Middle East Tensions: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिकी सेना ने किया दावा
Middle East Tensions: अमेरिका और ईरान के बीच तमाम कोशिशों के बाद भी शांति समझौता नहीं हो पाया. अब ऐसा माना जा रहा है कि ये शांति समझौता ठंडे बस्ते में चला रहा गया है. क्योंकि मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने लगा है. अमेरिका और ईरान दोनों एक दूसरे पर हमले करने लगे हैं. होर्मुज के पास ड्रोन और रडार ठिकानों को पर अमेरिका द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अब ईरान ने भी हमला करना शुरू कर दिया है.
इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन की दिशा में सात बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की हैं. इनमें से छह को बीच रास्ते में इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि सातवीं मिसाइल अपने लक्ष्य को नहीं भेद सकी. बता दें कि ईरान ने ये हमला ऐसे समय में किया है जब कुछ घंटे पहले ही अमेरिका ने दावा किया था कि उसने होर्मुज की ओर बढ़ रहे ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराया. इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के गोरुक और केशम द्वीप पर स्थित तटीय रडार ठिकानों पर को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Panchak June 2026: आज से शुरु हुआ मृत्यु पंचक, इन 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना झेलना पढ़ सकता है नुकसान
Panchak June 2026: ज्योतिष शास्त्र में पंचक का विशेष महत्व बताया गया है. हर महीने आने वाले पंचक के पांच दिनों को शुभ कामों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों किए गए मांगलिक कार्य अच्छे परिणाम नहीं देते और कई बार बाधाओं का कारण भी बन सकते हैं. जून 2026 में पंचक की शुरुआत शनिवार से हो रही है. शनिवार से आरंभ होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है. इसे पंचकों में सबसे अधिक संवेदनशील और अशुभ माना जाता है. ऐसे में इस अवधि के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
जून 2026 में पंचक कब से कब तक रहेगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, जून माह का पंचक 6 जून 2026, शनिवार को शाम 7 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा. इसका समापन 11 जून 2026, गुरुवार को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. पंचक की शुरुआत शनिवार से होने के कारण यह मृत्यु पंचक कहलाएगा. ज्योतिष में इसे अशुभ प्रभाव वाला पंचक माना जाता है. इसलिए इस दौरान कई प्रकार के शुभ कार्यों को टालने की सलाह दी जाती है.
किन नक्षत्रों में बनता है पंचक?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 27 नक्षत्रों में से पांच नक्षत्र पंचक का निर्माण करते हैं. जब चद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करता है, तब पंचक की स्थिति बनती है. इन पांच नक्षत्रों के दौरान आने वाले पांच दिनों को पंचक कहा जाता है. यदि कुछ पंचक अपेक्षाकृत शुभ माने जाते हैं, फिर भी धर्म शास्त्रों में इन दिनों बड़े मांगलिक कार्यों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
मृत्यु पंचक क्यों माना जाता है खास?
जब पंचक का आरंभ शनिवार को होता है, तब उसे मृत्यु पंचक कहा जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस पंचक में किए गए कुछ कार्य नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. खास तौर से गृह प्रवेश, विवाह, नया निर्माण और अन्य शुभ कार्यों को इस दौरान टालना बेहतर माना जाता है. इसके अलावा लकड़ी से जुड़े कार्य भी इस अवधि में नहीं करने चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि मृत्यु पंचक के दौरान किसी व्यक्ति का निधन हो जाए, तो शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार पंचक शांति कराना आवश्यक माना जाता है.
पंचक में क्या करना चाहिए?
पंचक के दौरान आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों को शुभ माना जाता है. इस समय ईष्टदेव की आराधना, मंत्र जाप और पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का श्रवण या पाठ तथा भगवान का स्मरण विशेष फलदायी माना गया है. इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य करना भी लाभकारी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पूजा-पाठ और दान करने से पंचक के अशुभ प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
पंचक में किन कार्यों से बचना चाहिए?
- विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे शुभ संस्कार न करें.
- नया व्यवसाय या नई मशीनरी शुरू करने से बचें.
- मकान निर्माण या छत डलवाने का कार्य टालें.
- दक्षिण दिशा की यात्रा करने से परहेज करें.
- लकड़ी इकट्ठा करने या लकड़ी से नई वस्तु बनवाने से बचें.
- नई चारपाई, पलंग या बेड खरीदना शुभ नहीं माना जाता.
- गहने, कपड़े और अन्य मांगलिक वस्तुओं की खरीदारी टालना बेहतर माना जाता है.
- मृत्यु होने की स्थिति में पंचक शांति अवश्य करानी चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)







