प्लेन नहीं ये है हाइ़ड्रोडन से दौड़ने वाली कार! 653Kmph की स्पीड से दौड़कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एंडी ग्रीन के लिए यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2006 में JCB डीजलमैक्स के साथ डीजल से चलने वाली कार के लिए जमीन पर सबसे तेज गति का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उससे पहले, 1997 में उन्होंने थ्रस्ट SSC के साथ साउंड बैरियर तोड़ने वाला जमीन पर सबसे तेज गति का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
एयर इंडिया की फ्लाइट में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल:चार सेकंड तक कंट्रोल ने प्रतिक्रिया नहीं दी, विमान 300 फीट नीचे गिरा; 24 घायल
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ समय के लिए फेल हो गए थे। इस वजह से विमान के एलिवेटर और एलेरॉन 4 सेकंड तक काम नहीं कर पाए। एयरबस की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 4 अगस्त को विमान के क्रूज के दौरान हुई। अचानक ऊंचाई कम होने से विमान 300 फीट नीचे गिरा, जिसमें 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। को-पायलट ने नोज-डाउन इनपुट दिया, कंट्रोल ने प्रतिक्रिया नहीं दी रिपोर्ट के अनुसार, को-पायलट ने विमान को नीचे लाने के लिए पूरा नोज-डाउन इनपुट दिया था। हालांकि, कंट्रोल ने शुरुआत में इस इनपुट पर प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ समय बाद विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम फिर से काम करने लगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समस्या की मूल वजह अभी पता नहीं चली है। एयर इंडिया ने पहले टर्बुलेंस को वजह बताया था फ्लाइट AI2379 में यह घटना अचानक टर्बुलेंस के दौरान हुई थी। एयर इंडिया के शुरुआती बयान में विमान के 300 फीट नीचे गिरने की वजह टर्बुलेंस बताई गई थी। देशभर की ताजा खबरों, ब्रेकिंग हेडलाइंस और रियल टाइम अपडेट के लिए DB डिजिटल से जुड़े रहें। यहां राजनीति, सरकारी नीतियों, अपराध, मौसम, देश की बड़ी खबरों और कर्नाटक बंद की लाइव खबरें मिलेंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan











