Responsive Scrollable Menu

Vitamin D की कमी मतलब कमजोर Bones का बड़ा Risk, जानिए धूप के अलावा क्या है जरूरी

गर्मी हो या फिर सर्दी धूप लेना बहुत ही जरुरी माना जाता है। सुबह की धूप लेने से Vitamin D की कमी पूरी होती है। अगर शरीर विटामिन-D की कमी होगी, तो पैरों में सूजन, दर्द और हड्डियां भी कमजोर रहेगी। हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि सुबह की धूप जरुर लेना चाहिए। विटामिन-D से शरीर को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है। हमारे शरीर के कई मुख्य कार्यों के लिए विटामिन-D की जरुरत होती है। यह मांसपेशियों को बनाने और हड्डियों को मजबूत रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। गौरतलब है कि धूप में बैठने से नुचरल रुप से विटामिन-D प्राप्त होती है। वहीं, लाइफस्टाइल में बदलाव करके और सहीं डाइट का सेवन करने से विटामिन-D की कमी दूर हो जाती है।

क्या विटामिन D की पूर्ति के लिए सिर्फ सूर्य की रोशनी में बैठना काफी है?
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सूर्य की रोशनी में विटामिन डी को प्राप्त करने का एक प्राकृतिक सोर्स है। गौरतलब, जब व्यक्ति की त्वचा अल्ट्रावॉयलेट बी किरणों के संपर्क में आती है, तो वह इस विटामिन को बनाना शुरु करती है। कई लोग धूप में बैठते हैं, लेकिन आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण विटामिन डी की कमी देखने को मिल ही जाती है। इसलिए अपना लाइफस्टाइल सुधारन की काफी जरुरत है।

विटामिन डी की कमी से कौन से रोग हो सकते हैं?
खासकर विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है। वहीं, बच्चों में रिकेट्स, वयस्कों को ऑस्टियोमलेशिया और बुजुर्गों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, लंबे समय विटामिन डी की कमी होने से हड्डियों का फ्रेक्चर होने का जोखिम बढ़ जाता है। विटामिन डी की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति तो बार-बार इफेंक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

विटामिन D की कमी को कैसे दूर करें?
विटामिन डी की कमी को रोकने को लिए सबसे पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें। साथ ही सप्ताह में तीन से चार बार सुबह या शाम के समय सूर्य की रोशनी में करीब 15 से 30 मिनट तक जरुर लें। इस तरह से विटामिन डी का स्तर नेचुरल रुप से बढ़ता है। अक्सर विटामिन डी का खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्गों, अधिक वजन और सूर्य की रोशनी में नहीं बैठने वाले लोगों को होता है। अगर आप काफी समय से विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर जरुर दिखाएं। 

Continue reading on the app

Women Health: प्रेग्नेंसी में मलेरिया क्यों है खतरनाक? जानिए Premature Delivery से बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में एक नए जीवन को संजोना बेहद खास और संवेदनशील अनुभव होता है। इस दौरान मां अपने गर्भ में पलने वाले बच्चे को हर बाहरी खतरे से बचाने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा मच्छर इस सुरक्षा चक्र के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान मलेरिया को कभी एक सामान्य बुखार समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मलेरिया इतना घातक क्यों हो जाता है।

घटती है शरीर की ताकत

प्रेग्नेंसी के दौरान प्राकृतिक रूप से महिला के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता थोड़ा कमजोर पड़ जाती है। यही वजह है कि आम दिनों की तुलना में प्रेग्नेंसी में मलेरिया का संक्रमण शरीर पर तेजी से हावी हो सकता है, जोकि न सिर्फ मां बल्कि बच्चे के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों में दर्द और अकड़न? आपकी Smoking Habit हो सकती है वजह, Doctors ने जारी किया Alert


बच्चे पर असर

मलेरिया सिर्फ महिला की सेहत को नहीं बल्कि इसका सीधा और बुरा असर गर्भ में पलने वाले बच्चे के विकास पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट के मुताबिक मलेरिया की वजह से प्रेग्नेंसी में कई तरह की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

प्रीमैच्योर डिलीवरी
बच्चे का वेट सामान्य से कम होना।
गंभीर मामलों में मिसकैरेज का खतरा।

इन संकेतों को पहचानें

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने शरीर में नजर आने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। वहीं अगर आपको नीचे बताए गए लक्षण महसूस होते हैं, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं।

कंपकंपी या ठंड लगना।

अचानक तेज बुखार होना।

पूरी शरीर में दर्द रहना।

करें ये उपाय

बता दें कि इस खतरनाक बीमारी से बचने का सबसे कारगर तरीका खुद से मच्छरों को दूर रखना है। इसके लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ आसान कदम शामिल कर सकते हैं।

नियमित रूप से सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर के अंदर और बाहर के हिस्सों में साफ-सफाई रखनी चाहिए।

अपने घर के आसपास गमलों, गड्ढों और कूलरों में पानी न एकत्र होने दें। क्योंकि रुके हुए पानी में ही मच्छर पनपते हैं।

सही समय पर इलाज

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो इस बीमारी से डरने की जगह आपको एक्स्ट्रा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर सही समय पर इन लक्षणों की पहचान करके फौरन डॉक्टर से जांच और इलाज कराना चाहिए। ऐसे में मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे को सुरक्षित रखा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Test: 2 शतक...दो अर्धशतक, टीम इंडिया का पावर पंच, गिल-राहुल ने अफगानिस्तान की परेशानी बढ़ाई

अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं, साई सुदर्शन भी अपने पहले टेस्ट शतक के करीब पहुंचे, लेकिन 81 रन बनाकर आउट हो गए।

दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही, हालांकि यशस्वी जायसवाल एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन मोहम्मद सलीम की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजई को कैच थमा बैठे। लंच तक भारत ने 1 विकेट पर 96 रन बना लिए थे।

इसके बाद साई सुदर्शन और केएल राहुल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी कर भारत को मजबूत आधार दिया। सुदर्शन ने अपने खेल में आत्मविश्वास और आक्रामकता दोनों का शानदार मिश्रण दिखाया। तमिलनाडु के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाए। हालांकि उन्हें 2 जीवनदान भी मिले, लेकिन वह अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए।

दूसरी ओर केएल राहुल पूरी तरह कंट्रोल में नजर आए। उन्होंने संयम और आक्रामकता के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके शामिल रहे। हालांकि एक मौके पर उनके बल्ले का किनारा लगा, लेकिन अफगान टीम ने अपील नहीं की, जिससे उन्हें बड़ा जीवनदान मिला।

राहुल के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया। गिल ने 138 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान की यह पारी ऐसे समय आई जब टीम को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बीच-बीच में कुछ अच्छे स्पेल जरूर फेंके, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने वे ज्यादा असरदार साबित नहीं हो सके। नई पीसीए स्टेडियम की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने पूरे दिन नियंत्रण बनाए रखा।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अफगानिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 368 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। अब दूसरे दिन टीम इंडिया की नजर विशाल स्कोर खड़ा करने पर होगी।

Sat, 06 Jun 2026 17:26:04 +0530

  Videos
See all

Khan Sir News : तो खान सर गिरफ्तार होंगे ? #khansir #khansirpatna #aajkitajakhabar #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:39:27+00:00

Mumbai News : Delhi अग्निकांड के बाद मुंबई में बड़ा Bulldozer Action | Fire Accident | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:45:11+00:00

US President Trump को धमकी देनेवाला Bihar के Jahanabaad से गिरफ्तार | Breaking News | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:44:00+00:00

Bihar News: Lalu Rabri के बाद Tejashwi Yadav ने भी लौटा दी सुरक्षा | RJD | Lalu Yadav Family #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T12:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers