Responsive Scrollable Menu

MP में मानसून का सिस्टम अब पूर्वी हिस्से में एक्टिव:यूपी में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, बिहार के 7 जिलों में रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को तरबतर करने के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में एक्टिव होगा। शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। यूपी में गुरुवार को मौसम बदल गया। गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश हुई। नदियों के उफान पर होने से 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है। मौसम विभाग ने बिहार में पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, नालंदा और सीतामढ़ी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए। बचाव दल ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि 10 अभी टनल के अंदर फंसे हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Continue reading on the app

PM मोदी से मुलाकात, 6 दिन बाद सुखबीर पर हमला:एक्सपर्ट बोले- बादल के प्रति कट्‌टरपंथियों में नफरत; BJP से नजदीकियां बनाने पर भी रोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के 6 दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर बादल पर निहंग ने हमला कर दिया। सुखबीर बादल पर निहंग के हमले का सीधा-सीधा इंपेक्ट पंजाब की पॉलिटिक्स पर भी दिखने को मिलेगा। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखबीर बादल से कट्‌टरपंथी लोग राम रहीम केस और बेअदबी के मुद्दों को लेकर नफरत करते हैं। यही नहीं, कट्‌टरपंथियों को सुखबीर बादल का प्रधानमंत्री मोदी से मिलना भी पसंद नहीं है। सुखबीर बादल से कट्‌टरपंथी पहले ही नफरत करते थे। अब जब वह प्रधानमंत्री से मिले तो उनमें गुस्सा और भड़क गया, जिसका नजीता यह है कि नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला हो गया। सुखबीर बादल पर हमले के ये 3 राजनीतिक मायने पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने क्या कहा, जानिए… भाजपा के सिख नेता भी निशाना बन सकते हैं: पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रोफेसर केके रत्तू का कहना है कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल की सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने हिंदू-सिख एकता को बनाए रखा। सुखबीर बादल ही नहीं, बल्कि किसी भी पॉलिटिकल फिगर पर इस तरह का हमला होना साधारण घटना नहीं है। सुखबीर बादल के प्रति कट्‌टरपंथियों में नफरत है और उसी नफरत का परिणाम है कि बादल पर बार-बार हमले हो रहे हैं। PM से मुलाकात को मुद्दा बनाया जा रहा: पॉलिटिकल एक्सपर्ट व सीनियर जर्नलिस्ट प्रमोद बातिश का कहना है कि सुखबीर बादल लगातार पार्टी का प्रचार कर पार्टी को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, दूसरी तरफ कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात PM मोदी से हुई, जिससे कट्‌टपंथियों को लगता है कि वह फिर से बीजेपी के साथ जाने लगे हैं। ऐसा नेरेटिव बनाकर वह कट्‌टरपंथियों को सुखबीर बादल से दूर करना चाहते हैं। यह हमला सुखबीर को डराने की कोशिश: पॉलिटिकल एक्सपर्ट पवनदीप शर्मा का कहना है कि सुखबीर बादल के प्रति कुछ कट्‌टरपंथी संगठनों में नफरत है। पंजाब में कट्‌टरपंथियों का गुट अलग से है और वह पॉलिटिक्स में पूरी तरह एक्टिव है। PM मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब में भाजपा अकाली दल गठबंधन की बात चल रही है। कट्‌टरपंथी इस गठबंधन के भी खिलाफ हैं। इस तरह के हमले से सुखबीर बादल को डराने की कोशिश भी है कि वो भाजपा से गठबंधन न करे। पंथ सुखबीर बादल व SAD के खिलाफ क्यों है, जानिए…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में रखना क्यों बेस्ट? सिर्फ बैटिंग नहीं, ये खूबी भी है

sarfaraz khan vs dhruv jurel: पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ध्रुव जुरेल की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल करने की बात कही है. रमन का मानना है कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनका आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है. उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर खिलाने का भी समर्थन किया. Fri, 14 Aug 2026 18:36:13 +0530

  Videos
See all

Acharya Prashant on 80th Independence Day: क्या हम सच में आजाद हैं जानिए आचार्य प्रशांत से ?Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:05:16+00:00

विभाजन विभीषिका पर VHP महामंत्री श्री मिलिंद परांडे जी का व्याख्यान | Millind Parande | LIVE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:16:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers