MP Weather: 4 संभागों में जमकर बरसेंगे बादल, आज सीधी-सागर समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इंदौर-भोपाल में रिमझिम
मानसून और निम्न दबाब के क्षेत्र के सक्रिय होने के चलते 14 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। शुक्रवार को 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। वहीं 43 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के ऊपर से आगे बढ़ रहा है जिसके असर से एक हफ्ते तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका ज्यादा प्रभाव पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेगा। अगले तीन-चार दिनों तक जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।
शुक्रवार को कहां-कहां होगी बारिश
- भारी बारिश: नर्मदापुरम, सिंगरौली, सीधी, मऊजंज, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर
- झंझावत/वज्रपात/झोकेदार हवा 30-40 किमी/घंटा: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा
मध्य प्रदेश में अब तक 20.7 इंच बारिश हुई
- 1 जून से 13 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक करीब 524.8 मिलीमीटर (20.7 इंच) बारिश हुई है जबकी 597 मिलीमीटर (23.5 इंच) होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.8 इंच पानी कम गिरा है।
- पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 20% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 5% कम पानी गिरा है। भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से अधिक पानी गिरा है।
- बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा अब भी कम बारिश हुई है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे ₹2,000, जानें क्यों
PM Kisan Yojana 24th Installment: क्या आपको पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ किसानों को इस बार ₹2,000 की किस्त से वंचित होना पड़ सकता है? यहां जानें कैसे.
The post PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेंगे ₹2,000, जानें क्यों appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24









