम दिया जाता है. हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतिक है.  इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं. महिलाएं नए वस्त्र, खासतौर पर हरी साड़ी में सजधज कर अपने मायके जाती हैं और तीज के गीत गाते हुए हर्षोल्लास के साथ झूला झूलने का आनंद लेती हैं. 

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ की अनोखी हैट्रिक, टेस्ट इतिहास में बने नंबर-1 फील्डर, जो रूट की बराबरी

Steve Smith: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का कारनामा किया. Fri, 14 Aug 2026 12:28:59 +0530

  Videos
See all

राजस्थान के डीग में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 50 लाख नकद बरामद | Crime | Rajasthan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T07:15:16+00:00

Big Breaking On Imran Khan Death LIVE: इमरान खान पर बड़ी खबर! | Munir | Shehbaz | Balochistan | BLA #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T07:13:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers