Responsive Scrollable Menu

'भारत अगले 20-30 साल में महाशक्ति बनेगा', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM ने जमकर की तारीफ

Indian Space Sector: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र (स्पेस सेक्टर) की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि अगले 20 से 30 वर्षों में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र की बड़ी ताकत बन सकता है. मॉरिसन के मुताबिक, भारत की बेहतर भौगोलिक स्थिति, मजबूत औद्योगिक क्षमता और तेजी से बढ़ता तकनीकी क्षेत्र इस दिशा में मददगार हैं. 

स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि भारत में अंतरिक्ष तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश के क्षेत्र में बड़े अवसर हैं. मॉरिसन ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत और विकसित हो रही है, जिससे देश के अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की संभावनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत अपने लोकतंत्र और अपनी संस्थाओं को गंभीरता से लेता है और लेना भी चाहिए, क्योंकि यह आपके निवेश प्रस्ताव का एक बड़ा हिस्सा है कि लोग भारत में पूंजी लगाने का जोखिम क्यों उठाएंगे. 

यह भी पढ़ें: चंद्र मिशन के लिए भारत-अमेरिका की ऐतिहासिक साझेदारी, ISRO को नासा से मिला मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता

चीन में निवेश कम होने से मिलेगा मौका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चीन से विदेशी कंपनियों का निवेश कम होने पर भारत के पास बड़ा मौका होगा. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियां चीन से अपना पैसा निकाल रही हैं और अब यह निवेश दूसरे देशों में जा सकता है. ऐसे में भारत इस निवेश को आकर्षित करने की कोशिश करेगा और इसमें सफल होने की अच्छी संभावना है.

कोकोस द्वीप पर भारत को मिला सेंटर बनाने का स्पेस

इस साल जुलाई में भारत के अंतरिक्ष मिशन को बड़ा समर्थन मिला. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह पर अस्थायी स्पेस ट्रैकिंग सेंटर बनाने का ऐलान किया. यह सुविधा भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की निगरानी और ट्रैकिंग में मदद करेगी. यह घोषणा अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की थी. यह मुलाकात मोदी की तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण के दौरान हुई थी.

यह भी पढ़ें: Explainer: क्यों ISRO ने उठाया सख्त कदम? वैज्ञानिक अब नहीं ले सकेंगे VRS और न दे सकेंगे इस्तीफा

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें दिल्ली-UP का हाल

देश भर में मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है. पूरे देश में ये अपने चरम पर है. देश के अधिकांश राज्यों मेें भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश से अब भी आराम मिलता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज भी 14 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे काफी भारी हो सकते हैं. इस दौरान, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने की वजह से 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 14 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है. दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोंडा, गोरखपुर, संतकबीर नगर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र और मऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. इस दौरान, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना सहित नालंदा, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, समस्तीपुर, सहरसा, किशनगंज, जहानाबाद, शेखपुरा, कटिहार, खगड़िया, कैमूर, सारण, रोहतास, लखीसराय और सुपौल में भारी बारिश के संकेत हैं.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तो मौसम साफ रह सकता है लेकिन लाहौल-स्पीति, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, चंबा और मंडी में बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका है. वहीं, उत्तराखंड की राजधानी में भी मौसम साफ रह सकता है लेकिन नैनीताल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है.

इन 14 राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश के जिन 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है. इस दौरान, 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश के वजह से कई इलाकों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 

देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहेगा आज का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (14 अगस्त) न्यूनतम तापमान (14 अगस्त)
दिल्ली 34°C 27°C
मुंबई 30°C 27°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 32°C 28°C
पटना 34°C 29°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 25°C 21°C
नैनीताल 22°C 21°C

 

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की. Fri, 14 Aug 2026 09:51:08 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers