Responsive Scrollable Menu

Independence Day Clothing Ideas: सफेद कुर्ते के साथ स्वतंत्रता दिवस पर कैसे दें खुद को स्टाइलिश लुक, जानिए ये खास तरीके

Independence Day Clothing Ideas: 15 अगस्त यानी शनिवार को पूरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस की धूम होगी. इस दिन हर जगह पर लोग जश्न मना रहे होंगे और देशभक्ति के रंग में रंगे होंगे. आपको जगह-जगह पर भारत का तिरंगा लहराता हुआ दिखाई देगा. 15 अगस्त के दिन हर स्कूल, हर कॉलेज, हर ऑफिस और संस्थान में लोग सज-संवर कर जाना चाहेंगे. ऐसे में ज्यादातर महिलाएं और पुरुष स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन सफेद कुर्ता पहनकर ऑफिस जाना चाहेंगे. 

सफेद कुर्ता स्वत्रंता दिवस के मौके पर पहनने वाले लोगों को आज हम बताएंगे कि, वो खुद के कैसे स्टाइल कर सकते हैं. आज हम आप सभी को उन खास आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप 15 अगस्त के दिन खुद को स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. ऐसा करने के लिए बस आपके पास सिर्फ एक सफेद कुर्ता होना चाहिए. तो आइए खुद को स्टाइल करने के कुछ खास और यूनिक आइडिया के बारे में जानते हैं. 

महिलाएं सफेद कुर्ते के साथ कैसे करें खुद को स्टाइल

1 - ट्राईकलर दुपट्टे का करें इस्तेमाल : ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए सफेद कुर्ते के साथ खुद को स्टाइल करना सबसे ज्यादा आसान है. उन्होंने अगर 15 अगस्त को प्लेन व्हाइट कुर्ती पहनी है, तो वो केसरीया और हरे रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. इसके अलावा उनके पास ट्राई कलर जिसमें केसरिया, सफेद और हर रंग है. उसके साथ भी खुद को स्टाइल कर सकती है. 

2 - लेगिंग नहीं प्लाजो पहनें : 15 अगस्त के दिन अगर आप सफेद कुर्ती पहनने वाली हैं. तो व्हाइट लेगिंग पहनने की जगह पर आप ग्रीन या ऑरेंज प्लाजो या स्ट्रेट पैंट पहनकर खुद को स्टाइल कर सकती हैं. ये आपको तिरंगे की थीम के साथ स्ट्राइल करेगा और आपमें देश भक्ति का जोश भी भर देगा. 

3 - ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का करें यूज : आपने अगर स्वतंत्रता दिवस पर व्हाइट कुर्ती पहनी है तो आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चोकर और चूड़ियां का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये सभी चीजें आपको और ज्यादा स्टाइलिश लुक देंगी. इसके आप अपने कॉलेज-ऑफिस में सबसे अलग दिखाई देंगी. वहीं ये बहुत भारी ज्वेलरी की बजाय आपको हल्के पन का अहसास कराएंगी.

4 - जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहनें : आपने 15 अगस्त को अगर सफेद कुर्ती पहनी है. उसके साथ आपने ट्राईकलर दुपट्टा लिया है तो आपको नॉर्मल चप्पल की जगह पर जूती या फिर कोल्हापुरी वाली फ्लैट चप्पलें पहननी चाहिए, जो आपको स्टाइलिस लुक देंगी और आपको कॉन्फिडेंश भी देंगी. इससे आपको लुक एथनिक दिखेगा. आप व्हाइट, गोल्डन कलर की जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं.

5 - ट्राईकलर चूड़ियां पहने : स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर आपने सफेद कुर्ती पहनी हुई है. तो आप अपने आप को और ज्यादा स्टाइलिस लुक देने के लिए ट्राईकलर चूड़ियां पहन सकती है. इसमें आप ऑरेंज, ग्रीन और व्हाइट कलर की चूड़ियां पहन सकती हैं. इसके साथ ही आप एक छोटी बिंदी और मैचिंग ज्वेलरी भी पहन कर खुद को स्टाइल कर सकती हैं. 

पुरुष सफेद कुर्ते के साथ ऐसे करें खुद को स्टाइल

15 अगस्त के दिन पुरुष भी अक्सर कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए खुद को स्टाइल करते हैं. लेकिन पुरुषों के पास खुद को स्टाइल करने के कम ही तरीके होते हैं. अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस 2026 को सफेद कुर्ता पहन रहे हैं तो आप खुद को कैसे स्टाइल करें, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

  • तिरंगा रंग का स्टॉल – सफेद कुर्ते के साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला स्टॉल कैरी करें सकते हैं.
  • नेहरू जैकेट पहनें – सफेद कुर्ते के ऊपर हरे, केसरिया, नेवी ब्लू या बेज रंग की नेहरू जैकेट अच्छी लगेगी.
  • सफेद पायजामा – क्लासी लुक के लिए कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहनें.
  • कोल्हापुरी चप्पल या जूती – फुटवियर में भूरे रंग की कोल्हापुरी चप्पल, मोजड़ी या एथनिक जूती चुनें.
  • तिरंगा ब्रोच लगाएं – कुर्ते या नेहरू जैकेट पर छोटा तिरंगा ब्रोच लगाकर लुक में देशभक्ति का टच दें.
  • मिनिमल एक्सेसरीज – क्लासी लुक के लिए घड़ी, ब्रेसलेट या साधारण चश्मा इस्तेमाल करें.
  • पगड़ी या साफा – खास कार्यक्रम में केसरिया, हरा या तिरंगे रंग का साफा पहन सकते हैं.
  • हेयरस्टाइल और ग्रूमिंग – साफ-सुथरी हेयरस्टाइल और अच्छी ग्रूमिंग रखें. इससे पूरा लुक ज्यादा स्मार्ट लगेगा.
  • कुर्ते की फिटिंग सही रखें – कुर्ता न बहुत ढीला हो और न बहुत टाइट, अच्छी फिटिंग पूरे आउटफिट को बेहतर बनाती है.

ये भी पढ़ें : Independence Day Poem: स्वतंत्रता दिवस पर क्लास 4-5 के छोटे बच्चों के लिए आसान और देशभक्ति से भरी सरल कविताएं

Continue reading on the app

'वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं', 'जीरो' और 'केजीएफ' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले यश, कहा- मैं आज भी उनका फैन हूं

कन्नड़ सुपरस्टार यश ने साल 2018 में अपनी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' और शाहरुख खान की 'जीरो' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की. उन्होंने बताया कि उस वक्त उन्होंने 'केजीएफ' को 'जीरो' के साथ टकराने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि उनकी फिल्म बहुत छोटी थी, जबकि शाहरुख खान की फिल्म बड़ी थी. हालांकि, 'केजीएफ' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन यश आज भी शाहरुख खान को बहुत बड़ा सुपरस्टार मानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Live Score: कैसी है गॉल की पिच? कुछ देर में होगा टॉस

India vs Sri Lanka, 1st Test Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में है. ये टेस्ट अगर टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक है तो श्रीलंका के लिए भी कम खास नहीं है. जानिए क्यों? Sat, 15 Aug 2026 09:03:51 +0530

  Videos
See all

Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में लहराया गया तिरंगा #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:09:22+00:00

80th Independence Day : सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई | CM Yogi | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T04:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers