Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu CM विजय ने S Jaishankar को पत्र लिख 9 मछुआरों की रिहाई का किया आग्रह

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर कच्चातिवु के पास कथित तौर पर मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के नौ मछुआरों की गिरफ्तारी और उनकी नाव जब्त किए जाने के मामले में केंद्र से तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विजय ने बार-बार हो रही ऐसी गिरफ्तारियों का जिक्र करते हुए जयशंकर से श्रीलंकाई सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाने और मछुआरों तथा उनकी नाव की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रामनाथपुरम जिले के रहने वाले इन मछुआरों को 12 अगस्त की देर रात पकड़ा गया।

अगस्त में इस तरह की यह दूसरी घटना है। फिलहाल 49 भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई हिरासत में हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि बार-बार होने वाली गिरफ्तारियों से “खासकर तमिलनाडु के तटीय जिलों के मछुआरा समुदाय में चिंता और गहरी असुरक्षा की भावना” उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र के त्वरित हस्तक्षेप से प्रभावित परिवारों को काफी राहत और भरोसा मिलेगा। इस बीच, रामेश्वरम में मछुआरा समुदाय ने गिरफ्तारियों पर चिंता जताई और चेतावनी दी कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सेवरियार मछुआरा संघ के अध्यक्ष सगायम सेवरियार ने बार-बार हो रही गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह पिछले डेढ़ महीने में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ी गई तीसरी नौका है।

सगायम ने ‘पीटीआई वीडियो’ सेवा से कहा, श्रीलंकाई नौसेना ने नौका को रोका और नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह दुखद है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस मुद्दे पर उदासीन बनी हुई हैं। उन्होंने गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को जल्द छोड़े जाने को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

सगायम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो मछुआरा समुदाय को विरोध प्रदर्शन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। राजनीतिक आश्वासनों का जिक्र करते हुए मछुआरा संघ के नेता ने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने पर श्रीलंका से जुड़े समुद्री मुद्दे का समाधान करने और गिरफ्तारियों पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन मछुआरों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। उन्होंने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि मछुआरों को कच्चातिवु क्षेत्र में बिना किसी परेशानी के मछली पकड़ने दिया जाए।

Continue reading on the app

Amit Shah ने Ahmedabad के बोपाल क्षेत्र में जलभराव पर सीएम को पत्र लिखा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपाल और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने के लिए कहा है। ये इलाके शाह के लोकसभा क्षेत्र के हिस्सा हैं। गांधीनगर से लोकसभा सदस्य शाह ने इस संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

शाह के सांसद कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इन इलाकों में अंबली, घुमा और शेला भी शामिल हैं। अहमदाबाद शहर के ये नए विकसित शहरी इलाके शाह के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद यह समस्या सामने आई। हाल में हुई बारिश के दौरान करीब 18 इंच पानी बरसा था। भारी बारिश के कारण अंबली-बोपाल-घुमा-शेला इलाके में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इन इलाकों को 2021 में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की सीमा में शामिल किया गया था। भौगोलिक स्थिति और पहले पर्याप्त वर्षाजल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी बारिश के दौरान इन इलाकों में जलभराव की समस्या होती है। विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह के निर्देश पर अहमदाबाद नगर निगम ने पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया और क्षेत्रवार वर्षाजल निकासी की मास्टर प्लान तैयार किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके तहत उन इलाकों में वर्षाजल के लिए नई निकासी व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई गई है, जहां फिलहाल ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अहमदाबाद नगर निगम ने बताया कि इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां जरूरी उपाय किए जाएंगे तथा बारिश के पानी की जल्द निकासी के लिए वर्षाजल निकासी पाइपलाइन, आपस में जुड़ी नालियों और पानी की निकासी के मार्ग की व्यवस्था की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Tanzid Hasan Tamim century: 26 साल के तंजीद हसन तमीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन चुके हैं. अपने सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में शतक जड़कर उन्होंने हर किसी को सन्न कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन इस बल्लेबाज ने 188 गेंद में सेंचुरी पूरी की. Fri, 14 Aug 2026 09:51:08 +0530

  Videos
See all

Sheikh Rasheed on Hafiz Saeed LIVE: Pakistan के पूर्व गृहमंत्री का बड़ा कबूलनामा |Terrorism Exposed #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:33+00:00

Uttarakhand के Chamoli में हादसा, Under Construction Tunnel में घुसा मलबा, पानी,13 मजदूर Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T03:45:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers