Responsive Scrollable Menu

SC बोला- पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाओ:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- माल्या-SBI विवाद खत्म करें, टाटा संस में चंद्रशेखरन की जगह ले सकते हैं नरेंद्रन

कल की बड़ी खबर पैकेज्ड फूड से जुड़ी रही। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के वॉर्निंग लेबल पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी अथॉरिटी को आखिरी चेतावनी दी। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और बैंकों के बीच चल रहे कॉमर्शियल विवाद को अब खत्म करने की बात कही है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सुप्रीम कोर्ट बोला- पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल लगाओ:ज्यादा चीनी-नमक और फैट की जानकारी दो, सरकार ऐसा नहीं करती तो हम आदेश देंगे सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के वॉर्निंग लेबल पर केंद्र सरकार और फूड सेफ्टी अथॉरिटी (FSSAI) को आखिरी चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि नमकीन, बिस्किट और चिप्स के पैकेट पर ज्यादा चीनी-नमक और फैट की चेतावनी देने वाले वॉर्निंग लेबल लगाने पर अगर सरकार फैसला नहीं ले पा रही है तो हम आदेश जारी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का मुनाफा 80% गिरा: पहली तिमाही में ₹775 करोड़ रहा; वजह- जगुआर लैंडरोवर की सप्लाई चेन में रुकावट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 80% से ज्यादा घटकर ₹775 करोड़ रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,924 करोड़ का मुनाफा हुआ था। मुनाफे में यह गिरावट स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई में आई रुकावटों, एक बड़े कंपोनेंट सप्लायर के यहां लगी आग, मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और जगुआर मॉडल्स के बंद होने की वजह से हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- माल्या-SBI विवाद खत्म करें: इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा; ED से संपत्तियों का ब्योरा मांगा बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और बैंकों के बीच चल रहे कॉमर्शियल विवाद को अब खत्म करने की बात कही है। कोर्ट ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से जांच की मौजूदा स्थिति और अटैच की गई संपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है। जस्टिस मिलिंद जाधव की सिंगल जज बेंच ने माल्या की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर दोनों पक्ष इस विवाद को खत्म कर आगे नहीं बढ़ते हैं, तो इसका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा और नकारात्मक असर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. टाटा संस में चंद्रशेखरन की जगह ले सकते हैं नरेंद्रन: चेयरमैन की रेस में टाटा स्टील के MD सबसे आगे; 1988 से ग्रुप से जुड़े हैं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के ऐलान के बाद नए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने आज 13 अगस्त को एक प्रस्ताव पास कर 5 सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पद की रेस में टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन का नाम सबसे आगे है। नरेंद्रन 1988 से टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। उनका पूरा करियर टाटा स्टील में ही रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #SheikhRasheed #HafizSaeed #PakistanNews #PakistanExposed #BreakingNews #LiveNews #IndiaPakistan #PakistanPolitics #WorldNews #TerrorismExposed ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

मोर को खिलाया दाना, देखें PM Modi की ये वीडियो | Viral Video | PM Modi Reel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:44:28+00:00

Asif Ali Zardari on Hindu : हिंदुओं पर विवादित बयान | Pakistan Minorites Condition | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:45:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers