दिल्ली-मुंबई ही नहीं, छोटे शहरों में भी बढ़ा जाम का झाम; आपके शहर की रह गई कितनी स्पीड
ट्रैफिक जाम की समस्या अब केवल मेट्रो सिटी तक सीमित नहीं है बल्कि टीयर-2 शहरों में भी लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में वाहनों की स्पीड पीक आवर में सामान्य स्पीड से आधी से भी कम रह जाती है।
Vertex Group करेगा 2,000 कर्मचारियों की नियुक्ति, Delhi-NCR में मिलेंगे अवसर
व्यावसायिक प्रक्रिया प्रबंधन करने वाली कंपनी वर्टेक्स ग्रुप इस महीने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 2,000 कर्मियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वर्टेक्स ने एक बयान में कहा कि यह भर्ती अभियान उसके इतिहास में एक महीने के भीतर की जाने वाली सबसे बड़ी प्रतिभा विस्तार पहल में से एक है।
यह भर्ती भारत के कुछ प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड से बढ़ती मांग को देखते हुए की जा रही है। कंपनी ने बताया कि वह तत्काल नियुक्ति के लिए विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की तलाश कर रही है। इनमें ग्राहक सहायता अधिकारी, बिक्री पेशेवर, टीम लीडर, प्रबंधक और संपर्क केंद्र से जुड़े अन्य पद शामिल हैं।
वर्टेक्स ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष गगन अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में एक महीने में 2,000 रोजगार अवसर पैदा कर रहे हैं। इनमें संचालन, गुणवत्ता, विश्लेषण, प्रशिक्षण, ग्राहक सहायता और बिक्री जैसे क्षेत्रों में तत्काल नियुक्तियां शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi









