Athlete Basant Meghwal Success Story: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ के युवा एथलीट बसंत कुमार मेघवाल ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया. पुरुष हाई जंप स्पर्धा में बसंत ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से अनूपगढ़ और पूरे राजस्थान में खुशी का माहौल है. विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने के बाद बसंत के अनूपगढ़ पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. खेल प्रेमियों और युवाओं में भी अपने चैंपियन से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया. बसंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया. उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है. अब उनका लक्ष्य सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करना है. Fri, 14 Aug 2026 09:05:33 +0530