Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड का सिंथेसाइजर किंग, स्कूल बंक कर बनाई 'डॉन' की कल्ट ट्यून, उधार राशन के बदले पिता-चाचा ने सीखा था संगीत

बॉलीवुड में इलेक्ट्रॉनिक संगीत की क्रांति लाने वाले विजू शाह का सफर बेहद दिलचस्प है. बचपन में स्कूल बंक कर रिकॉर्डिंग स्टूडियो पहुंचे विजू ने ही फिल्म 'डॉन' की कल्ट सिग्नेचर ट्यून बनाई थी. मूल रूप से गुजराती इस परिवार का मुंबई में किराना स्टोर था. उनके पिता कल्याणजी और चाचा आनंदजी ने संगीत की शुरुआती तालीम एक ऐसे गुरु से ली थी, जो दुकान से उधार राशन के बदले उन्हें संगीत सिखाते थे. आगे चलकर विजू शाह ने 'मोहरा', 'त्रिदेव' और 'गुप्त' जैसी फिल्मों में 'टिप टिप बरसा पानी' और डार्क ट्रान्स म्यूजिक देकर इतिहास रच दिया.

Continue reading on the app

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीती:लाहौर में 4 विकेट से हराया; बाबर आजम ने बनाए सबसे ज्यादा 40 रन

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 157 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का टारगेट हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। शादाब खान ने नाबाद 29 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। बारिश के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 38 रनों पर खोए 7 विकेट टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद कप्तान जोश इंगलिस ने 71 गेंदों में 65 रन की तेज पारी खेलकर पारी संभाली। इंगलिस ने एलेक्स कैरी (19 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 119 रन था और टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन हैरिस रऊफ ने कैरी को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गई और आखिरी 7 विकेट 38 रन जोड़ने में गंवा दिए। मार्नस लाबुशेन भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने लिए 3 विकेट, अबरार-शादाब को 2-2 सफलता पाकिस्तान के गेंदबाजों ने टर्निंग ट्रैक का पूरा फायदा उठाया। शाहीन शाह अफरीदी सबसे सफल रहे। उन्होंने अपने दूसरे स्पेल की शुरुआती तीन गेंदों में जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को पवेलियन भेजकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। शाहीन ने 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने मैथ्यू रेनशॉ और कूपर कॉनोली को आउट कर 2 विकेट लिए। पांच मैचों से विकेट के लिए तरस रहे शादाब खान ने भी लय हासिल की और 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ओली पीक और एडम जम्पा को आउट किया। माज सदाकत ने दी तेज शुरुआत, बाबर ने संभाली पारी 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी आसान नहीं रही। साहिबजादा फरहान 3 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। हालांकि, माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए, लेकिन मैथ्यू शॉर्ट की गेंद पर पैडल स्वीप के प्रयास में एलबीीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद बाबर आजम ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने धीमी लेकिन सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। बाबर ने 84 गेंदों में 40 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 3 चौके लगाए। उन्होंने नाथन एलिस की कटर और स्लोअर गेंदों को पिच के बजाय हाथ से पढ़कर खेला। कुहनेमैन की फिरकी में फंसा मिडिल ऑर्डर, 112 पर गिरे 6 विकेट मैच में रोमांच तब बढ़ा जब मैथ्यू कुहनेमैन ने अपनी फिरकी का असर दिखाया। उन्होंने गाजी गोरी और सलमान अली आगा को जल्दी आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद सेट बाबर आजम को बीट कर विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। मैट रेनशॉ ने अराफात मिन्हास को स्लिप में कैच कराया तो पाकिस्तान का स्कोर 112 रन पर 6 विकेट हो गया था और मैच फंस गया था। कुहनेमैन ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। शादाब और अब्दुल समद की 49 रनों की नाबाद पार्टनरशिप ने जिताया 6 विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें शादाब खान पर टिकी थीं। शादाब ने अब्दुल समद के साथ सूझबूझ से पारी आगे बढ़ाई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 49 रन की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को 49 गेंद रहते जीत दिला दी। शादाब 42 गेंदों में 29 रन और अब्दुल समद 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

Continue reading on the app

  Sports

Trans Am Bike Race: कोटा के नितिन सैनी अमेरिका में 6000 किमी की रेस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Nitin Saini Kota: कोटा के अल्ट्रा एंड्योरेंस साइक्लिस्ट नितिन सैनी 7 जून से अमेरिका में होने वाली प्रतिष्ठित 'ट्रांस एएम बाइक रेस' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह 6,000 किलोमीटर लंबी रेस दुनिया की सबसे कठिन और सेल्फ-सपोर्टेड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें खिलाड़ियों को बिना किसी बाहरी मदद के भोजन, पानी और मरम्मत की व्यवस्था खुद करनी होती है. इससे पहले वे यूरोप की नॉर्थकप-4000 चुनौती सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं. कोटा के खेल प्रेमियों ने नितिन को इस ऐतिहासिक सफर के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं. Fri, 5 Jun 2026 07:41:24 +0530

  Videos
See all

Astro Mantra Cancer: Cancer राशि वाले जान ले ये बात, आज इन बातों का रखें ध्यान#aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T03:14:00+00:00

Khan Sir Coaching Firing Case: खान सर के गार्ड ने क्यों की थी फायरिंग, खुलासा? | Patna |Bihar Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T03:15:26+00:00

Maithili Thakur Viral Video: मंदिर में अचानक रोने लगीं मैथिली ठाकुर #maithilithakur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T03:15:16+00:00

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर 75 के फ्लैट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T03:13:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers