Responsive Scrollable Menu

‘बांग्लादेशी मुसलमान जब भारत में घुसेंगे तो हिंदुओं की कमर टूट जाएगी’, मौलाना ने PM मोदी के खिलाफ भी उगला जहर

बांग्लादेश में पिछले कुछ वक्त से कट्टरपंथी मुसलमानों का वर्चस्व बढ़ गया है. वे आए दिन हिंदुओं और भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. इस बीच एक बार फिर से बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी द्वारा भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया गया है. बांग्लादेशी मौलाना इनायतुल्ला अब्बासी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला है. दरअसल, अब्बासी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वह कह रहा है कि मुसलमान हिंदुओं की कमर तोड़ देंगे. उसने साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को धमकी दे दी है. खास बात है कि ये मौलाना भले ही आज बांग्लादेश में छिपा बैठा हो लेकिन इसकी पढ़ाई-लिखाई भारत में ही हुई है. 

पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वॉयस ऑफ बांग्लादेश नाम के एक अकाउंट से मौलाना अब्बासी का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह साफ-साफ भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलता दिखाई दे रहा है. अब्बासी का कहना है कि "हम हिंदुत्ववादियों की कमर तोड़ देंगे. हमें बांग्लादेश की सेना की कोई जरूरत नहीं है. जब हम मुसलमान भारत में घुसेंगे, तो मोदी अपनी धोती उठाकर भाग जाएंगे."

बांग्लादेश से मूर्तियों को खत्म करने की धमकी

अब्बासी की नफरत यहीं खत्म नहीं हुई. उसने हिंदू देवी-देवताओं पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की. उसने कहा कि हम बांग्लादेश में एक भी मूर्ति नहीं रहने देंगे. सभी मूर्तियों को हिंदुस्तान में फेंक देंगे. अब्बासी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अब्बासी के वीडियो पर लोग भड़के हुए हैं. एक्स पर कई यूजर इसे बांग्लादेश में कट्टरपंथियों को मिली खुली छूट के रूप में देख रहे हैं.

दिल्ली में इस्लामिक झंडा फहराने की भी दे चुका है धमकी

अब्बासी ने इससे पहले साल 2023 में दिल्ली के लाल किले पर इस्लामिक झंडा फहराने की धमकी दी थी. एक सभा में उसने कहा था कि बांग्लादेश के मुसलमानों के पास इतनी ताकत है कि वह दिल्ली में भी इस्लाम का झंडा लहरा देंगे. इंशा अल्लाह भविष्य में ऐसा ही होगा. 

कौन है इनायतुल्लाह अब्बासी?

अब सवाल है कि आखिर ये अब्बासी है कौन? दरअसल, अब्बासी बांग्लादेश का एक इस्लामिक विद्वान है, जो अपनी कट्टरपंथी विचारों के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, अब्बासी ने भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. वह भारत के खिलाफ पहले भी भड़काऊ बयान दे चुका है.

 

Continue reading on the app

पहले गोली, फिर i10 और आखिर में स्कॉर्पियो! एक्सीडेंट की आड़ में कैसे रची गई दीपक डबास की हत्या?

दो नाकाम कोशिशों के बाद क्या तीसरी बार में मिला खौफनाक अंजाम? गोलीबारी, i10 की टक्कर और स्कॉर्पियो से कुचलने की कड़ी ने दुर्घटना के पीछे छुपा 20 साल पुराना बदला और बहन से जुड़ा गहरा राज आखिर दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में बेनकाब हो ही गया।

Continue reading on the app

  Sports

कभी था दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज, अब DJ बनकर कमा रहा पैसे, कैसे बर्बाद हुआ करियर?

Lonwabo Tsotsobe: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे अब डीजे (DJ) बनकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं. एक समय वो दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज थे. लेकिन एक गलती ने उनके करियर को खत्म कर दिया. Fri, 14 Aug 2026 13:19:46 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi पर ये क्या बोले Brij Bhushan Sharan Singh ? #rahulgandhi #brijbhushansingh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T08:45:30+00:00

CM भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश! CLG | Bhajanlal Sharma | Rajasthan | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T08:43:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers