Responsive Scrollable Menu

रॉयल एनफील्ड ने 'बुलेट 650' लॉन्च की:दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे, कीमत ₹3.65 लाख से शुरू

रॉयल एनफील्ड ने अपने नए मॉडल 'बुलेट 650' को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹3.65 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कीमत के मामले में यह बाइक हाल ही में आई क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती कलर्स के बराबर है, लेकिन उसके टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट से काफी सस्ती है। इसमें दो कलर ऑप्शन कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू मिलेंगे। क्लासिक 650 जैसी कीमत, पर लुक में किए गए हैं कई बदलाव नई बुलेट 650 को रॉयल एनफील्ड ने अपने 650cc पैरेलल-ट्विन पोर्टफोलियो में सातवें मॉडल के रूप में जोड़ा है। जिस तरह बाजार में 350cc सेगमेंट के अंदर बुलेट 350 और क्लासिक 350 काफी चीजें शेयर करती हैं, ठीक वैसा ही फॉर्मूला कंपनी ने यहां भी अपनाया है। बुलेट 650 के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स क्लासिक 650 ट्विन जैसे ही हैं, लेकिन इसके डिजाइन और स्टाइलिंग में बुलेट की पारंपरिक पहचान को बनाए रखने के लिए कुछ खास बदलाव किए गए हैं। क्लासिक लुक के लिए क्रोम हेडलाइट हुड और पारंपरिक टेल-लाइट बाइक में क्लासिक लुक देने के लिए क्रोम हेडलाइट हुड और पारंपरिक टेल-लाइट दी गई है। इसके अलावा, बुलेट की पहचान माने जाने वाले हाथ से पेंट किए गए पिनस्ट्राइप्स (मडगार्ड और टैंक पर सुनहरी धारियां) और फ्यूल टैंक पर मेटल का सिग्नेचर बैज दिया गया है। क्लासिक 650 के मुकाबले इसका रियर फेंडर (पीछे का मडगार्ड) ज्यादा स्क्वेयर्ड-ऑफ यानी चौकोर डिजाइन में आता है, जो इसे पुरानी बुलेट वाला लुक देता है। लंबी दूरी के सफर के लिए मिलेगी ज्यादा आरामदायक सिंगल-पीस सीट बुलेट 650 में जो सबसे बड़ा और व्यावहारिक बदलाव किया गया है, वो है इसकी सीट। क्लासिक 650 में जहां रिमूवेबल पिलियन सीट (पीछे की सीट हटाने का विकल्प) मिलती है, वहीं बुलेट 650 में कंपनी ने सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट दी है। माना जा रहा है कि यह सीट बाइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले (पिलियन) दोनों के लिए लंबी दूरी के सफर में क्लासिक के मुकाबले ज्यादा आरामदायक साबित होगी। इसके अलावा बाइक का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजी-एनालॉग ही रखा गया है, जिसमें फ्यूल गेज और ओडोमीटर के लिए एक छोटी डिजिटल डिस्प्ले मिलती है। बाइक के हैंडल पर पॉलिश्ड एल्युमिनियम स्विचगियर दिए गए हैं जो इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाते हैं। 648cc का पुराना भरोसेमंद इंजन, जो जनरेट करेगा 47hp की पावर इंजन की बात करें तो बुलेट 650 में कंपनी का आजमाया हुआ 648cc का पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 47hp की अधिकतम पावर और 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक के फ्रंट में 120mm ट्रैवल के साथ शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 90mm ट्रैवल के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। कंपनी की सबसे सस्ती लॉन्ग-व्हीलबेस 650cc बाइक ₹3.65 लाख की कीमत के साथ यह बाइक क्लासिक 650 के टॉप-एंड क्रोम वेरिएंट से करीब ₹14,000 सस्ती है। इसी के साथ यह रॉयल एनफील्ड के लॉन्ग-व्हीलबेस 650 प्लेटफॉर्म पर आधारित सबसे किफायती मॉडल बन गई है। आपको बता दें कि इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी की सुपर मीटियर 650, शॉटगन 650 और क्लासिक 650 ट्विन भी बेस्ड हैं।

Continue reading on the app

भास्कर नॉलेज:क्या बिना स्मार्टफोन के भी आपको ट्रैक कर रहे हैं वाई-फाई राउटर?

डिजिटल प्राइवेसी और सर्विलांस (निगरानी) को लेकर दुनिया भर में एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जर्मनी के कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अब आपके घर या सार्वजनिक जगहों पर लगे साधारण वाई-फाई राउटर भी आपको ट्रैक कर सकते हैं। जानते हैं क्या है ये तकनीक... वाई-फाई राउटर बिना किसी फोन या डिवाइस के किसी इंसान को कैसे ट्रैक कर सकते हैं? जर्मनी के शोधकर्ताओं ने इसके लिए ‘बीएफआईडी’ नामक खास हैकिंग का तरीका विकसित किया है। यह वाई-फाई के एक सामान्य फीचर ‘बीमफॉर्मिंग फीडबैक इंफॉर्मेशन’ (बीएफआई) का फायदा उठाता है। वाई-फाई 5 और उसके बाद की तकनीक में यह फीचर इसलिए दिया गया था ताकि राउटर सिग्नल की परफॉर्मेंस को बेहतर कर सके। लेकिन ये सिग्नल बिना किसी एन्क्रिप्शन (सुरक्षा लॉक) के लगातार हवा में तैरते रहते हैं। जब कोई इंसान कमरे में चलता है, तो इन तरंगों में रुकावट आती है, जिसे पास का कोई भी वाई-फाई डिवाइस चुपके से कैप्चर कर सकता है। यह तकनीक किसी व्यक्ति की पहचान कितनी सटीकता से कर सकती है? शोधकर्ताओं ने इसके लिए मशीन लर्निंग और एआई मॉडल्स का इस्तेमाल कर इंसानी मूवमेंट की ‘रेडियो इमेजेस’ तैयार कीं। यह ठीक एक कैमरे की तरह काम करता है, लेकिन रोशनी की जगह रेडियो तरंगों के जरिए तस्वीर बनाता है। 197 लोगों पर किए गए टेस्ट में इस सिस्टम ने 99.5% सटीकता के साथ लोगों को उनकी चाल और बॉडी स्ट्रक्चर से पहचान लिया। यानी अब ट्रैकिंग के लिए स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का होना जरूरी नहीं है। यह तकनीक वाई-फाई की रेडियो तरंगों में इंसानी शरीर से होने वाली हलचल को पकड़कर निगरानी कर सकती है। अगर वाई-फाई को हमारा नाम नहीं पता, तो इससे प्राइवेसी को क्या खतरा है? साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, हालांकि वाई-फाई डेटा सीधे आपका नाम नहीं बताता, लेकिन हमलावर इस ट्रैकिंग डेटा को आपके पुराने स्मार्टफोन रिकॉर्ड या लोकेशन हिस्ट्री से जोड़कर आसानी से आपकी पूरी पहचान उजागर कर सकते हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि सार्वजनिक जगहों, मॉल या ऑफिस में आपको पता भी नहीं चलेगा और कोई आपकी हर गतिविधि को साइलेंटली मॉनिटर कर रहा होगा। राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों के लिए यह तकनीक सबसे बड़ा खतरा बन सकती है। इससे बचने का क्या उपाय है? शोधकर्ताओं ने वैश्विक टेक संस्थाओं और रेगुलेटर्स से अपील की है कि वे भविष्य के वाई-फाई मानकों में मजबूत प्राइवेसी प्रोटेक्शन और एन्क्रिप्शन लागू करें। जब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाई-फाई सिग्नलों को एन्क्रिप्ट नहीं किया जाता, तब तक सार्वजनिक वाई-फाई के आसपास अत्यधिक सतर्क रहना और सुरक्षा कमजोरियों को पैच करने वाले नए फर्मवेयर अपडेट का उपयोग करना ही एकमात्र व्यावहारिक रास्ता है।

Continue reading on the app

  Sports

Trans Am Bike Race: कोटा के नितिन सैनी अमेरिका में 6000 किमी की रेस में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Nitin Saini Kota: कोटा के अल्ट्रा एंड्योरेंस साइक्लिस्ट नितिन सैनी 7 जून से अमेरिका में होने वाली प्रतिष्ठित 'ट्रांस एएम बाइक रेस' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह 6,000 किलोमीटर लंबी रेस दुनिया की सबसे कठिन और सेल्फ-सपोर्टेड साइक्लिंग प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें खिलाड़ियों को बिना किसी बाहरी मदद के भोजन, पानी और मरम्मत की व्यवस्था खुद करनी होती है. इससे पहले वे यूरोप की नॉर्थकप-4000 चुनौती सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं. कोटा के खेल प्रेमियों ने नितिन को इस ऐतिहासिक सफर के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं. Fri, 5 Jun 2026 07:41:24 +0530

  Videos
See all

WIPRO Religious Conversion Case: TCS की तरह विप्रो में भी महिला कर्मचारी पर बनाया धर्म बदलने का दबाव #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:23:31+00:00

US-Israel-Iran War: US की नाकाबंदी के बाद भी Hormuz से निकले 4 ईरानी तेल टैंकर | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:23:43+00:00

News Ki Pathshala | Attack On Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का इतना विरोध क्यों?| #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:23:08+00:00

Firing at Khan Sir Coaching: खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार!। Patna News | Breaking | Khan Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T04:26:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers