Vertex Group करेगा 2,000 कर्मचारियों की नियुक्ति, Delhi-NCR में मिलेंगे अवसर
व्यावसायिक प्रक्रिया प्रबंधन करने वाली कंपनी वर्टेक्स ग्रुप इस महीने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 2,000 कर्मियों की भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वर्टेक्स ने एक बयान में कहा कि यह भर्ती अभियान उसके इतिहास में एक महीने के भीतर की जाने वाली सबसे बड़ी प्रतिभा विस्तार पहल में से एक है।
यह भर्ती भारत के कुछ प्रमुख उपभोक्ता ब्रांड से बढ़ती मांग को देखते हुए की जा रही है। कंपनी ने बताया कि वह तत्काल नियुक्ति के लिए विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की तलाश कर रही है। इनमें ग्राहक सहायता अधिकारी, बिक्री पेशेवर, टीम लीडर, प्रबंधक और संपर्क केंद्र से जुड़े अन्य पद शामिल हैं।
वर्टेक्स ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष गगन अरोड़ा ने कहा, ‘‘हम दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में एक महीने में 2,000 रोजगार अवसर पैदा कर रहे हैं। इनमें संचालन, गुणवत्ता, विश्लेषण, प्रशिक्षण, ग्राहक सहायता और बिक्री जैसे क्षेत्रों में तत्काल नियुक्तियां शामिल हैं।
Delhi Police ने राजस्थान से दबोचा ATM लूटने वाला वांछित बदमाश जाहिद
दिल्ली और हरियाणा में एटीएम काटकर पैसे निकालने और चोरी के कई अन्य मामलों में वांछित मेवात निवासी एक बदमाश को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के नूंह निवासी मोहम्मद जाहिद के रूप में हुई है, जिसे तीन आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था।
इसमें दिल्ली में दो एटीएम में चोरी के मामले और हरियाणा में हत्या के प्रयास का एक मामला शामिल है। वह दिल्ली में विशेष प्रकोष्ठ द्वारा शस्त्र कानून के तहत दर्ज एक मामले में भी वांछित था, जिसमें उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार, जाहिद दिल्ली और हरियाणा में एटीएम काटकर पैसे निकालने और चोरी के 14 से अधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल था।
उसने और उसके सहयोगियों ने देर रात अपेक्षाकृत एकांत स्थानों पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया और इन्हें काटकर पैसै निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, चोरी करने के बाद, आरोपी कथित तौर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए मेवात क्षेत्र में अपने पैतृक गांवों में भाग जाते थे। अपराध शाखा की टीम कई दिनों से जाहिद की गतिविधियों की जानकारी पर काम कर रही थी।
12 अगस्त को एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी के पास जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि जाहिद को पहली बार 2012 में गीता कॉलोनी थाने में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। अपनी रिहाई के बाद, वह 2020 में फिर से एटीएम लूटने के अपराधों में शामिल हो गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











