Responsive Scrollable Menu

Delhi Police ने e-SIM Fraud में 2 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 44 मोबाइल बरामद

दिल्ली पुलिस ने ई-सिम के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम बंगाल से दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 44 मोबाइल फोन बरामद किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान झारखंड के जामताड़ा के अंकित दास और उसके चचेरे भाई सुबल दास के तौर पर हुई है।

वे राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 124 शिकायतों में कथित रूप से संलिप्त हैं। पुलिस ने कहा कि यह मामला तब सामने आया जब दिल्ली निवासी ने शिकायत की कि उसे अपने नंबर की सिम कार्ड को ई-सिम में बदलने का झांसा दिया गया और फिर उसके नंबर की ई-सिम हासिल कर खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए गए। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने खुद को दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के कर्मचारियों के रूप में पेश किया और पीड़ितों से उनके सिम कार्ड को ई-सिम में अपग्रेड करने या परिवर्तित करने के बहाने संपर्क किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब पीड़ित का मोबाइल नंबर आरोपियों द्वारा नियंत्रित उपकरण पर सक्रिय हो गया, तो उन्होंने ओटीपी और बैंक से संबंधित संदेशों तक पहुंच प्राप्त कर ली और कई खातों में पैसे स्थानांतरित कर लिए। उन्होंने कहा कि अंकित ने कथित तौर पर मुख्य तकनीकी ऑपरेटर के रूप में काम किया और ठगी के धन के हस्तांतरण की व्यवस्था की, जबकि सुबल ने कथित तौर पर धोखाधड़ी प्रक्रिया के दौरान फोन करने और पीड़ितों को झांसे में सहायता की। आरोपी प्रतिदिन लगभग 200 लोगों से संपर्क करता था।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान अपनी पहचान को वास्तविक दिखाने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता के ब्रांडेड कपड़ों का भी इस्तेमाल किया। अधिकारी ने कहा कि एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की ब्रांडेड टी-शर्ट और कैप के साथ-साथ कई सामान्य सिम और ई-सिम लगे कुल 44 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि अंकित पर पहले भी 2021 में फरीदाबाद में एक साइबर अपराध को लेकर मामला दर्ज किया गया था।

पैसे के लेन-देन का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Continue reading on the app

Delhi CM रेखा गुप्ता महापौर आवास पर तीज उत्सव में शामिल हुईं, शहर को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां महापौर प्रवेश वाही के आवास पर आयोजित तीज समारोह में हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुप्ता 1 लांसर रोड स्थित आवास पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं और महिलाओं को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। बयान के अनुसार, कार्यक्रम में महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और चूड़ियां वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं और उन्होंने इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने इन उत्सवों को शहर के पर्यावरणीय लक्ष्यों से जोड़ते हुए कहा, ‘‘हमारी इच्छा है कि हरियाली तीज एक ऐसा अवसर बने जो लोगों को दिल्ली को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करे।’’ गुप्ता ने कहा कि सरकार और पार्षदों को शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने त्योहारी माहौल को और बढ़ा दिया।

उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति के प्रति पारंपरिक श्रद्धा को भी दर्शाती है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि लोक पर्व देश की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हुए प्रेम, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व उप महापौर मोनिका पंत समेत अन्य शामिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

मैदान पर छक्कों की बौछार, बाहर स्पॉन्सर्स की कतार... जानिए कैसे 15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बने ब्रांड्स के फेवरेट 'पोस्टर बॉय'

Vaibhav Sooryavanshi 5 brands: भारतीय क्रिकेट में हर दशक में कोई न कोई ऐसा अनोखा खिलाड़ी आता है, जिसकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर के शुरुआती दिनों से होने लगती है. वैभव सूर्यवंशी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही सनसनीखेज रही है. इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल दबाव का सामना करना और फिर अपने बल्ले की धमक से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त करना उनकी मानसिक मजबूती का सबूत है. क्रिकेट मैदान पर उनके इस उल्कापिंड जैसी तेज़ी से हुए उभार ने सिर्फ खेल प्रेमियों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और दुनिया के बड़े ब्रांड्स को भी अपनी ओर आकर्षित किया है. आज वैभव मैदान के अंदर अपनी धमाकेदार पारियों और मैदान के बाहर अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के चलते चर्चा के केंद्र में हैं. Fri, 14 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर बड़ा हमला #nishikantdubey #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:13:07+00:00

Independence Day 2026 Rajouri: आजादी के बाद पहली बार! मंजाकोट LoC बॉर्डर पर भव्य तिरंगा रैली #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:14:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers