'खोखली बयानबाजी से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी', UN में कश्मीर राग अलाप पाकिस्तान ने फिर कराई इंटरनेशनल बेइज्जती, भारत ने बता दी औकात
UNSC: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाना एक बार फिर पाकिस्तान को भारी पड़ गया। भारत ने क्लास लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल कर रहा है। वे झूठे नैरेटिव चलाना बंद करे।
KCET Result 2026: केसीईटी का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) आज 6 जून को KCET यानी UGCET 2026 का रिजल्ट जारी करेगी। परिणाम दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे, जबकि छात्रों के लिए रिजल्ट लिंक दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर और नाम के पहले चार अक्षर दर्ज करने होंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर, रैंक, कैटेगरी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी।
KCET 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 24 अप्रैल 2026 के बीच ऑफलाइन मोड में किया गया था। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया गया, जबकि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
ऐसे करें KCET Result 2026 चेक
सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “KCET Result 2026” या “UGCET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर और नाम के पहले चार अक्षर दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य की जरूरतों के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना न भूलें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
KCET रिजल्ट जारी होने के साथ ही KEA रैंक लिस्ट भी प्रकाशित करेगा। रैंक लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को कॉलेज और कोर्स की पसंद भरनी होगी, जिसके आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
KCET परीक्षा के माध्यम से कर्नाटक के इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होते ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi
















