Breaking News Today Live Updates: सुबह-सुबह महाराष्ट्र के नासिक में आया भूकंप, 3.4 रही तीव्रता
Breaking News Today Live Updates: आज 14 अगस्त 2026 है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर देश की राष्ट्रपति शाम 7 बजे देश को राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति का संबोधन दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी नेशनल नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज भी 14 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे काफी भारी हो सकते हैं. इस दौरान, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रल्हाद जोशी चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में सुबह 11:00 बजे इस डिजिटल व्यवस्था का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे अजीजपुर गांव में किसानों से सीधा संवाद करेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज सुबह 10 बजे जीपीओ से लोक भवन तक मौन पद यात्रा निकालेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Independence Day Clothing Ideas: सफेद कुर्ते के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कैसे दें खुद को स्टाइलिश लुक, जानिए ये खास तरीके
Independence Day Clothing Ideas: 15 अगस्त यानी शनिवार को पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस की धूम होगी. इस दिन हर जगह पर लोग जश्न मना रहे होंगे और देशभक्ति के रंग में रंगे होंगे. आपको जगह-जगह पर भारत का तिरंगा लहराता हुआ दिखाई देगा. 15 अगस्त के दिन हर स्कूल, हर कॉलेज, हर ऑफिस और संस्थान में लोग सज-संवर कर जाना चाहेंगे. ऐसे में ज्यादातर महिलाएं और पुरुष स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन सफेद कुर्ता पहनकर ऑफिस जाना चाहेंगे.
सफेद कुर्ता स्वत्रंता दिवस के मौके पर पहनने वाले लोगों को आज हम बताएंगे कि, वो खुद के कैसे स्टाइल कर सकते हैं. आज हम आप सभी को उन खास आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप 15 अगस्त के दिन खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. ऐसा करने के लिए बस आपके पास सिर्फ एक सफेद कुर्ता होना चाहिए. तो आइए खुद को स्टाइल करने के कुछ खास और यूनिक आइडिया के बारे में जानते हैं.
महिलाएं सफेद कुर्ते के साथ कैसे करें खुद को स्टाइल
1 - ट्राईकलर दुपट्टे का करें इस्तेमाल : ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए सफेद कुर्ते के साथ खुद को स्टाइल करना सबसे ज्यादा आसान है. उन्होंने अगर 15 अगस्त को प्लेन व्हाइट कुर्ती पहनी है, तो वो केसरीया और हरे रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. इसके अलावा उनके पास ट्राई कलर जिसमें केसरिया, सफेद और हर रंग है. उसके साथ भी खुद को स्टाइल कर सकती है.
2 - लेगिंग नहीं प्लाजो पहनें : 15 अगस्त के दिन अगर आप सफेद कुर्ती पहनने वाली हैं. तो व्हाइट लेगिंग पहनने की जगह पर आप ग्रीन या ऑरेंज प्लाजो या स्ट्रेट पैंट पहनकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं. ये आपको तिरंगे की थीम के साथ स्ट्राइल करेगा और आपमें देश भक्ति का जोश भी भर देगा.
3 - ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का करें यूज : आपने अगर स्वतंत्रता दिवस पर व्हाइट कुर्ती पहनी है तो आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चोकर और चूड़ियां का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये सभी चीजें आपको और ज्यादा स्टाइलिश लुक देंगी. इसके आप अपने कॉलेज-ऑफिस में सबसे अलग दिखाई देंगी. वहीं ये बहुत भारी ज्वेलरी की बजाय आपको हल्के पन का अहसास कराएंगी.
4 - जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहनें : आपने 15 अगस्त को अगर सफेद कुर्ती पहनी है. उसके साथ आपने ट्राईकलर दुपट्टा लिया है तो आपको नॉर्मल चप्पल की जगह पर जूती या फिर कोल्हापुरी वाली फ्लैट चप्पलें पहननी चाहिए, जो आपको स्टाइलिस लुक देंगी और आपको कॉन्फिडेंश भी देंगी. इससे आपको लुक एथनिक दिखेगा. आप व्हाइट, गोल्डन कलर की जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं.
5 - ट्राईकलर चूड़ियां पहने : स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आपने सफेद कुर्ती पहनी हुई है. तो आप अपने आप को और ज्यादा स्टाइलिस लुक देने के लिए ट्राईकलर चूड़ियां पहन सकती है. इसमें आप ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं. इसके साथ ही आप एक छोटी बिंदी और मैचिंग ज्वेलरी भी पहन कर खुद को स्टाइल कर सकती हैं.
पुरुष सफेद कुर्ते के साथ ऐसे करें खुद को स्टाइल
15 अगस्त के दिन पुरुष भी अक्सर कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए खुद को स्टाइल करते हैं. लेकिन पुरुषों के पास खुद को स्टाइल करने के कम ही तरीके होते हैं. अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस 2026 को सफेद कुर्ता पहन रहे हैं तो आप खुद को कैसे स्टाइल करें, आइए इसके बारे में जानते हैं.
- तिरंगा रंग का स्टॉल – सफेद कुर्ते के साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला स्टॉल कैरी करें सकते हैं.
- नेहरू जैकेट पहनें – सफेद कुर्ते के ऊपर हरे, केसरिया, नेवी ब्लू या बेज रंग की नेहरू जैकेट अच्छी लगेगी.
- सफेद पायजामा – क्लासी लुक के लिए कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहनें.
- कोल्हापुरी चप्पल या जूती – फुटवियर में भूरे रंग की कोल्हापुरी चप्पल, मोजड़ी या एथनिक जूती चुनें.
- तिरंगा ब्रोच लगाएं – कुर्ते या नेहरू जैकेट पर छोटा तिरंगा ब्रोच लगाकर लुक में देशभक्ति का टच दें.
- मिनिमल एक्सेसरीज – क्लासी लुक के लिए घड़ी, ब्रेसलेट या साधारण चश्मा इस्तेमाल करें.
- पगड़ी या साफा – खास कार्यक्रम में केसरिया, हरा या तिरंगे रंग का साफा पहन सकते हैं.
- हेयरस्टाइल और ग्रूमिंग – साफ-सुथरी हेयरस्टाइल और अच्छी ग्रूमिंग रखें. इससे पूरा लुक ज्यादा स्मार्ट लगेगा.
- कुर्ते की फिटिंग सही रखें – कुर्ता न बहुत ढीला हो और न बहुत टाइट, अच्छी फिटिंग पूरे आउटफिट को बेहतर बनाती है.
ये भी पढ़ें : Independence Day Poem: स्वतंत्रता दिवस पर क्लास 4-5 के छोटे बच्चों के लिए आसान और देशभक्ति से भरी सरल कविताएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










