500 किलो हेरोइन नार्को-टेरर केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर में आरोपी की दो संपत्तियां अटैच
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 500 किलो हेरोइन तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं. NIA ने यह कार्रवाई गुरुवार को की. मामला पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए भारत में 500 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है.
NIA के मुताबिक, अटैच की गई दोनों संपत्तियां अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित आकाश विहार फेज-1 में प्लॉट नंबर 128 और 129 हैं. दोनों संपत्तियां आरोपी अनवर मसीह के नाम पर दर्ज हैं. एजेंसी ने इन संपत्तियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 25(1) के तहत अटैच किया है.
यह मामला RC-26/2020/NIA/DLI के रूप में दर्ज है और इसे चर्चित सलाया ड्रग सीजर केस के नाम से जाना जाता है. जांच के दौरान सामने आया है कि 500 किलो हेरोइन की तस्करी पाकिस्तान से भारत तक समुद्री मार्ग के जरिए की गई थी.
आतंकी गतिविधियों की फंडिंग में इस्तेमाल होता था पैसा
NIA की जांच के अनुसार, आरोपी अनवर मसीह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसका विस्तार इटली, ऑस्ट्रेलिया, UAE, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक था. यह नेटवर्क मादक पदार्थों की तस्करी और उनके वितरण में शामिल था. एजेंसी के मुताबिक, ड्रग्स से हासिल रकम को आतंकी गतिविधियों की फंडिंग के लिए भेजा जाता था और इसका संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से सामने आया है.
पंचनामा भी किया गया तैयार
जांच एजेंसी ने कहा कि जांच में अटैच की गई संपत्तियों का संबंध आतंकवाद से जुड़े अपराध की आय से स्थापित हुआ है. इसी आधार पर UAPA के तहत दोनों संपत्तियों को अटैच किया गया. NIA के अधिकारियों के मुताबिक, संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई 13 अगस्त को गवाहों की मौजूदगी और राजस्व अधिकारियों की सहायता से की गई. अटैचमेंट ऑर्डर को संबंधित संपत्तियों पर पढ़कर सुनाया गया और इसकी प्रति वहां चस्पा की गई. कार्रवाई के दौरान अटैचमेंट मेमोरेंडम/पंचनामा भी तैयार किया गया.
NIA ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है. अब तक इस केस में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एजेंसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क, उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन और कथित आतंकी फंडिंग के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
Independence Day Special: घर बैठे ऐसे स्पेशल बनाएं 15 अगस्त, नेटफ्लिक्स पर देखें जज्बे से भरी ये देशभक्ति फिल्में
Independence Day Special: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है. इस दिन देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गूंजता है और लोग आजादी के संघर्ष को याद करते हैं. स्कूलों से लेकर सरकारी संस्थानों तक स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिलता है. लेकिन अगर आप इस साल 15 अगस्त को घर पर रहकर ही कुछ खास करना चाहते हैं, तो फिल्मों के जरिए भी देशभक्ति के जज्बे को महसूस कर सकते हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानियां देशप्रेम, बलिदान, साहस और संघर्ष से जुड़ी हैं. इन फिल्मों में कहीं सैनिकों की बहादुरी दिखाई देती है तो कहीं आम लोगों के भीतर छिपे देश के लिए जज्बे को सामने लाया गया है. ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस पर आप परिवार के साथ घर बैठे इन फिल्मों का आनंद ले सकते हैं.
‘राजी’
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘राजी’ देशभक्ति और जासूसी की कहानी को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश करती है. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर के बैकग्राउंड पर आधारित है और एक भारतीय लड़की सेहमत खान की कहानी बताती है. देश की सुरक्षा के लिए सेहमत एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से शादी करती है और पाकिस्तान जाकर भारत के लिए जासूसी करने लगती है. यहां उसके सामने हर कदम पर खतरा रहता है. एक छोटी सी गलती उसकी और भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा संकट पैदा कर सकती है.
‘मद्रास कैफे’
अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर और खुफिया मिशन पर आधारित फिल्में पसंद हैं, तो ‘मद्रास कैफे’ एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म में वो भारतीय खुफिया अधिकारी विक्रम सिंह की भूमिका में नजर आते हैं. विक्रम को एक खतरनाक द्वीप पर गुप्त मिशन के लिए भेजा जाता है. वहां पहुंचने के बाद वो जासूसी, राजनीतिक साजिशों, विद्रोह और हिंसा के जाल में फंसता चला जाता है. फिल्म की खासियत ये है कि ये किसी सुपरहीरो की तरह नायक को हर मुश्किल से आसानी से निकलते हुए नहीं दिखाती. इसके बजाय जासूसी की दुनिया में मौजूद जोखिम, राजनीतिक चालों और खुफिया मिशनों की पेचीदगियों को काफी गंभीर और रियल अंदाज में पेश किया गया है.
‘स्वदेस’
शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ देशभक्ति पर बनी फिल्मों से बिल्कुल अलग नजरिया पेश करती है. फिल्म में शाहरुख ने मोहन भार्गव का किरदार निभाया है, जो अमेरिका में नासा के साथ काम करने वाला एक सफल वैज्ञानिक है. अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए मोहन भारत लौटता है और एक छोटे से गांव में पहुंचता है. गांव में रहने के दौरान उसका सामना बिजली, शिक्षा और विकास जैसी कई समस्याओं से होता है. धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि अपने देश के लिए योगदान देने का मतलब सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देना नहीं है. फिल्म का मैसेज बेहद सीधा लेकिन प्रभावशाली है देशभक्ति सिर्फ सीमा पर जाकर देश की रक्षा करने का नाम नहीं है. अपने समाज की समस्याओं को समझना और उन्हें दूर करने के लिए अपनी तरफ से कोशिश करना भी देशप्रेम है.
‘आर्टिकल 15’
आयुष्मान खुराना की ‘आर्टिकल 15’ देशभक्ति की कहानी को एक अलग और जरूरी नजरिए से सामने रखती है. फिल्म में आयुष्मान ने आईपीएस अधिकारी अयान रंजन का किरदार निभाया है. अयान एक ग्रामीण इलाके में तीन लड़कियों के गायब होने के मामले की जांच करने पहुंचता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उसके सामने समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव, असमानता, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय की कई परतें खुलती जाती हैं.
‘मेजर’
देशभक्ति फिल्मों की इस लिस्ट में ‘मेजर’ का नाम भी शामिल है. फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है. फिल्म में आदिवी शेष ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई है. उन्होंने न सिर्फ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया, बल्कि इसकी कहानी लिखने में भी योगदान दिया. ‘मेजर’ में संदीप उन्नीकृष्णन के बचपन से लेकर उनके सेना में शामिल होने और फिर 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान उनके आखिरी मिशन तक का सफर दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











