सूर्यकुमार यादव नंबर-3, रोहित विराट टॉप-2 में, देखिए T-20I में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बैटर कौन-कौन?
आज हम आपको बताते हैं T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप फाइव भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन से हैं। इसमें भारत के चार पूर्व कप्तान शामिल हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव का नाम भी है।
गांव की गलियों से स्टारडम तक, अब बड़े पर्दे पर दिखेगी पवन सिंह के संघर्ष की कहानी
By shristi jha
भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में दिख रहे है. इस बार वजह कोई गाना, फिल्म, या कोई नई कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि, उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक है. खास बात यह है कि इसमें पवन सिंह खुद नजर आएंगे. उनके अपने जीवन की संघर्ष, सफलता, विवाद और स्टारडम की कहानी बड़े पर्दे पर दिखने को मिलेगी. एक्टर अभी हाल ही में अपने गांव पैतृक पहुंचे, जहां फिल्म की तैयारी शुरू होने वाली है.
क्या दिखाएगी पवन सिंह की बायोपिक ?
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. एक छोटे से गांव से निकलकर भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने तक का उनका सफर संघर्षों, मेहनत और कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है.
बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके बचपन, परिवार, संगीत के प्रति लगाव, शुरुआती संघर्ष, इंडस्ट्री में पहचान बनाने की जद्दोजहद और स्टार बनने तक की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा.
अपने ही किरदार में क्यों आखिर नज़र आएंगे पवन सिंह ?
आमतौर पर बायोपिक फिल्मों में किसी कलाकार का किरदार दूसरा अभिनेता निभाता है. लेकिन पवन सिंह के मामले में ऐसा नहीं होगा. फिल्म के रचनाकार का मानना है कि उनकी जिंदगी के भावनात्मक और संघर्षपूर्ण पहलुओं को उनसे बेहतर कोई और नहीं समझ सकता. यही वजह है कि फिल्म में पवन सिंह खुद अपने जीवन की कहानी को पर्दे पर जीता करते दिखाई देंगे. यह फैसला दर्शकों के बीच भी उत्सुकता पैदा कर रहा है.
फैंस क्यों हैं उत्साहित?
पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ बिहार और उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है. देश-विदेश में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं. ऐसे में जब किसी स्टार की निजी जिंदगी और संघर्षों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाता है, तो दर्शकों की दिलचस्पी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है.
फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर वह कौन-सी परिस्थितियां थीं जिन्होंने एक साधारण परिवार के लड़के को भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया.
पैतृक गांव से क्यों शुरू हुई शूटिंग?
फिल्म की कहानी को वास्तविक और प्रामाणिक बनाने के लिए शूटिंग उन स्थानों पर की जा रही है, जहां पवन सिंह ने अपना बचपन बिताया था. अपने पैतृक गांव पहुंचकर अभिनेता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और पुराने दिनों की यादें भी ताजा कीं.
गांव में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। कई लोगों का कहना है कि पवन सिंह की सफलता पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है.
एक साधारण गांव के लड़के से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक का पवन सिंह का सफर अब बड़े पर्दे पर दिखेगा. अपनी ही बायोपिक में खुद अभिनय कर रहे पवन सिंह की यह कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation
















