Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन:समर्थकों से फूल-तिरंगा लाने, सनस्क्रीन लगाकर आने कहा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

सोशल मीडिया पर एक मजाक के तौर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज अपना पहला प्रदर्शन करेगी। CJP का प्रदर्शन NEET-UG, CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परिक्षाओं में हुई धांधलियों और पेपर लीक के खिलाफ है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगी। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे भारत पहुंचेंगे। वे शुक्रवार को अमेरिका से रवाना हुए थे। उन्होंने X पर लिखा- अपना भाग्य संविधान के हाथों में छोड़कर भारत के लिए निकल रहा हूं। दीपके दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत लेगें। अभिजीत ने समर्थकों से पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील की है। उन्होंने समर्थकों से कहा है कि एयरपोर्ट पर भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है। CJP ने समर्थकों को बताया- क्या करें, क्या न करें 5 जून की CJP से जुड़ीं अपडेट्स CJI का बयान, चर्चा में CJP 15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI तथा अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान के अगले दिन, 16 मई को इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से एक प्लेटफॉर्म बनाया गया था। अभिजीत बोले- मजाक अब आगे निकल चुका दीपके 19 मई को एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था- यह आंदोलन एक मजाक के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन अब यह मजाक से आगे निकल चुका है। युवाओं की बेरोजगारी और व्यवस्था से निराशा ने आंदोलन को बड़ा बनाया। CJP को अब तक सोशल एक्टिविक्ट सोनम वांगचुक, एक्टर अतुल कुलकर्णी, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) पूर्व प्रेसिडेंट रौनक खत्री समेत अन्य लोगों का समर्थन मिला है। सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में भी शामिल होंगे। CJP इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में भाजपा-कांग्रेस, AAP से आगे 4 जून: CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। पार्टी की तरफ से तीन सौरव दास (मुख्य प्रवक्ता), प्रवक्ता विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने पार्टी की मांग रखीं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे मांगा। कहा कि CJP सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार है। सौरव ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात दीपके का परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहता है। वर्तमान में उनके घर पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती है। पुलिस के मुताबिक, यह तैनाती एहतियान की गई है, क्योंकि सोशल मीडिया पर CJP का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ न जुटे, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। अब जानिए उन पार्टियों के बारे में जो जन आंदोलन से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी के पॉलिटिकल पार्टी बनेगी या नहीं फिलहाल यह तय नहीं है। पार्टी को सोशल मीडिया पर जनता का भारी समर्थन है। लेकिन देश में 6 ऐसी पार्टियां रहीं, जो केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार का विरोध करके चर्चा में आई और राजनीति पार्टी बन गईं। जानिए ऐसी ही 6 पाटियों के बारे में… AAP और CJP की समानता और अंतर

Continue reading on the app

खबर हटके- रेस्टोरेंट सर्व कर रहा मगरमच्छ का सूप:5,300 साल पुरानी ममी के फंगस से ब्रेड बनाई; स्मगलिंग में पकड़े गए 1 लाख कॉकरोच

ताइवान में एक रेस्टोरेंट मगरमच्छ का सूप सर्व कर रहा है जिसके लिए 2 महीने से ज्यादा की वेटिंग है। वहीं, वैज्ञानिकों ने 5,300 साल पुरानी ममी में मिली फंगस से ब्रेड तैयार कर डाली। उधर, ऑस्ट्रेलिया में स्मगलिंग के लिए ले जाए जा रहे 1 लाख कॉकरोच जब्त किए गए। चीन में 15 लाख फॉलोअर्स वाले एक फीमेल डॉग को चोरों ने रेस्टोरेंट को बेच दिया जिसके बाद उसके काटकर खाने में परोस दिया गया। वहीं, अमेरिका में एक शख्स और उसकी बेटी के नाम दुनिया की सबसे चौड़ी जीभ होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

New Chandigarh Test Match | भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, होमग्राउंड पर शुभमन गिल की कप्तानी और मानव सुथार का धमाकेदार डेब्यू

भारत और अफ़गानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच का बिगुल न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बज चुका है। मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ के इस इकलौते टेस्ट मैच में टॉस का बॉस भारत बना है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का साहसिक फ़ैसला किया है। इस मुकाबले में भारतीय खेमे से बड़ी खबर यह है कि युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिला है। यह टेस्ट मैच हालांकि मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकल का हिस्सा नहीं है, लेकिन दोनों टीमों के लिए अपनी ताकत आजमाने और नए संयोजन को परखने का यह बेहतरीन मंच है।
 

इसे भी पढ़ें: US-Iran Tensions | विनाश की शुरुआत! अमेरिकी ड्रोन एक्शन से थर्राया ईरान, आधी दुनिया को लील जाएगी ये जंग!


ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सीरीज़ मौजूदा WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) साइकल का हिस्सा नहीं है, लेकिन दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और कई अन्य स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी ओर, अफ़गानिस्तान की टीम में राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन टीम मेज़बान के खिलाफ़ कड़ी टक्कर देने की उम्मीद करेगी।

टॉस के समय शुभमन गिल की बात
टॉस जीतने के बाद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने घरेलू मैदान पर भारतीय टीम की कप्तानी करने के अनुभव और पिच के मिज़ाज के बारे में बात की।

गिल ने टॉस के समय कहा "हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। यहाँ बहुत गर्मी और उमस है, इसलिए मुझे लगता है कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, विकेट धीमा और नीचा होता जाएगा। पिच अच्छी लग रही है। मुझे लगता है कि गर्मी की वजह से यह थोड़ी सूखी है। पिछले कुछ हफ़्तों से यहाँ बहुत गर्मी रही है और मुझे लगता है कि आगे भी ऐसा ही रहेगा। (घरेलू मैदान पर पहली बार कप्तानी करने पर कैसा लग रहा है?) बहुत खास। ज़ाहिर है, मैं यहीं पास में ही बड़ा हुआ हूँ। यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूँ और हमेशा अपने होमटाउन में खेलना चाहता था। इसलिए मुझे लगता है कि अपने घरेलू मैदान पर पहली बार देश की कप्तानी करना बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है।
 

इसे भी पढ़ें: 'भारत कभी किसी विदेशी ताकत के आदेश नहीं मानता', पीएम मोदी पर दबाव बनाना बेकार, ट्रंप को पुतिन का कड़ा जवाब

 
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
भारतीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों (ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल) को जगह मिली है, जबकि कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और डेब्यूटांट मानव सुथार के रूप में मजबूत स्पिन अटैक उतारा गया है। 
 
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Sat, 06 Jun 2026 10:12:18 +0530

  Videos
See all

Trump Post Gose Viral डूबे जहाजों की तस्वीरें चर्चा में | #viralvideo #viralnews #hindinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T05:44:23+00:00

Chhatarpur Jatashankar Dham Monkeys Viral प्रसाद के लालच में बंदरों का 'अटैक', घबराया श्रद्धालु #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T05:45:29+00:00

Aar Paar | कांग्रेस प्रवक्ता ने मोदी जी को क्यों कहा थैंक्यू? | #amishdevgan | #congress | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T05:45:16+00:00

Janhvi Kapoor visited Tirumala |तिरुमाला मंदिर में जाह्नवी कपूर के दर्शन | #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T05:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers