एआई के दौर में अब इंसान कहानी सुनाना सीखें:एनवीडिया सीईओ हुआंग बोले- बच्चे कौन सा विषय पढ़ें, इससे ज्यादा जरूरी है 'कैसे सीखें'
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेज़ रफ्तार दुनिया में अक्सर यह सवाल उठता है कि बच्चों को अब कौन-सा विषय पढ़ना चाहिए ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेसन हुआंग की राय इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि एआई के दौर में क्या पढ़ना है से ज्यादा महत्वपूर्ण यह होगा कि एआई का इस्तेमाल करके कितना बेहतर सीखना है। सिंगापुर के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हुआंग ने कहा कि माता-पिता को इस बात को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए कि उनके बच्चे कौन-सा सब्जेक्ट चुन रहे हैं। उनके मुताबिक, जो चीजें पहले महत्वपूर्ण थीं, जैसे रचनात्मकता, कहानी कहने की क्षमता, समझदारी और इंसानी जुड़ाव, वही भविष्य में भी सबसे ज्यादा मायने रखेंगी। हुआंग ने जापानी विचार वाबी-साबी का भी जिक्र किया, जिसमें अपूर्णता की सुंदरता को महत्व दिया जाता है। उनका संकेत था कि एआई की परफेक्ट दुनिया में इंसानों की भावनाएं, गलतियां और व्यक्तिगत शैली ही सबसे ज्यादा खास बन सकती हैं। जेसन हुआंग ने नौकरियों को टास्क्स की टोकरी बताया। उनके अनुसार एआई कई दोहराए जाने वाले काम ऑटोमेट कर देगा, लेकिन इससे इंसानों को ज्यादा कठिन, रचनात्मक और रणनीतिक काम करने का समय मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एआई इंसानों को आलसी नहीं बनाएगा। जैसे कंप्यूटर, इंटरनेट और स्मार्टफोन आने के बाद लोग कम व्यस्त नहीं हुए, बल्कि और ज्यादा काम करने लगे, वैसे ही एआई भी इंसानी महत्वाकांक्षा को बढ़ाएगा। एआई के दौर में बच्चों के लिए रचनात्मक सोच, एआई टूल्स का स्मार्ट इस्तेमाल,जिज्ञासा और लगातार सीखने की मानसिकता बनाए रखना जरुरी है। पत्रकारिता, कला, स्टोरीटेलिंग कभी आउटडेटेड नहीं होगी हुआंग ने खास तौर पर पत्रकारिता, कला, डिजाइन और स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों का जिक्र किया। उनका कहना है कि एआई जानकारी दे सकता है, लेकिन इंसानों जैसी संवेदनशील बातचीत, सही समय पर सही सवाल पूछना और लोगों को जोड़ने वाली कहानी गढ़ना अभी भी मानव क्षमता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा इंटरव्यूअर सिर्फ तैयारी नहीं करता, बल्कि सामने वाले को ध्यान से सुनता है और उसी पल बेहतर प्रतिक्रिया देता है। इंसानों का यही धारणा गढ़ने का गुण भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होगी।
रॉयल एनफील्ड ने 'बुलेट 650' लॉन्च की:दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे, कीमत ₹3.65 लाख से शुरू
रॉयल एनफील्ड ने अपने नए मॉडल 'बुलेट 650' को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कीमत के मामले में यह बाइक हाल ही में आई क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती कलर्स के बराबर है, लेकिन उसके टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट से काफी सस्ती है। इसमें दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे। क्लासिक 650 जैसी कीमत, पर लुक में किए गए हैं कई बदलाव नई बुलेट 650 को रॉयल एनफील्ड ने अपने 650cc पैरेलल-ट्विन पोर्टफोलियो में सातवें मॉडल के रूप में जोड़ा है। जिस तरह बाजार में 350cc सेगमेंट के अंदर बुलेट 350 और क्लासिक 350 काफी चीजें शेयर करती हैं, ठीक वैसा ही फॉर्मूला कंपनी ने यहां भी अपनाया है। बुलेट 650 के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स क्लासिक 650 ट्विन जैसे ही हैं, लेकिन इसके डिजाइन और स्टाइलिंग में बुलेट की पारंपरिक पहचान को बनाए रखने के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। क्लासिक लुक के लिए क्रोम हेडलाइट हुड और पारंपरिक टेल-लाइट बाइक में क्लासिक लुक देने के लिए क्रोम हेडलाइट हुड और पारंपरिक टेल-लाइट दी गई है। इसके अलावा, बुलेट की पहचान माने जाने वाले हाथ से पेंट किए गए पिनस्ट्राइप्स (मडगार्ड और टैंक पर सुनहरी धारियां) और फ्यूल टैंक पर मेटल का सिग्नेचर बैज दिया गया है। क्लासिक 650 के मुकाबले इसका रियर फेंडर (पीछे का मडगार्ड) ज्यादा स्क्वेयर्ड-ऑफ यानी चौकोर डिजाइन में आता है, जो इसे पुरानी बुलेट वाला लुक देता है। लंबी दूरी के सफर के लिए मिलेगी ज्यादा आरामदायक सिंगल-पीस सीट बुलेट 650 में जो सबसे बड़ा और व्यावहारिक बदलाव किया गया है, वो है इसकी सीट। क्लासिक 650 में जहां रिमूवेबल पिलियन सीट (पीछे की सीट हटाने का विकल्प) मिलती है, वहीं बुलेट 650 में कंपनी ने सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट दी है। माना जा रहा है कि यह सीट बाइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले (पिलियन) दोनों के लिए लंबी दूरी के सफर में क्लासिक के मुकाबले ज्यादा आरामदायक साबित होगी। इसके अलावा बाइक का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजी-एनालॉग ही रखा गया है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए एक छोटी डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। बाइक के हैंडल पर पॉलिश्ड एल्युमिनियम स्विचगियर दिए गए हैं जो इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाते हैं। 648cc का पुराना भरोसेमंद इंजन, जो जनरेट करेगा 47hp की पावर इंजन की बात करें तो बुलेट 650 में कंपनी का आजमाया हुआ 648cc का पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 47hp की अधिकतम पावर और 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक के फ्रंट में 120mm ट्रैवल के साथ शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 90mm ट्रैवल के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। कंपनी की सबसे सस्ती लॉन्ग-व्हीलबेस 650cc बाइक ₹3.65 लाख की कीमत के साथ यह बाइक क्लासिक 650 के टॉप-एंड क्रोम वेरिएंट से करीब ₹14,000 सस्ती है। इसी के साथ यह रॉयल एनफील्ड के लॉन्ग-व्हीलबेस 650 प्लेटफॉर्म पर आधारित सबसे किफायती मॉडल बन गई है। आपको बता दें कि इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की सुपर मीटियर 650, शॉटगन 650 और क्लासिक 650 ट्विन भी बेस्ड हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others