Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए कैसा रहेगा दिन? लक्ष्मी-नारायण राजयोग से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी. आज श्रवण नक्षत्र का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करें. आज लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है. इससे कुछ राशियों को लाभ होगा. आज चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन सूर्योदय सुबह 5:22 बजे हुआ और शाम 7:16 बजे सूर्यास्त होगा. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में है. इसलिए, इस दिशा में जा रहे हैं तो घी या दही खाकर निकलें.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज, शुक्रवार को ग्रहों और राजयोगों के लिहाज से अत्यंत दुर्लभ है. आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ब्रह्म योग और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ धन देने वाले लक्ष्मी-नारायण योग के महासंयोग का निर्माण हो रहा है. पढ़ें आज का राशिफल.
आज का राशिफल 5 जून 2026 (Today Horoscope 5 June 2026)
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों की आज इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आपको चतुर्दिक लाभ होगा और धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग है. इस राशि के लोगों के लिए आज नए व्यापार का योग बन रहा है. शुक्रवार का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय का है.
- सावधानी- एकाग्र होकर कार्य क्षेत्र में लगें
- उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
- शुभ अंक- 8
- लक रंग- लाल
- लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. इसके साथ ही सरकारी नौकरी मिलने का योग है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि में रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में नया मेहमान आ सकता है और आज आप लोगों को चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी- नकारात्मक सोच से दूर रहें
- उपाय- हरा चारा गाय को खिलाएं
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- सी ग्रीन
- लक मीटर- 8
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए. इन लोगों को आज किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आज आपके लिए भवन और वाहन खरीदने का योग है.
- सावधानी- आलस्य से दूर रहें
- उपाय- जरूरतमंद को भोजन कराएं
- सफेद वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
5.सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज भूमि, भवन और वाहन से सुख मिलेगा. संतान का सुख प्राप्त होगा. नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- मैरून
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलना तय है. इन लोगों को आज सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
- उपाय- गणेश जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 8
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों को मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं.
- सावधानी- विवादों से बचें
- उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा.
भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आपके नए कार्य संपन्न होंगे. आज खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज आपकी विदेश यात्रा हो सकती है.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
- लाल वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. इस राशि के लोग, जो संपादकीय कार्य से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. सरकारी नौकरी मिलने का योग है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. समय आपके अनुकूल चल रहा है.
- सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
- उपाय- पीली वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज गुस्से में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. इस राशि के लोगों को आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. शुभ कार्य का योग बन रहा है. जमीन, वाहन खरीदने का योग है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.
- सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
- उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के परिवार में आज कोई शुभ कार्य का योग है. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय है. मेहनत से धन इकट्ठा करेंगे. घर, वाहन खरीदने का योग है.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
- हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
- उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आवेश में आकर कोई काम न करें. मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग है. आय के नए स्रोत बनेंगे और आज समय उत्तम रहेगा.
- सावधानी - समय का सदुपयोग करें
- उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
- शुभ अंक- 3
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Priti Yog 2026: 8 जून को बनेगा शुभ प्रीति योग, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आएगी गुड न्यूज
Hai Jawani To Ishq Hona Hai Movie Review: कैसी है वरुण धवन की फिल्म 'ये जवानी तो इश्क होना है'!
क्या ‘है जवानी तो इश्क होना है’ थिएटर में हंसी का तूफान लेकर आई है? क्या वरुण धवन का स्वैग और डेविड धवन की कॉमेडी फिर से जादू चला रही है? क्या ये फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट का नया गोल्ड स्टैंडर्ड है? क्या म्यूजिक और ट्रायो स्क्रीन पर आग लगा रहे हैं? क्या यह फिल्म वीकेंड का परफेक्ट चॉइस बन चुकी है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





















