Delhi CM रेखा गुप्ता महापौर आवास पर तीज उत्सव में शामिल हुईं, शहर को हरा-भरा बनाने का दिया संदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां महापौर प्रवेश वाही के आवास पर आयोजित तीज समारोह में हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुप्ता 1 लांसर रोड स्थित आवास पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं और महिलाओं को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं। बयान के अनुसार, कार्यक्रम में महिलाओं को मेहंदी लगाई गई और चूड़ियां वितरित की गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं और उन्होंने इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने इन उत्सवों को शहर के पर्यावरणीय लक्ष्यों से जोड़ते हुए कहा, ‘‘हमारी इच्छा है कि हरियाली तीज एक ऐसा अवसर बने जो लोगों को दिल्ली को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित करे।’’ गुप्ता ने कहा कि सरकार और पार्षदों को शहर की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने त्योहारी माहौल को और बढ़ा दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति के प्रति पारंपरिक श्रद्धा को भी दर्शाती है। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि लोक पर्व देश की प्राचीन परंपराओं को जीवित रखते हुए प्रेम, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व उप महापौर मोनिका पंत समेत अन्य शामिल हुए।
4 सेकंड तक खोया कंट्रोल, फिर डिस्कनेक्ट हुआ ऑटोपायलट...एयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Air India की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुई 300 फीट की अचानक गिरावट को लेकर Airbus की शुरुआती तकनीकी जांच में अहम जानकारी सामने आई है. Airbus के मुताबिक, विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ सेकंड के भीतर खराबी आई, जिससे करीब 4 सेकंड तक Elevator और Aileron कंट्रोल प्रभावित हुए. इसी दौरान Autopilot 2 डिस्कनेक्ट हुआ और विमान की पिच में बदलाव दर्ज किया गया. हाइड्रोलिक सिस्टम के दोबारा काम करने के बाद फ्लाइट कंट्रोल भी सामान्य हो गए. Airbus ने फिलहाल इसे शुरुआती आकलन बताया है और हाइड्रोलिक, ऑटोपायलट, फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के साथ विमान की स्ट्रक्चरल जांच के निर्देश दिए हैं. घटना का अंतिम कारण अभी तय नहीं हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18










