PM मोदी से मुलाकात, 6 दिन बाद सुखबीर पर हमला:एक्सपर्ट बोले- बादल के प्रति कट्टरपंथियों में नफरत; BJP से नजदीकियां बनाने पर भी रोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के 6 दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। सुखबीर बादल पर निहंग के हमले का सीधा-सीधा इंपेक्ट पंजाब की पॉलिटिक्स पर भी दिखने को मिलेगा। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखबीर बादल से कट्टरपंथी लोग राम रहीम केस और बेअदबी के मुद्दों को लेकर नफरत करते हैं। यही नहीं, कट्टरपंथियों को सुखबीर बादल का प्रधानमंत्री मोदी से मिलना भी पसंद नहीं है। सुखबीर बादल से कट्टरपंथी पहले ही नफरत करते थे। अब जब वह प्रधानमंत्री से मिले तो उनमें गुस्सा और भड़क गया, जिसका नजीता यह है कि नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला हो गया। सुखबीर बादल पर हमले के ये 3 राजनीतिक मायने पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने क्या कहा, जानिए… भाजपा के सिख नेता भी निशाना बन सकते हैं: पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर केके रत्तू का कहना है कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल की सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने हिंदू-सिख एकता को बनाए रखा। सुखबीर बादल ही नहीं, बल्कि किसी भी पॉलिटिकल फिगर पर इस तरह का हमला होना साधारण घटना नहीं है। सुखबीर बादल के प्रति कट्टरपंथियों में नफरत है और उसी नफरत का परिणाम है कि बादल पर बार-बार हमले हो रहे हैं। PM से मुलाकात को मुद्दा बनाया जा रहा: पॉलिटिकल एक्सपर्ट व सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि सुखबीर बादल लगातार पार्टी का प्रचार कर पार्टी को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, दूसरी तरफ कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात PM मोदी से हुई, जिससे कट्टपंथियों को लगता है कि वह फिर से बीजेपी के साथ जाने लगे हैं। ऐसा नेरेटिव बनाकर वह कट्टरपंथियों को सुखबीर बादल से दूर करना चाहते हैं। यह हमला सुखबीर को डराने की कोशिश: पॉलिटिकल एक्सपर्ट पवनदीप शर्मा का कहना है कि सुखबीर बादल के प्रति कुछ कट्टरपंथी संगठनों में नफरत है। पंजाब में कट्टरपंथियों का गुट अलग से है और वह पॉलिटिक्स में पूरी तरह एक्टिव है। PM मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब में भाजपा अकाली दल गठबंधन की बात चल रही है। कट्टरपंथी इस गठबंधन के भी खिलाफ हैं। इस तरह के हमले से सुखबीर बादल को डराने की कोशिश भी है कि वो भाजपा से गठबंधन न करे। पंथ सुखबीर बादल व SAD के खिलाफ क्यों है, जानिए…
सुखबीर बादल की छाती में कृपाण घोप करनी थी हत्या:पूर्व डिप्टी CM हाथ आगे कर बचे, 8 टांके लगे; नांदेड़ SP बोले- पंजाब में नशे का गुस्सा था
महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला किया। हालांकि, हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया। अब तक की पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर की छाती पर हमला कर हत्या करने वाला था। आरोपी निहंग ने सुखबीर बादल के सामने आते ही अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। सुखबीर बादल के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लगा। डॉक्टरों को 8 से 9 टांके लगाने पड़े। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में उसने कहा कि वह पंजाब में नशे को लेकर गुस्से में था। इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया। वहीं, इस मामले में गुरुद्वारा प्रबंधन के बाबा जग्गा सिंह ने कहा कि जसपाल सिंह 2 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहा है। वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। घटना से पहले सुखबीर बादल ने क्या-क्या किया, जानिए… महाराष्ट्र पुलिस ने ये अहम बातें कहीं… हमला करने वाला जसपाल सिंह कौन? सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला आरोपी जसपाल सिंह पुणे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह गुरुद्वारे में सेवा करने से पहले कोर्ट में वकालत करता था। घटना के समय वह निहंग के वेश में गुरुद्वारा परिसर के पास मौजूद था। जानकारी के अनुसार, इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस हुई और जसपाल सिंह ने अचानक कृपाण से सुखबीर बादल पर हमला कर दिया। नांदेड़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपी जसपाल सिंह से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ और उसने सुखबीर बादल पर हमला क्यों किया। जसपाल के लिंक खंगालने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस SP निलाभ रोहन ने बताया कि निहंग जसपाल सिंह का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया। पुलिस अब उनके लिंक ढूंढ रही है, ताकि हमले का असली कारण पता चल सके। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच नादेड़ पुलिस व एटीएस कर रही है। दोनों टीमें जसपाल सिंह का रिकार्ड खंगाल रही हैं कि उसके लिंक किसी ग्रुप के साथ तो नहीं हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








