Responsive Scrollable Menu

एयर इंडिया की फ्लाइट में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम फेल:चार सेकंड तक कंट्रोल ने प्रतिक्रिया नहीं दी, विमान 300 फीट नीचे गिरा; 24 घायल

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ समय के लिए फेल हो गए थे। इस वजह से विमान के एलिवेटर और एलेरॉन 4 सेकंड तक काम नहीं कर पाए। एयरबस की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 4 अगस्त को विमान के क्रूज के दौरान हुई। अचानक ऊंचाई कम होने से विमान 300 फीट नीचे गिरा, जिसमें 20 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे। को-पायलट ने नोज-डाउन इनपुट दिया, कंट्रोल ने प्रतिक्रिया नहीं दी रिपोर्ट के अनुसार, को-पायलट ने विमान को नीचे लाने के लिए पूरा नोज-डाउन इनपुट दिया था। हालांकि, कंट्रोल ने शुरुआत में इस इनपुट पर प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ समय बाद विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम फिर से काम करने लगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समस्या की मूल वजह अभी पता नहीं चली है। एयर इंडिया ने पहले टर्बुलेंस को वजह बताया था फ्लाइट AI2379 में यह घटना अचानक टर्बुलेंस के दौरान हुई थी। एयर इंडिया के शुरुआती बयान में विमान के 300 फीट नीचे गिरने की वजह टर्बुलेंस बताई गई थी। देशभर की ताजा खबरों, ब्रेकिंग हेडलाइंस और रियल टाइम अपडेट के लिए DB डिजिटल से जुड़े रहें। यहां राजनीति, सरकारी नीतियों, अपराध, मौसम, देश की बड़ी खबरों और कर्नाटक बंद की लाइव खबरें मिलेंगी।

Continue reading on the app

चमोली पीपलकोटी टनल हादसा- 7 की मौत, 3 फंसे:21 लोग बचाए, 13 गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती; CM धामी घायलों से मिलने निकले

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग अभी भी टनल में फंसे हुए हैं। बचाव दल ने 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इन बचाए गए लोगों में से 13 घायलों का गोपेश्वर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है। टनल के अंदर पानी और मलबा आने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के साथ-साथ NDRF, SDRF और सेना की टीमें मौके पर तैनात हैं। टनल में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सेना की टीम भी तैनात कर दी गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। वे आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सीएम गोपेश्वर के जिला अस्पताल जाएंगे, जहां वे घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे। तस्वीरें देखिए- शाम 7 बजे हादसा, पानी रिसने के साथ लैंडस्लाइड अधिकारियों के मुताबिक हादसा गुरुवार 13 अगस्त को शाम करीब 7 बजे हुआ। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में पानी का रिसाव और भू-स्खलन हुआ। वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए। टनल के अंदर पानी और मलबा भरने के कारण फंसे मजदूरों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। बचाव दल लगातार अंदर पहुंचकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे हैं। रेस्क्यू में सेना और ITBP की टीमें भी लगीं DM गौरव कुमार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के 4 और फायर सर्विस के 9 लोग मौके पर तैनात है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसे से जुड़े मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

लाल किले पर PM मोदी का खास अंदाज | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:40:06+00:00

Rajnath Singh: 'PM Modi पर राहुल गांधी की टिप्पणियां निंदनीय' #shorts #ytshorts #pmmodi #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T18:37:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers