Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सोना करीब 1800 रुपये सस्ता हो गया. जबकि चांदी के दाम 5800 रुपये कम हो गए. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 145,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए. जबकि 24  कैरेट गोल्ड का भाव 158,320 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. वहीं चांदी का भाव 260,000 रुपये से भी नीचे आ गया.

मल्टी कमोडिटी पर सोने-चांदी की कीमत

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट बनी हुई है. यहां सोना 1347 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत सस्ता होकर 158,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. तो वहीं चांदी का भाव 5025 रुपये यानी 1.90 फीसदी टूटकर 259,771 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 25.70 डॉलर यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 4479.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 1.18 डॉलर यानी 1.59 प्रतिशत गिरकर 72.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

दिल्ली-मुंबई में आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

अगर बात करें देश के चारों प्रमुख महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की तो यहां भी सोना-चांदी आज सस्ता हुआ है. दिल्ली फिलहाल सोना 1060 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है. दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 144,833 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए है तो वही 24 कैरेट गोल्ड का भाव यहां 158000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि चांदी का भाव 4890 रुपये टूटकर 259,760 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 145,090 तो 24 कैरेट का भाव 158,280 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत 260,210 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 144,898 और 24 कैरेट सोने की कीमत 158,070 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं. वहीं चांदी का भाव 259,870 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. उधर चेन्नई में सोना (22 कैरेट) 145,512 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 158,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी 260,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं.

अन्य शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) चांदी (₹/किग्रा)
नोएडा 145,136 158,330 260,260
गुरुग्राम 145,053 158,240 260,120
गाजियाबाद 145,136 158,330 260,260
बरेली 145,136 158,330 260,260
लखनऊ 145,136 158,330 260,260
पटना 145,017 158,200 260,050
भोपाल 145,246 158,450 260,460
जयपुर 145,072 158,260 260,150
चंडीगढ़ 145,099 158,290 260,190
अहमदाबाद 145,255 158,460 260,510
रांची 145,099 158,290 260,230
रायपुर 145,008 158,190 260,060
हैदराबाद 145,292 158,500 260,570
कानपुर 145,136 158,330 260,260
वाराणसी 145,099 158,290 260,230

ये भी पढ़ें: National Stock Exchange (NSE) ने कैसे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना और बेचना बनाया आसान?

Continue reading on the app

अमिताभ बच्चन ने बताई जीवन में समस्याओं की अहमियत, बोले-हमेशा तुरंत समाधान जरूरी नहीं

मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जीवन की अनिश्चितताओं और उनसे मिलने वाली सीख पर विचार साझा किए हैं। उन्होंने अपने फैंस को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है। उनका कहना है कि समस्याओं का तुरंत समाधान करना हमेशा जरूरी नहीं होता, क्योंकि चुनौतियां व्यक्ति को अनुभव, समझ और सीख प्रदान करती हैं, जो आगे चलकर उसे अधिक परिपक्व और सक्षम बनाती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताने से लेकर, FC बार्सिलोना छोड़ने तक, पढ़िए लियोनेल मेसी के सफर की कहानी

फीफा विश्व कप में रिकॉर्ड 6वीं बार हिस्सा लेने वाले दुनिया के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के सफर की पूरी कहानी, कैसे अर्जेटीना ने निकलकर बार्सिलोना क्लब के राजा बने और विश्व फुटबॉल में राज किया, जानिए। Fri, 05 Jun 2026 19:33:20 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : संदीपन साहा पर प्रियंका टिबरेवाल क्या बोलीं ? #priyankatibrewal #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:13:03+00:00

Khan Sir To Be Arrested | Mamta Ditched By MP-MLAs | Supriya: Modi Will Resign | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:16:39+00:00

India-Russia Defence Deal: सितंबर में भारत आएंगे Putin..SU-57 को लेकर भारत को बड़ा ऑफर ! | Sukhoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:06+00:00

Indian Navy Brahmos Missile News: ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए युद्धपोत !Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T15:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers