Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड हीरो की 1 साल में रिलीज हुईं 3 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर तीनों निकलीं फ्लॉप, मेकर्स को झेलना पड़ा नुकसान

बॉलीवुड में लीक से हटकर फिल्में करने वाले एक्टर के लिए एक साल ऐसा आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस हीरो की महज 12 महीनों के भीतर एक के बाद एक 3 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. अनोखे सब्जेक्ट्स होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ये तीनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं, जिससे मेकर्स को करोड़ों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा.

Continue reading on the app

NHM संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी डॉक्टर मामले पर उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग

उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब फर्जी डॉक्टरों के भरोसे चल रही है। भोपाल सहित प्रदेश के अन्य सरकारी संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी डिग्री और पंजीयन वाले लोगों द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने का मामला सामने आने के बाद उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही से आगे का भ्रष्टाचार और संरक्षण का खेल बताया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि “भाजपा सरकार के राज में मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब फर्जी डॉक्टरों के भरोसे चल रही है। भोपाल की सरकारी संजीवनी क्लीनिकों में ऐसे लोगों द्वारा इलाज किए जाने का मामला सामने आया है, जिनके मेडिकल रिकॉर्ड, डिग्री और पंजीयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है।”

क्या है मामला

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित कुछ संजीवनी क्लीनिकों में फर्जी MBBS डिग्री और जाली मेडिकल काउंसिल पंजीयन के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि कुछ आरोपी करीब एक वर्ष तक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और संजीवनी क्लीनिकों में डॉक्टर बनकर मरीजों का उपचार करते रहे। दमोह जिले की सुभाष कॉलोनी संजीवनी क्लीनिक में तीन फर्जी डॉक्ट कुमार सचिन यादव, राजपाल गौर और अजय मौर्य पकड़े गए। पुलिस ने दमोह से दो और जबलपुर से एक को गिरफ्तार किया। इनके सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।

भोपाल में भी एनएचएस के तहत नौ फर्जी डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ये लोग भी फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे। एनएचएम ने सभी फर्जी डॉक्टरों की नियुक्ति तुरंत रद्द कर दी है। वही पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के दौरान एमएचएम भोपाल से एक आईटी सहायक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसपर नियुक्ति प्रक्रिया और पोर्टल पर आदेश अपलोड करने में भूमिका होने के आरोप हैं।

उमंग सिंघार ने सीएम से की जांच की मांग  

उमंग सिंघार ने इस मामले पर कहा है कि यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लाखों मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सामान्य सत्यापन में पकड़ में आने वाली गड़बड़ियां वर्षों तक सामने नहीं आईं तो क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर पूरे सिस्टम में भ्रष्टाचार और संरक्षण का खेल चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की नियुक्तियों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को आउट करने वाले गेंदबाज का दावा, भारत के लिए 15 साल खेलना का दम है मेरे अंदर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज जिसने वैभव सूर्यवंशी की विकेट लेकर खलबली मची थी. अब उन्होंने कहा है कि वो भारतीय टीम की तरफ से 15 साल क्रिकेट खेलना चाहते हैं. उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कामयाब होंगे. Fri, 5 Jun 2026 13:56:03 +0530

  Videos
See all

Firing at Khan Sir Coaching: पटना में फैसल खान उर्फ खान सर पर केस दर्ज। Patna News | Khan Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:36:09+00:00

Congress आते ही केरल में शरिया लागू? kerala | BJP | Sharia Law | Gym Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:35:53+00:00

CM Yogi Angry Moment: बकरीद पर गौ माता का चित्र दिखाकर कह रहे थे - CM योगी | #cmyogi #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:33+00:00

Iran Attack on Kuwait: 2 बजते ही कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का बड़ा ड्रोन हमला | Top News | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers