Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

'आपके पास पब्लिसिटी के लिए अपनी बीमारी है', हिना खान पर बरसीं Shilpa Shinde? बोलीं- 'मुझे मत छेड़ो वरना...'

Shilpa Shinde Dig at Hina Khan: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच छिड़ा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है. जी हां, हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक पुराने और बेहद संवेदनशील मामले को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने मनोरंजन जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी. अब इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि हिना खान की प्रतिक्रिया के बाद शिल्पा शिंदे ने भी एक वीडियो जारी कर तीखा पलटवार किया है. हालांकि शिल्पा शिंदे ने अपने वीडियो में कहीं भी हिना खान का नाम नहीं लिया, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने अपनी बात रखी और जिन मुद्दों का जिक्र किया, उसके बाद सोशल मीडिया पर ये माना जा रहा है कि उनका निशाना सीधे तौर पर हिना खान की ओर था.

पुराने मामले पर शिल्पा का चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने करीब 10 साल पुराने विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि टीवी शो भाभीजी घर पर हैं! के दौरान निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप पूरी तरह सच नहीं थे. शिल्पा के इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया. क्योंकि साल 2016 में उन्होंने संजय कोहली पर गंभीर आरोप लगाए थे और मामला कानूनी स्तर तक पहुंच गया था. 

उस समय उन्होंने आरोप लगाया था कि निर्माता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया, उन्हें गलत तरीके से छुआ और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. लेकिन अब कई सालों बाद उनके इस बयान ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी, वहीं पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाले कुछ संगठनों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग भी उठाई.

हिना खान की प्रतिक्रिया से बढ़ा विवाद

शिल्पा के खुलासे के बाद हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया था. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पोस्ट को सीधे तौर पर शिल्पा शिंदे के बयान से जोड़कर देखा गया. हिना ने लिखा कि उन्हें ये जानकर गहरा झटका लगा है कि एक महिला कलाकार ने स्वयं स्वीकार किया कि उसके आरोप निराधार थे और उनका इस्तेमाल निजी फायदे और समझौते के लिए किया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वही कलाकार भविष्य में फिर किसी पर ऐसे आरोप लगा दे तो क्या होगा? हिना ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों से वास्तविक पीड़ितों की लड़ाई कमजोर पड़ती है और समाज में महिलाओं की शिकायतों की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद शर्मनाक बताया.

'मेरे नाम पर पब्लिसिटी लेना बंद करो'

हिना खान के इस पोस्ट के बाद शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कई लोगों पर निशाना साधा. वीडियो में शिल्पा ने कहा कि लोग उनके नाम का इस्तेमाल करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों के पास पहले से ही पब्लिसिटी हासिल करने के लिए अपनी बीमारियां, निजी दुख और पारिवारिक घटनाएं हैं, फिर भी उन्हें शिल्पा शिंदे का नाम चाहिए. उन्होंने कहा कि लोग उनके नाम पर चर्चा करके खुद को खबरों में बनाए रखना चाहते हैं और ये सिलसिला बंद होना चाहिए.

'चलती ट्रेन में मत चढ़िए, चोट लग जाएगी'

शिल्पा शिंदे ने वीडियो में चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो लोग बिना पूरी सच्चाई जाने उनकी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे मुद्दों में कूद रहे हैं जिनके बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है. शिल्पा ने कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश मत कीजिए, क्योंकि इससे चोट लग सकती है. उनका कहना था कि जिन लोगों को मामले की पूरी सच्चाई नहीं पता, उन्हें इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

'गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए'

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वो रहा, जिसमें शिल्पा शिंदे ने पुराने विवादों को दोबारा न छेड़ने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब इस मुद्दे को फिर से उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. शिल्पा ने दावा किया कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो कई लोगों की सोच बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मजबूर किया गया तो वो ऐसे प्रूफ सामने ला सकती हैं कि लोग उस व्यक्ति से नफरत करने लगेंगे, जिसके बारे में वह बात कर रही हैं. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई अटकलों को जन्म दे दिया है.

'मैं जिंदा हूं, सबूत पेश कर सकती हूं'

शिल्पा ने अपने वीडियो में कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं और इसलिए अपनी बात रखने के लिए मौजूद नहीं हैं. लेकिन वो स्वयं जिंदा हैं और जरूरत पड़ने पर अपने पक्ष में सबूत पेश कर सकती हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले भी तथ्यों के आधार पर बातें की थीं और अगर हालात बने तो भविष्य में भी ऐसा कर सकती हैं.

'महाभारत पढ़िए, साम-दाम-दंड-भेद समझिए'

अपने बयान में शिल्पा शिंदे ने महाभारत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हर स्थिति को समझने के लिए केवल सतही जानकारी काफी नहीं होती. शिल्पा ने कहा कि उन्होंने उस समय जो फैसले लिए, उनके पीछे कुछ कारण थे. उन्होंने “साम, दाम, दंड, भेद” का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को पूरी कहानी जाने बिना निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. साथ ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं, जबकि वो अपनी जिंदगी शांति से जीना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें: Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की 'पेड्डी' ने ओपनिंग डे में ही तोड़ डाला 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, किया इतना कलेक्शन

Continue reading on the app

बिहार: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, एक शख्स की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

बिहार के छपरा जिले के रामा कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया के गैस रिसाव की खबर सामने आई है. रिसाव के कारण मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई. गैस लीक होने की सूचना मिलते ही लोगों में दहशत देखी गई. इलाके के भगदड़ का माहौल है. इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप देखने को मिला. यह मामला मुफ्फसिल थाना इलाके का है. यहा पर कोल्ड स्टोरेज है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोल्ड स्टोरेज परिसर से अचानक तेज गंध आई. इसके बाद कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत सामना करना पड़ा. हालात की गंभीरता को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे कर्मियों को बाहर निकाला गया. इस बीच गैस के प्रभाव से एक शख्स की तबीयत खराब हो गई. उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

जांच में जुटी टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने सुरक्षा के तहत कोल्ड स्टोरेज के करीब क्षेत्र की निगरानी को बढ़ाया है. तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से गैस का रिसाव स्रोत की जानकारी लेने का प्रयास हो रहा है. आपको बता दें कि कोल्ड स्टोरेज में भंडारण को लेकर अमोनिया गैस का इस्तेमाल होता है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से गैस रिसाव की आशंका जताई गई है. हालांकि, रिसाव के कारणों का पता नहीं चल सका है. 

Continue reading on the app

  Sports

Sai Sudarshan को मिलेगा No. 3 पर मौका, Gambhir बोले- IPL फॉर्म का इनाम!

भारत और अफगानिस्तान के बीच बहु-प्रारूपीय टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत होगी। दोनों टीमें एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों में आमने-सामने होंगी। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से खेला जाएगा। भारतीय टीम की एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है और अफगानिस्तान के खिलाफ मेजबान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मैच से पहले बोलते हुए, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा।
 

इसे भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने Rishabh Pant पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं नहीं चाहता वो बदले


कोच ने बताया कि सुदर्शन आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद मैदान में उतर रहे हैं, जहां उन्होंने 700 से अधिक रन बनाए और टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। मुख्य कोच ने पहले दिन के खेल से पहले पत्रकारों से कहा कि साई सुदर्शन को उचित मौका नहीं मिला है। उन्होंने ज्यादातर इंग्लैंड में खेला है और मेरा मानना ​​है कि उन्हें उचित मौका मिलना चाहिए। हम (केवल) 11 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं और साई खराब फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल में 700 रन बनाए हैं। अगर हम साई का आकलन 4-5 मैचों के आधार पर करेंगे तो हम कभी भी कुछ ठोस टीम नहीं बना पाएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!


यह भी उल्लेखनीय है कि मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को भी अफगानिस्तान के खिलाफ जाने वाली टीम में चुना गया है। मुख्य कोच के अनुसार, मेजबान टीम स्पिन गेंदबाजी के विकल्पों को आजमाएगी, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से ही श्रीलंका दौरे के लिए अपने चार स्पिनरों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानव और हर्ष कुछ हद तक एक जैसे हैं, लेकिन गेंद को रिलीज करने के तरीके में भी अंतर है। यह मैच हमें अपने चौथे स्पिनर को चुनने का मौका देता है, क्योंकि हम श्रीलंका दौरे पर चार स्पिनर लेकर जाएंगे। न्यूजीलैंड जाने पर हमें अलग तरह से तैयारी करनी होगी। इसलिए, हम कुछ ऐसे वनडे नियमित खिलाड़ियों को बाहर रखेंगे जो टेस्ट मैच खेलते हैं। हम समझते हैं कि हमें टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी करनी होगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 14:36:16 +0530

  Videos
See all

Cricket News : KS Bharat ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा #cricket #indiancricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T09:08:42+00:00

Breaking News: पता लगा कोई टोंटी चोरी कर रहा है- योगी | #ytshorts #shorts #cmyogi #upnews #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T09:10:04+00:00

Bihar News : क्यों हुआ लालू फैमिली की सुरक्षा में बदलाव ? | UP News | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T09:14:47+00:00

West Bengal Political Crisis Updates LIVE: ममता बनर्जी को एक और झटका! TMC | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T09:12:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers