Responsive Scrollable Menu

NEET री-टेस्ट में कम समय में 300 प्लस मार्क्स कैसे मिलेंगे? टॉप करने के लिए जानें सीक्रेट फॉर्मूला

NEET UG Re Test Strategy: 21 जून को होने वाले नीट यूजी री-टेस्ट में 300+ मार्क्स कैसे स्कोर करें? जानिए कम समय में बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स को मजबूत करने की अचूक स्ट्रैटेजी, जरूरी टॉपिक्स और एग्जाम डे के ऐसे टिप्स, जो नीट यूजी री टेस्ट में सफलता जरूर दिलवाएंगे.

Continue reading on the app

Ayushmann Khuranna Movies: मुश्किल से बजट निकाल पाई आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो, पिछली 5 फिल्मों का हाल कैसा?

Ayushmann Khuranna Movies: आयुष्मान खुराना को उन चुनिंदा एक्टर्स में से गिना जाता है जो मैथड एक्टिंग के साथ ही फिल्म को कॉमर्शियली भी हिट कराने का माद्दा रखते हैं और वे पहले भी ऐसा कर चुके हैं. लेकिन पिछली कुछ फिल्मों में उनकी एक्टिंग में तो कोई कमी नहीं है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर नजर नहीं आ रहा है. अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म पति पत्नी और वो दो के साथ भी ऐसा देखने को मिला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि एक्टर की पिछली 5 फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने:फाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया; वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दो बार हराया

भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रचते हुए नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीत लिया है। 20 साल के प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। टूर्नामेंट के आखिरी दिन प्रज्ञानानंदा 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने क्लासिकल मुकाबला जीतकर 3 अंक हासिल किए और कुल 18 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। आखिरी राउंड में पलटी बाजी, वेस्ली टाईब्रेकर जीतने के बावजूद हारे टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो 15.5 अंकों के साथ टॉप पर थे। लेकिन उनका मुकाबला ड्रॉ रहा और फैसला आर्मागेडन टाईब्रेकर में गया। इससे प्रज्ञानानंदा के लिए खिताब जीतने का रास्ता खुल गया। वेस्ली सो ने टाईब्रेकर तो जीत लिया, लेकिन उन्हें केवल 1.5 अंक मिले। इस तरह उनके कुल 17 अंक हुए, जो प्रज्ञानानंदा से एक कम थे। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आखिरी दौर में मैग्नस कार्लसन ने गुकेश को हराया, लेकिन वह भी खिताब नहीं जीत सके। कार्लसन 13 अंकों के साथ 5वें स्थान पर रहे। प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को दो बार हराया इस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में प्रज्ञानानंदा का प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन बाद के मुकाबलों में उन्होंने शानदार वापसी की। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक वर्ल्ड नंबर-1 और सात बार के नॉर्वे चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दो बार क्लासिकल मुकाबलों में हराना रहा। आनंद और गुकेश भी नहीं जीत सके थे नॉर्वे चेस खिताब प्रज्ञानानंदा ने वह कर दिखाया जो भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद भी नहीं कर पाए थे। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश भी अब तक यह टूर्नामेंट नहीं जीत सके हैं। 2013 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में पहली बार किसी भारतीय ने खिताब जीता है। प्रज्ञानानंदा दूसरी बार नॉर्वे चेस में खेल रहे थे। गुकेश 8 अंकों के साथ छठे (आखरी) स्थान पर रहे। क्या है नॉर्वे चेस का अर्मागेडन फॉर्मेट? नॉर्वे चेस टूर्नामेंट हर साल होने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक चेस टूर्नामेंट्स में से एक है। इस साल यह टूर्नामेंट 25 मई से 5 जून 2026 तक पहली बार नॉर्वे की राजधानी, ओस्लो में आयोजित किया गया था। इसमें ओपन और महिला कैटेगरी, दोनों में केवल 6-6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जो आपस में दो-दो बार भिड़े। अगर दो खिलाड़ियों के बीच क्लासिकल मैच ड्रॉ होता है तो फैसला सडन-डेथ (अर्मागेडन) गेम से किया जाता है। इसमें सफेद मोहरों वाले खिलाड़ी को ज्यादा समय मिलता है, लेकिन उसे हर हाल में जीतना होता है। मुकाबला ड्रॉ होने पर काले मोहरों वाले खिलाड़ी को विजेता मानकर एक्स्ट्रा पॉइंट दिया जाता है। इससे हर दौर में नतीजा निकलना तय होता है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया: आखिरी 15 मिनट में 3 गोल कर सेमीफाइनल जीता भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को जापान से होगा। पूरी खबर पढ़ें… Sat, 06 Jun 2026 00:01:10

  Videos
See all

Israel Attack on Gaza: इजरायल ने गाजा और लेबनान में मचाई भयंकर तबाही! | Breaking News | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T00:00:20+00:00

Annamalai To Quits BJP :बीजेपी छोड़ने के बाद Chennai Airport पर अन्नामलाई का भव्य स्वागत | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T00:15:31+00:00

Donald Trump On PM Modi: भारत और रूस रिश्ता हो रहा मजबूत! | Putin News | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T00:07:36+00:00

TMC VS BJP: दिलीप घोष ने TMC विधायकों के पाला बदलने को 'ड्रामा' करार दिया#dilipghosh #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T00:04:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers