भारतीय अर्थव्यवस्था ने फिर पकड़ी रफ्तार! FY26 में 7.7% और जनवरी वाली तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत अच्छी खुशखबरी आई है. देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो पूरे वित्त वर्ष में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 प्रतिशत रही है. इससे पहले, फरवरी में जारी अनुमान के अनुसार, ये दर 7.6% रहने की बात की गई थी.
नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही (Q4FY26) में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है. ये ग्रोथ पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दर्ज की गई है. इससे पहले, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की संशोधित विकास दर 8 फीसदी रही थी.
ईशान किशन की सर्च हिस्ट्री में ऐसा क्या जो नहीं देखना चाहते साथी खिलाड़ी, पंत की इस आदत से भी परेशान हैं अक्षर
Axar Patel : भारतीय क्रिकेट टीम 6 जून से एक्शन में लौटने वाली है. टीम इंडिया ने मार्च में अपना अंतिम मैच खेला था. इसके बाद से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही थी. अब भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के जरिए इंडियन क्रिकेट फैंस को फिर से टीम इंडिया का रोमांच देखने को मिलने वाला है. शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. उससे पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है.
भारत के बाएं हाथ के स्पिन बल्लेबाज अक्षर पटेल ने अपने साथी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. अक्षर ने ईशान के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वहीं पंत को लेकर भी एक ऐसी बात बताई है, जिसके बारे में जानकर फैंस यकीन नहीं कर पाएंगे कि पंत ऐसा करते होंगे.
अक्षर पटेल ने ईशान किशन को लेकर किया बड़ा खुलासा
अक्षर पटेल ने जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए रेपिड फायर राउंड के दौरान ईशान किशन को लेकर एक खुलासा किया. दरअसल, उनसे सवाल पूछा गया कि, एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी सर्च हिस्ट्री आप कभी नहीं देखना चाहेंगे. वो कौन है. इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'वो ईशान किशन हैं.
क्यों ईशान की सर्च हिस्ट्री नहीं देखना चाहते - अक्षर
इस पर अक्षर पटेल ने बताया कि, 'मेरी और उसकी सोच अलग-अलग है. वो इंग्लिश फिल्मों और हेव फन वाला बंदा है. मैं देशी तड़का वाला बंदा हूं तो मेरी और उसकी सोच नहीं मिलती है. वो जो डॉग लेकर आता है, उनके नाम पता नहीं क्या क्या है, मैं तो वो बोल भी नहीं पाता हूं करता है. मैं कहता हूं ठीक है, दूर से ही सही है'. इसके साथ ही ईशान कहते हैं कि उन्हें कुत्ते पसंद नहीं है, जबकि ईशान को कुत्ते पसंद हैं.
???? Rapid fire question with Axar Patel ???? (Humans of Bombay)
— VIKAS (@Vikas662005) June 5, 2026
Question - "One player whose search history you never want to see ?".
Axar Patel - "Ishan Kishan".
Question - "A player who tries to be innocent but isn't ?".
Axar Patel - "Jasprit Bumrah or Shubman Gill".… pic.twitter.com/fvspSovLCu
अक्षर पटेल ने बताई ऋषभ पंत की सच्चाई
इसके अलावा इसी इंटरव्यू में अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के बारे में भी बात की है. उन्होंने कहा है कि, पंत ग्रुप में कभी भी कुछ भी भेज देता है. दरअसल, अक्षर से सवाल पूछा गया कि, टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में सबसे ज्यादा मीम्स कौन शेयर करता है. इस पर उन्होंने ऋषभ पंत का नाम लिया.
अक्षर पटेल ने कहा कि, 'ऋषभ पंत बिना ज्यादा सोचे-समझे कमेंट करता है. वो मैसेज भेजता है और रील्स फॉरवर्ड करता है. वो यह नहीं सोचता कि कोई चीज अच्छी है या बुरी, या दूसरे को कैसा लगेगा. अगर उसे कोई मीम या मजेदार क्लिप दिखती है, तो वह बस उसे शेयर कर देता है. शायद सभी ने वे मीम्स पहले देखे होंगे, लेकिन वह फिर भी उन्हें भेजकर कहेगा, भाई, क्या तुमने यह देखा है'.
???? Rishabh Pant the meme king of Indian team ????
— Indian Cricket Ministry (@ICM_News45) June 4, 2026
Question: Who shares the most memes in the team's WhatsApp group?
Axar Patel - Rishabh Pant, He comments, sends messages, and forwards reels without thinking too much about them. He doesn't stop to consider whether something is… pic.twitter.com/gLxzTB42y2
अक्षर पटेल ने आगे कहा कि, 'आमतौर पर, लोग ज्यादा रिएक्ट नहीं करते और आखिर में एक अजीब सी चुप्पी छा जाती है. कभी-कभी कोई उसे प्राइवेट में मैसेज करके कहता है. इसे डिलीट कर दो, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका होता है. उसके बाद आगे बढ़ने के अलावा और कुछ करने को नहीं बचता है'.
ये भी पढ़ें : IND vs AFG: अब इस भारतीय खिलाड़ी पर लटकी तलवार, क्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हो जाएगा बाहर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















