Responsive Scrollable Menu

टाटा मोटर्स की टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे

टाटा मोटर्स ने आज 28 मई को अपनी नई टियागो लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड हैचबैक सीरीज के तहत पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किे हैं। नई टियागो के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए है। टियागो पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें (एक्स-शोरूम) टियागो सीएनजी वेरिएंट्स की कीमतें (एक्स-शोरूम) टियागो ईवी वेरिएंट्स की कीमतें (एक्स-शोरूम) ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत और BaaS ऑप्शन टाटा मोटर्स इस इलेक्ट्रिक कार को 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी ऑफर कर रही है। इस विकल्प को चुनने पर टियागो ईवी की शुरुआती कीमत घटकर 4.69 लाख रुपए हो जाती है, जिसके बाद ग्राहकों को 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से बैटरी रेंटल चार्ज चुकाना होगा। पूरी तरह बदला एक्सटीरियर डिजाइन और नए कलर्स 2026 टियागो फेसलिफ्ट में स्लिमर एलईडी हेडलैंप्स, रीडिजाइंड बंपर्स और इंटीग्रेटेड डीआरएल्स के साथ शार्प फ्रंट लुक दिया गया है। इसके पेट्रोल और सीएनजी वर्जन में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल के साथ फॉग लैंप्स मिलते हैं, जबकि ईवी वर्जन में क्लोज्ड ऑफ फ्रंट डिजाइन दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स में पीछे की तरफ कनेक्टेड-स्टाइल एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं, जो कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक देते हैं। इसके साथ ही नए अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शंस शामिल किए गए हैं, जिसमें ईवी के लिए मिंट ग्रीन शेड और पेट्रोल/सीएनजी वर्जन के लिए कोरल ऑरेंज पेंट ऑप्शन शामिल है। फैब्रिक इंसर्ट्स के साथ ऑल-न्यू केबिन और 13 नए फीचर्स कार के इंटीरियर में लेयर्ड टेक्सचर्स और फैब्रिक इंसर्ट्स के साथ बिल्कुल नया डैशबोर्ड और डोर पैड्स दिए गए हैं। ये फीचर्स मिलते हैं.. इसके अलावा इस कार में पहली बार ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक दोनों रो की सीटों के कम्फर्ट को बेहतर किया गया है, हालांकि नई टियागो में फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट नहीं दिए गए हैं। क्रैश टेस्ट से दिखाई ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप की सुरक्षा टाटा मोटर्स ने टियागो के रोल केज को मजबूत किया है और इसमें हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल्स का इस्तेमाल बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने टियागो सीएनजी के लिए किए गए 'ड्यूल क्रैश टेस्ट' का प्रदर्शन किया। इसमें पहले उसी कार का फ्रंटल पोल इम्पैक्ट टेस्ट कराया गया और इसके तुरंत बाद एक दूसरी टियागो से उसकी साइड में टक्कर कराई गई। इस प्रदर्शन के जरिए टाटा ने बॉडी शेल की मजबूती और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप की सुरक्षा को साबित किया है। इंजन और पावर ऑप्शंस में कोई बदलाव नहीं मैकेनिकल तौर पर टियागो के इंजन और बैटरी पैक पहले जैसे ही हैं: टियागो पेट्रोल: इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। टियागो सीएनजी: इसमें फैक्ट्री-फिटेड आई-सीएनजी के साथ 1.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो 75 PS की पावर और 96.5 Nm का टॉर्क देता है। टियागो ईवी: इसमें 19.2 kWh और 24 kWh के बैटरी पैक्स मिलते हैं, जो 315 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देते हैं। इन कारों से होगा मुकाबला इस बड़े अपडेट के साथ टाटा मोटर्स का लक्ष्य बाजार में मौजूद मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस और रेनॉ क्विड जैसी कारों को कड़ी टक्कर देना है। वहीं, टियागो ईवी भारत की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी। नॉलेज पार्ट: 'फेसलिफ्ट' का मतलब: जब कोई ऑटो कंपनी अपनी किसी मौजूदा कार के इंजन या प्लेटफॉर्म को बदले बिना, केवल उसके बाहरी लुक (बंपर, ग्रिल, लाइट्स) और इंटीरियर को कॉस्मेटिक अपडेट देकर दोबारा उतारती है, तो उसे 'फेसलिफ्ट' मॉडल कहा जाता है। कंपनियां ऐसा कार को फ्रेश बनाए रखने और कॉम्पिटिशन में टिके रहने के लिए हर 3-4 साल में करती हैं।

Continue reading on the app

Varada Chaturthi 2026: अधिकमास वरदा चतुर्थी व्रत से जीवन के विघ्न होते हैं दूर

आज अधिकमास वरदा चतुर्थी व्रत है, हिन्दू धर्म में इस व्रत को बहुत पवित्र माना जाता है। अधिकमास वरदा चतुर्थी व्रत से जीवन में सुख समृद्धि आती है तो आइए हम आपको अधिकमास वरदा चतुर्थी व्रत का महत्व एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

जानें अधिकमास वरदा चतुर्थी के बारे में 

अधिकमास वरदा चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित एक अत्यंत शुभ और पवित्र तिथि मानी गई है, क्योंकि यह अधिक मास की शुक्ल चतुर्थी को पड़ती है। इसे वरद चतुर्थी या वरद विनायक चतुर्थी के नाम से भी कहते हैं। इस साल यह त्योहार बुधवार 20 मई को पड़ रहा है। यह दिन 'वरदा' अर्थात वरदान देने वाला माना गया है इसलिए  इस दिन यदि आप गणेश जी की पूजा में इस मंत्रों के जप द्वारा उसकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

अधिकमास की वरदा चतुर्थी 19 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 20 मई 2026 को सुबह 11 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी।

चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 10:56 - सुबह 11:06
वर्जित चंद्रदर्शन का समय - सुबह 8.43 - रात 11.08

इसलिए खास है अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी व्रत  

पंडितों के अनुसार इस मास को "अतिशय पुण्यप्रद मास" कहा गया है, इसीलिये इसमें किया गया गणपति व्रत सहस्र गुणा पुण्यदायी होता है। ये व्रत समस्त प्रकार की समस्याओं से मुक्त कर उन्हें सुख, शान्ति एवं समृद्धि प्रदान करता है। ग्रंथों के अनुसार मलमास की चतुर्थी व्रत का पालन करने से व्यक्ति के पूर्वजन्म के दोष और वर्तमान जीवन के विघ्न दूर होते हैं। ये व्रत साधक के लौकिक और पारलौकिक, दोनों तरह के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. साथ ही इसके प्रताप से पितृगणों एवं देवताओं की तृप्ति भी होती है।

इसे भी पढ़ें: Bhairav ​​Nath Temple: जब पांडव भीम भी नहीं उठा पाए थे Bhairav Baba की प्रतिमा, Delhi में है ये चमत्कारी मंदिर

अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी व्रत के दिन ऐसे करें पूजा, होगा लाभ

पंडितों के अनुसार वरदा चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र पहनें। इसके बाद पूजा स्थान को शुद्ध करके चौकी पर भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। पूजा के दौरान गणपति बप्पा को सिंदूर का तिलक अर्पित करें, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय माना जाता है। गणेश जी की पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व बताया गया है, पूजा करते समय “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का उच्चारण करते हुए 21 दूर्वा दल अर्पित करें। इसके बाद भगवान गणेश को मोदक या उनके प्रिय मिठाई का भोग लगाएं, विधि-विधान से विघ्नहर्ता गणेश की आराधना करें और अंत में आरती उतारें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वरदा चतुर्थी का व्रत करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इस दिन गणेश पूजन के बाद ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना और अपनी क्षमता अनुसार दान देना शुभ माना जाता है। पंडितों के अनुसार “ॐ गणेशाय नमः” मंत्र का जाप करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में भी राहत मिलती है।

अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी व्रत पर गणेश जी को सिंदुर चढ़ाने का मंत्र

 
सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम् । शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् ॥

शास्त्रों के अनुसार धार्मिक दृष्टि से सिंदूर ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी व्रत पर जरूर करें ये काम

पंडितों के अनुसार अधिकमास वरदा विनायक का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है इसलिए वरदा चतुर्थी पर दिनभर उपवास (व्रत) रखतें हैं और मध्याह्न (दोपहर) में गणेश जी की पूजा करें। भगवान गणेश को सिंदूर बहुत प्रिय है, ऐसे में वरदा चतुर्थी की पूजा में उन्हें सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं। 'श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि।' मंत्र का जप करते हुए गणेश जी को 21 दुर्वा (दूब) अर्पित करें। चतुर्थी पर बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के बाद जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार अन्न या धन का दान करें।

अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी का धार्मिक महत्व भी है खास

धार्मिक ग्रंथों, विशेषकर भविष्य पुराण के अनुसार, अधिकमास में की जाने वाली वरदा विनायक चतुर्थी का व्रत अत्यंत फलदायी माना गया है। पंडितों के अनुसार इस व्रत का पालन करने से सामान्य 12 मासों की चतुर्थी व्रत के बराबर या उससे भी अधिक पुण्य प्राप्त होता है। यह व्रत सभी प्रकार के विघ्नों को दूर कर जीवन में सुख, शांति, धन, संतान, यश और दीर्घायु प्रदान करता है। इसे आत्मिक और भौतिक दोनों प्रकार के कल्याण का मार्ग माना गया है।

जानें अधिकमास वरदा विनायक चतुर्थी व्रत का महत्व 

पंडितों के अनुसार अधिकमास को ‘अतिशय पुण्यप्रद मास’ कहा गया है, इसलिए इस समय किए गए गणपति व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत से पूर्व जन्म के दोष और वर्तमान जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। यह व्रत साधक को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और पितृगणों तथा देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।

अधिकमास विनायक चतुर्थी व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा 

पुराणों में अधिकमास विनायक चतुर्थी व्रत से जुड़ी एक कथा प्रचलित है। इस कथा के अनुसार एक बार माता पार्वती शिवजी के साथ चौपड़ खेल रही थीं। उन्हें खेल खेलने में बड़ी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वो ये सोच रहे थे कि आखिर इस खेल की हार-जीत का फैसला कौन करेगा। इसके लिए घास-फूस से एक बालक बनाया गया और उसमें प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही उस बालक पर हार-जीत का दारोमदार सौंपा गया। खेल में तीन बार पार्वती जी जीतीं। लेकिन बालक ने गलतफहमी ने महादेव को विजेता बता दिया। इस पर पार्वती जी को बहुत गुस्सा आया और उस बालक को कीचड़ में रहने का श्राप दे दिया। बालक ने माता पार्वती से माफी मांगी। तब उन्होंने कहा कि एक वर्ष बाद यहां नागकन्याएं आएंगी। जैसे वो कहें उसी के अनुसार गणेश चतुर्थी का व्रत करना। इससे तुम्हारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

इसके बाद उस बालक ने गणेश जी की उपासना की। उनकी भक्ति देख गणेश जी बेहद प्रसन्न हो गए। गणेश जी ने उन्हें अपने माता-पिता यानी भगवान शिव-पार्वती के पास जाने का वरदान दिया। वह बालक कैलाश पहुंच गया। शिवजी ने भी पार्वती जी को मनाने के लिए 21 दिन तक गणेश जी का व्रत किया। इसके बाद पार्वती जी मान गईं। इसके बाद अपने पुत्र से मिलने के लिए पार्वती जी ने भी 21 दिन तक व्रत किया। मान्यता है कि वह बालक कार्तिकेय थे।

- प्रज्ञा पाण्डेय

Continue reading on the app

  Sports

Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!

श्रेयस अय्यर भारत के अगले टी20 कप्तान होंगे। अब यह लगभग तय हो चुका है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। वह सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 के कप्तान बनेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी, जब चयन समिति आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मैचों के लिए टीम का चयन करेगी। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल को पुष्टि की है कि श्रेयस ही अगले टी20 कप्तान होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?


सूर्यकुमार के लिए यह दोहरा झटका होने वाला है। 35 वर्षीय सूर्यकुमार, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था, अब टीम से बाहर होने वाले हैं और आगामी यूके दौरे के लिए उन्हें नहीं चुना जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि टी20 प्रारूप में तिलक वर्मा ही श्रेयस के उप-कप्तान होंगे। श्रेयस ने दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और इस प्रारूप में उनकी वापसी का पहला मैच कप्तान के रूप में होगा।

सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाए जाने के साथ ही, यह लगातार दूसरा साल है जब भारत ने खिताब जीतने वाले कप्तान को कप्तानी से हटाया है। पिछले साल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के कुछ ही महीनों बाद, भारत ने रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाया था। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा श्रेयस को चुना जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। 31 वर्षीय श्रेयस का कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने सबसे पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को उनके पहले आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया और उसके बाद 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया।

इसके अलावा, उन्होंने फिर पंजाब किंग्स की कमान संभाली और फ्रेंचाइजी को 11 साल बाद फाइनल तक पहुंचाया। आईपीएल 2026 का सीजन पीबीकेएस के लिए निराशाजनक रहा, लेकिन चयनकर्ताओं ने कप्तान के रूप में श्रेयस की निरंतरता को पुरस्कृत किया। सिर्फ नेतृत्व ही नहीं, श्रेयस ने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया और आईपीएल 2025 सीजन में 600 से अधिक रन बनाए। इस साल, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक शतक भी शामिल था। श्रेयस की कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में बढ़ती लोकप्रियता सूर्यकुमार के खराब फॉर्म के साथ मेल खाती है।
 

इसे भी पढ़ें: Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे


35 वर्षीय सूर्यकुमार ने भारत को टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाई और कभी भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी, लेकिन कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के अधिकांश समय में उनका बल्ला शांत रहा। 2025 में, अनुभवी खिलाड़ी भारत के लिए एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और विश्व कप में, उन्होंने 9 पारियों में 136.72 के स्ट्राइक रेट से केवल 242 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 13 पारियों में 20.76 के औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 12:18:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: 'TMC का कोई भविष्य नहीं हैं...' #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:04:29+00:00

Surya Murder LIVE Updates: यूपी में एक्शन | UP | Surya Murder | Ghaziabad | CM Yogi | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:03:50+00:00

CM साय करेंगे मेधावी श्रमिक बच्चों का सम्मान, नोनी बाबू योजना के तहत बड़ा कार्यक्रम | Raipur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:08:58+00:00

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68 लाख महिलाओं के खातों में 642 करोड़ रुपये ट्रांसफर | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:04:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers