Responsive Scrollable Menu

Bihar CM Samrat Choudhary ने मत्स्य क्षेत्र की समीक्षा की, विजन 2030 पर दिया जोर

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में मत्स्य क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, मूल्यवर्द्धन और बाजार तक पूरी श्रृंखला को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘विजन 2030’ के माध्यम से मत्स्य पालन को किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘विजन 2030-बिहार मत्स्य प्राथमिकता परियोजना’ की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने बिहार को देश के अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य पालन राज्यों में शामिल करने, मत्स्य उत्पादन में चरणबद्ध वृद्धि करने, रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने तथा समुद्री अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि मत्स्य उत्पादन के साथ-साथ मछली पालक परिवारों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो। डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि ‘विजन 2030’ के तहत आठ प्राथमिकता परियोजनाओं के जरिये 1,848.75 हेक्टेयर के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप क्षेत्र तथा 9,357 हेक्टेयर के परियोजना प्रभाव क्षेत्र को विकसित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से 50,200 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन का लक्ष्य प्रस्तावित है। इससे पहले, मुख्यमंत्री चौधरी ने पटना के बापू सभागार में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोक सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा और जनकल्याण का मार्ग है।

चौधरी ने कहा, ‘‘आप लोग जितने ईमानदार, समर्पित और संवेदनशील होकर कार्य करेंगे, बिहार उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ और ‘समृद्ध बिहार’ के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और प्रत्येक नागरिक का सामूहिक प्रयास जरूरी है।

Continue reading on the app

अकाली दल प्रमुख Sukhbir Singh Badal पर Nanded में हमला करने वाला सेवादार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के पास एक गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर कथित रूप से हमला करने वाला व्यक्ति पिछले दो वर्षों से वहां ‘सेवादार’ के रूप में काम कर रहा था और पुणे का रहने वाला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बादल पर कृपाण से कथित तौर पर हमला करने के बाद उसने कहा, ‘‘मैं आत्मसमर्पण करता हूं, मैं आत्मसमर्पण करता हूं।’’ इससे पहले पुलिस ने बताया था कि हमलावर सिखों के ‘निहंग’ संमुदाय से जुड़ा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह की उम्र 60 से 62 वर्ष के बीच है और वह गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में सेवादार या स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा था। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक नीलाभ रोहन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने पंजाब में नशे की समस्या का जिक्र किया, लेकिन बादल पर हमला करने के उसके वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता भी पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है।

उन्होंने बताया कि सुखबीर सिंह बादल की हालत स्थिर है। एसपी रोहन ने बताया कि जसपाल सिंह के पास कॉमर्स और कानून की डिग्रियां हैं और वह अपने परिवार के साथ पुणे में रहता है। हालांकि, वह नांदेड़ में अकेला रह रहा था।

उन्होंने कहा, “हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। हम उसकी पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं... शुरुआत में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे की समस्या को लेकर नाराज था। लेकिन हमले का वास्तविक कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

हमें हमलावर के किसी गिरोह से संबंध या आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।’’ पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर करीब अपराह्न 1:45 बजे नांदेड़ से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत में हमला किया गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके दाहिने हाथ में दो से तीन टांके लगाए गए। नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर अपचलनगर साहिब गुरुद्वारे के पूर्व सचिव रविंदर सिंह बुंगई ने कहा कि जब यह घटना हुई, तब वह मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (बादल) उस स्थान पर पहुंच गए थे, जहां श्रद्धालु अपने पैर धोते हैं। हमला अचानक हुआ और किसी के कुछ समझ पाने से पहले ही यह घटना हो गई। हमले के बाद (आरोपी) जसपाल सिंह ने कहा, ‘‘मैं आत्मसमर्पण करता हूं... मैं आत्मसमर्पण करता हूं।’’ बुंगई ने कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि जब कोई व्यक्ति गुरुद्वारे में दर्शन के लिए गया था, तब ऐसी घटना हुई, वह भी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा के बीच।’’ उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के सिख समुदाय ने इस हमले की निंदा की है।

एटीएस की एक टीम ने पुणे में जसपाल सिंह के घर जाकर पूछताछ की। एटीएस अधिकारियों के अनुसार, सिंह की पत्नी और एक विवाहित बेटी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी फिलहाल अपने एक रिश्तेदार के साथ रह रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: विकेट बचाओ, वरना कुर्सी जाएगी! दरवाजे पर सरफराज और जुरेल के पास बहाने खत्म

IND vs SL: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह तय नहीं है. लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए वह अपनी ओर से कोई कस नहीं छोड़ना चाहते है. सरफराज खान को टीम में शामिल करना इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक चेतावनी है कि वह अपने प्रदर्शन में सुधार करें या उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा. Fri, 14 Aug 2026 08:34:26 +0530

  Videos
See all

Chamoli Tunnel Accident Update: चमोली टनल में लापता 3 मजदूरों को कैसे बचाएंगे? | Rescue |SDRF |Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:45:06+00:00

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त | Delhi Police | Delhi Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers