Responsive Scrollable Menu

चमोली टनल हादसा: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Chamoli Tunnel Incident: उत्तराखंड के चमोली में सुरंग धंसने से अब तक करीब 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. कल रात से ही सुरक्षा एजेंसियां रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. इसी बीच शुक्रवार सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पर पहुंचे. खराब मौसम के बीच उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली.

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की सुरंग में बीती रात बड़ा हादसा हो गया था. चमोली के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई. उस समय अंदर 22 मजदूर काम कर रहे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया. अब तक हॉस्पिटल में  7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. अगले ही दिन यानी 14 अगस्त को सुबह सीएम धामी भी घटनास्थल पहुंचे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पिपलकोटी में बन रही सुरंग के अंदर फंसे मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान का मौके पर जाकर जायजा लिया. निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बचाए गए घायल मजदूरों से मिलेंगे और उनका हाल-चाल जानेंगे. हालांकि खराब मौसम के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है.

सुरंग में घुसा था पानी और मलबा 

चमोली में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की सुरंग मायापुर में बन रही है. लैंड स्लाइड के चलते कल रात THDC सुरंग में पानी और मलबा घुस गया था. प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और दूसरी एजेंसियों से बचाव अभियान चला रही हैं. सीएम धामी ने अभियान के प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए. 

यह भी पढ़ें: CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र, THDC टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान के दिए निर्देश, हेल्पलाइन नंबर जारी

 

बेहद खराब है मौसम

घटनास्थल यानी पीपलकोटी में इस समय मौसम काफी खराब है. खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी पहुंचे. प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी. मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. 

जांच एजेंसियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी संबंधित एजेंसियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके उपरांत मुख्यमंत्री रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जानेंगे. सीएम धामी का कहना है कि  टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: चमोली हादसा: टनल के अंदर कैसे भर गया पानी और मलबा? सामने आई बड़ी वजह

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: अभ्यास मैच में दमदार खेल का मिला इनाम... गॉल में 25 साल के स्टार का डेब्यू, भारत ने 600वें टेस्ट में उतारी ये प्लेइंग-11

ind vs sl playing 11: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. भारतीय टीम इस मुकाबले में 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें तीन स्पिनर शामिल हैं. वहीं, श्रीलंका के लिए 25 साल के केशरा नुवानथा डेब्यू कर रहे हैं. Sat, 15 Aug 2026 09:55:44 +0530

  Videos
See all

स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi का देश को सम्बोधन #aajtak #shorts #15august #independenceday #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:46:42+00:00

Amreli में CM Bhupendra Patel ने फहराया तिरंगा #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers