PM मोदी ने हिमाचल के IAS पर फिर भरोसा जताया:तरुण कपूर को तीसरी बार PMO में एडवाइजर लगाया, जून 2027 तक कार्यकाल बढ़ाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के रिटायर IAS तरुण कपूर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। PM मोदी ने तरुण कपूर को तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडवाइजर लगाया है। अब वह 10 जून 2027 तक इस पद पर काम करेंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने वीरवार शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। अब जानते हैं क्यों PM ने तीसरी बार तरुण कपूर को एडवाइजर लगाया? तरुण कपूर को सोलर मेन भी कहा जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया। केंद्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी तरुण कपूर की सोच का नतीजा है। बीजेपी ने सभी घरों में बिजली का बिल जीरो करने का टारगेट रखा है। योजना के तहत सभी घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं। तरुण कपूर अपने काम में दक्षता के साथ बेहद मृदुभाषी अफसर हैं। इन्होंने दूसरे नौकरशाहों की तरह लाल बत्ती कल्चर को महत्व नहीं दिया। इनसे कभी भी कोई व्यक्ति आकर आसानी से मिलकर अपना निकाल लेता है। वह कभी भी किसी तरह के विवादों में नहीं घिरे और न उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। नवंबर 2022 में हुए थे रिटायर हिमाचल में साल 1987 बैच के IAS तरुण कपूर नवंबर 2022 में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव सेवानिवृत्त हुए। 2019 तक वह हिमाचल में सेवाएं दे रहे थे। तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए तो उस दौरान हिमाचल में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) रेंक पर थे और तब फॉरेस्ट, एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पावर जैसे महत्वपूर्ण विभाग देख रहे थे। DC शिमला-चंबा भी रहे 2019 में तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए तब उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में सेवाएं दी। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में बतौर सेक्रेटरी सेवाएं दी। इससे पहले वह डीसी शिमला-चंबा सहित विभिन्न विभागों का दायित्व निभा चुके थे। शिमला से संबंध रखते हैं तरुण कपूर तरुण कपूर पहाड़ों की रानी शिमला से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी शिमला से ही हुई। उन्होंने प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया है। यही वजह है कि उन्हें सोलर मेन भी कहा जाता है।
Maa-Behan: कैसे एक लाश को छिपाती हैं मां और दो बहनें? जानें लोगों को कैसी लगी माधुरी दिक्षित की फिल्म?
Maa-Behen: माधुरी दिक्षित (Madhuri Dixit), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और धरना दुर्गा (Dharna Durga) की मचअवेटेड फिल्म मां-बहन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. ये फिल्म 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है. जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्होंने अपना रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है. तो चलिए जानते हैं, दर्शकों को कैसी लगी है ये फिल्म और क्या है इसकी कहानी.
कैसी लगी लोगों को माधुरी की फिल्म?
माधुरी दिक्षित की फिल्म को सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'आखिरकार मैंने 'मां बहन' देख ली और माधुरी दीक्षित के किरदार को निभाने का अंदाज मेरे दिमाग से निकल ही नहीं रहा.' दूसरे यूजर ने लिखा- 'सुरेश त्रिवेनी की फिल्म MaaBehen महिला सशक्तिकरण और मनोरंजन को एक साथ लाने का प्रयास करती है.' तीसरे ने लिखा- 'मां बहन पूरी तरह से सीटी बजाने वाली फिल्म है... और खासकर जब मां "मजा ही अलग है" गाने पर सीटी बजाती है.'
Finally watched Maa Behen and I can’t stop thinking about Madhuri Dixit’s portrayal of Rekha. She brought so much grace, strength, and emotion to the character that every scene felt authentic and memorable.@MadhuriDixit #MaaBehen pic.twitter.com/oa8cVwDhn1
— Piyumi ❤️ Madhuri (@__MDsPIYUMI__) June 4, 2026
Suresh Triveni’s #MaaBehen wants to combine female empowerment and fun, and the result is middling#MadhuriDixit plays the head of a family. She has two daughters, played by #TriptiiDimri and #DharnaDurga. And they get into a crazy situation with their neighbour, played by…
— Baradwaj Rangan (@baradwajrangan) June 4, 2026
This is it. #MaaBehen is totally a whistle maar movie... and specially when Mother is whistling to maza hi alag hy. #MaaBehenOnNetflix pic.twitter.com/0u7zYneQWW
— Sonaiyaah (@Mads__planet) June 4, 2026
कुछ लोगों को पसंद नहीं आई फिल्म
हालांकि कुछ लोगों को फिल्म पसंद भी नहीं आई. एक यूजर ने लिखा- 'मां बहन का नजरिया ताजा है और कुछ हिस्सों में मनोरंजक भी है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने पर लड़खड़ा जाती है और अंत औसत दर्जे की फिल्म बनकर रह जाती है. माधुरीदीक्षित ने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. तृप्तिदिमरी ने प्रभावी एक्टिंग की है. धरनादुर्गा जब भी स्क्रीन पर आती हैं, चौंकाती और मनोरंजन करती हैं. वहीं, रवि किशन की एक्टिंग ठीक-ठाक है. वहीं, कई लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी कनेक्ट नहीं कर पा रही है और एंड भी बेकार है.
Rating: ⭐️⭐️½#MaaBehen has a REFRESHING take and even ENTERTAINS in parts, but falters in the SCREENPLAY as it moves ahead, and ends up being an average watch. #MadhuriDixit smashes the ball out of the park with her mind-blowing performance. #TriptiiDimri delivers an effective… pic.twitter.com/8IvldeOPEl
— Het Tanna (@HetTannaHere) June 4, 2026
क्या है फिल्म 'मां-बहन' की कहानी?
'मां-बहन' एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर मूवी. इसमें दिखाया जाता है कि एक फैमिली है, जिसमें एक विधवा मां और उसकी दो बेटियां रहती हैं. मां का रोल माधुरी दिक्षित (रेखा) और बेटियों का रोल तृप्ति (जया) और धरना (सुष्मा) ने निभाया है. इस घर के किचन में अचानक से एक दिन लाश मिलती है. इसके बाद मां और बेटियां लाश को ठिकाने लगाने के लिए दिमाग लगाती है. इस दौरान तीनों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म 'मां-बहन' की कहानी आपका दिमाग हिलाने वाली है.
फिल्म की स्टारकास्ट और बजट
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेनी के निर्देशन में बनी 'मां बहन' को विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में माधुरी, तृप्ति और धरना के अलावा रवि किशन, गितांजलि कुलकर्णी, शार्दुल भारद्वाज भी अहम रोल निभाते नजर आए हैं. फिल्म के बजट के बारे में बताए तो इसे लेकर कुछ सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे मिड-बजट नेटफ्लिक्स फिल्म माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- 'आपके पास पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारी है', हिना खान पर बरसीं Shilpa Shinde? बोलीं- 'मुझे मत छेड़ो वरना...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























