मां का वो कर्ज जो कोई बेटा नहीं चुका सकता: आचार्य प्रशांत ने बताया क्यों महिलाओं की ड्राइविंग का मजाक उड़ाना बेशर्मी
आचार्य प्रशांत ने महिलाओं की ड्राइविंग पर होने वाले मजाक की कड़ी आलोचना की, कहा पुरुषों को ड्राइविंग का समय मां के त्याग से मिला. आचार्य प्रशांत कहते हैं कि जो लोग महिलाओं की ड्राइविंग स्किल्स का मजाक उड़ाते हैं, वे असल में एक बहुत बड़ा सच भूल जाते हैं.जिस उम्र में बेफिक्र होकर सड़कों पर ड्राइविंग पर हाथ साफ कर रहा होता है, उस उम्र में मां आपके लिए क्या कर रही होती है? वह मां अपने जीवन का सबसे खूबसूरत समय, अपना 'स्वर्णकाल' (Golden Time) अपने बच्चों की परवरिश में होम कर रही होती है.
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल (LG) की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने 34 आईपीएस (IPS) और डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डीसीपी (DCP), अतिरिक्त डीसीपी और सुरक्षा-यातायात जैसी अहम विंग के अधिकारी बदले गए हैं।
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के डीसीपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी शरद भास्कर दराडे को डीसीपी हेडक्वार्टर-III और आउटर-नॉर्थ के डीसीपी वी हरीशवर स्वामी को वेस्ट दिल्ली के डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीसीपी मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को डीसीपी यातायात, राहुल अलवाल को स्वापक रोधी कार्यबल से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी, शोभित डी सक्सेना को डीसीपी बाहरी-उत्तर और निहारिका भट्ट को अतिरिक्त डीसीपी-1 उत्तर के पद पर तैनात किया गया है। ईशा सिंह को DCP कल्याण, रविनंदन बी एम को दोन्नत कर उत्तर-पश्चिम जिले में अतिरिक्त DCP-1, विकास मीणा को द्वारका जिले में अतिरिक्त DCP-1, सुलेखा को DCP सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है।
नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी बनाया गया है। इसके अलावा उनके पास डीसीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा के डीसीपी पद पर तैनात जितेंद्र मणि को डीसीपी सुरक्षा और ऐश्वर्या शर्मा को अतिरिक्त डीसीपी-1 दक्षिण-पूर्व से डीसीपी लाइसेंसिंग बनाया गया है। अन्येश रॉय पहले की तरह डीसीपी IFSO के पद पर बने रहेंगे, लेकिन अब उनके पास से लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले
- दीपक यादव: डीसीपी 4th बटालियन डीएपी (DAP)
- सतीश कुमार: एडिशनल डीसीपी-I (रोहिणी)
- चंद्र कुमार सिंह: डीसीपी क्राइम ब्रांच
- आलोक कुमार सिंह: डीसीपी आर पी भवन
- कुमार अभिषेक: एडिशनल डीसीपी-II (साउथ-वेस्ट)
- अशोक कुमार: डीसीपी NAV
- मनस्वी जैन: एडिशनल डीसीपी-II (साउथ)
- गौरव गुप्ता: डीसीपी ANTF (एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स)
- मयंक बंसल: डीसीपी कम्युनिकेशन
- विपुल अनेकांत: एडिशनल डीसीपी-II (ईस्ट)
- डाभी आनंद दिनेश भाई: डीसीपी मेट्रो
- प्रक्षय कुमार सिंह: एडिशनल डीसीपी-II (आउटर नॉर्थ)
- ईशान भारद्वाज: डीसीपी सुरक्षा
- अजय कुमार: एडिशनल डीसीपी-II (नॉर्थ-वेस्ट)
- रिधिमा सेठ: एडिशनल डीसीपी (SPUWAC का प्रभार)
- अभिषेक गुप्ता: एडिशनल डीसीपी-II (वेस्ट)
- पंकज सूद: डीसीपी सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा
- अरविंद कुमार: एडिशनल डीसीपी-II (नॉर्थ-ईस्ट)
- रणबीर सिंह: डीसीपी ट्रैफिक
- सिकंदर सिंह: एडिशनल डीसीपी-I (शाहदरा) के पद पर भेजा गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News





















