Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- नोटों पर हैं जर्म्स और बैक्टीरिया:उसे थूक लगाकर न गिनें, गिनकर साबुन से हाथ धोएं, बचाव के लिए 10 सावधानियां

हम रोज खरीदारी करते समय नकद पैसे लेते और देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही पैसे हमें बीमार भी कर सकते हैं? दरअसल बाजार में खरीदारी से लेकर होटल, मेडिकल स्टोर और बैंक तक एक ही नोट दिन भर में कई हाथों से होकर गुजरता है। ऐसे में नोटों पर बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे जर्म्स मौजूद हो सकते हैं, जो संक्रमण का रिस्क बढ़ाते हैं। साल 2023 में ‘जर्नल ऑफ मेडिकल वायरोलॉजी’ में एक रिव्यू रिपोर्ट पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, सिक्के, नोटों और पेमेंट कार्ड्स पर कई तरह के जर्म्स और टॉक्सिन्स हो सकते हैं। इनमें सर्दी-जुकाम फैलाने वाले वायरस, नोरोवायरस (आंतों में इन्फेक्शन फैलाने वाला वायरस) और साल्मोनेला बैक्टीरिया शामिल हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि नोटों पर मौजूद जर्म्स से क्या हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. एन. आर. शेट्टी, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- क्या हमारे पर्स में रखे नोटों में सचमुच जर्म्स होते हैं? जवाब- हां, इन पर बड़ी संख्या में जर्म्स हो सकते हैं। दरअसल एक ही नोट कई लोगों के हाथों से गुजरता है। इस वजह से उस पर धूल, पसीना, तेल, बैक्टीरिया और वायरस जमा हो सकते हैं। सवाल- क्या सिक्के भी गंदे होते हैं? उनमें भी जर्म्स होते हैं? जवाब- हां, नोटों की तरह सिक्के भी कई लोगों के हाथों और अलग-अलग सतहों के संपर्क में आते हैं। ऐसे में इन पर भी बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे जर्म्स हो सकते हैं। सवाल- नोट क्यों गंदे होते हैं? जवाब- सभी कारण पॉइंटर्स से समझिए– 1. कई लोगों के हाथों का संपर्क 2. खराब हाइजीन 3. अलग-अलग सतह का सपंर्क 4. थूक लगाकर नोट गिनना 5. पुराने नोटों का यूज 6. नमी और पसीना पसीने और नमी के संपर्क से नोटों पर जर्म्स लंबे समय तक टिके रहते हैं। सवाल- सबसे ज्यादा गंदे नोट कौन-से होते हैं? जवाब- आमतौर पर वे नोट सबसे ज्यादा गंदे होते हैं, जो लंबे समय से चलन में हैं और रोजमर्रा के लेन-देन में ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। जैसेकि- सवाल- नोटों पर किस तरह के जर्म्स हो सकते हैं? जवाब- नोटों पर कई तरह के जर्म्स हो सकते हैं। इनमें से कुछ सामान्य होते हैं, जबकि कुछ इन्फेक्शन फैला सकते हैं। जैसेकि- सवाल- जर्म्स वाले नोटों को छूने से क्या हेल्थ रिस्क हो सकते हैं? जवाब- इन नोटों को छूने के बाद अगर वही हाथ सीधे मुंह, नाक, आंखों या खाने-पीने की चीजों के संपर्क में आते हैं, तो इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। सभी हेल्थ रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है? जवाब- वैसे तो सभी लोगों को नोट और सिक्के के लेनदेन के बाद हाथ धोने चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, जैसेकि- सवाल- लोग थूक लगाकर नोट गिनते हैं? ऐसा करना कितना खतरनाक है और नोट गिनने का सेफ तरीका क्या है? जवाब- हां, बहुत से लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यह अच्छी आदत नहीं है। इससे मुंह के जर्म्स नोटों पर और नोटों के जर्म्स हाथों व मुंह तक पहुंच जाते हैं। ग्राफिक में नोट गिनने का सही तरीका देखिए- सवाल- क्या जर्म्स वाले नोटों को धोकर साफ किया जा सकता है? जवाब- नहीं, नोटों को पानी, साबुन या किसी केमिकल से धोना सही नहीं है। इससे नोट खराब हो सकते हैं। अगर कोई नोट बहुत ज्यादा गंदा, फटा या खराब हो गया है, तो उसे बैंक में बदला जा सकता है। नोटों को साफ करने के चक्कर में लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिनसे बचना चाहिए- सवाल- नोट ऐसी चीज है, जिसे कोई अवॉइड नहीं कर सकता। ऐसे में उसके संभावित रिस्क से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करके गंदे नोटों के संभावित रिस्क से बचा जा सकता है। सभी सावधानियां ग्राफिक में देखिए- नोटों से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या नोटों में लगे जर्म्स पर्स में भी पहुंच सकते हैं? जवाब- हां, नोटों पर मौजूद धूल, गंदगी और कुछ जर्म्स पर्स में पहुंच सकते हैं। इसलिए पर्स की रेगुलर सफाई भी जरूरी है। सवाल- पर्स को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? जवाब- पर्स को हफ्ते में कम-से-कम एक बार साफ करना चाहिए। सवाल- क्या हेल्थ के लिहाज से डिजिटल एक्सचेंज बेहतर है? जवाब- हां, डिजिटल पेमेंट में जर्म्स के संपर्क का रिस्क नहीं होता है। सवाल- क्या एटीएम से निकले पैसे साफ होते हैं? जवाब- जरूरी नहीं है। एटीएम से निकले नोट भी पहले कई लोगों के हाथों से गुजर चुके होते हैं। उन पर भी जर्म्स मौजूद हो सकते हैं। सवाल- क्या नोटों पर सैनिटाइजर डालकर उसे साफ किया जा सकता है? जवाब- नहीं, सैनिटाइजर या अन्य केमिकल नोट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सवाल- क्या नोटों को धूप में रखने से उसके जर्म्स साफ हो जाते हैं? जवाब- नहीं, सिर्फ धूप में रखने से नोट पूरी तरह जर्म्स-फ्री नहीं होते। कुछ जर्म्स कम हो सकते हैं, लेकिन यह संक्रमण से बचाव का सही तरीका नहीं है। सवाल- क्या आयरन करने से नोटों के जर्म्स मर जाते हैं? जवाब- नहीं, इससे नोट खराब हो सकते हैं या आग लगने का रिस्क भी हो सकता है। …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- सोया चाप बैटर में लोटता दिखा वर्कर: जानें FSSAI के हाइजीन रूल्स, रेस्त्रां में खाने से पहले बरतें 11 सावधानियां हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक शर्टलेस वर्कर गीले फर्श पर रखे सोया चाप के बैटर में लोटता हुआ नजर आया। वीडियो कथित तौर पर एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का है। इस घटना ने फूड हाइजीन और फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

Major Gaurav Arya: हाफ़िज़ के मोहब्बत के पीछे वजह क्या है? | Command Centre | #shorts

डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

पहली बार महिला-पुरुष हॉकी वर्ल्डकप एक साथ होंगे:32 टीमों में 50 मुकाबले; भारत-पाकिस्तान मैच 19 अगस्त को; जानिए सब कुछ

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। पहली बार महिला और पुरुष के टूर्नामेंट एक साथ हो रहे हैं। बेल्जियम और नीदरलैंड मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। भारतीय पुरुष टीम वेल्स के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेगी। यह मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1:30 बजे से होगा। 16 दिन चलेंगे टूर्नामेंट, 2 वेन्यू पर मुकाबले शनिवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। इनका आयोजन 2 फेज में होगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल। फिर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे। कुल 32 टीमें हिस्सा ले रहीं मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें (कुल 32 टीमें) हिस्सा लेंगी। ग्रुप स्टेज में 16 टीमें 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) में बंटेंगी और हर टीम 3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप से टॉप-2 टीम क्रॉसओवर राउंड में जाएगी। इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा। इस राउंड में हर टीम तीन और मैच खेलेगी। ये मुकाबले उन टीमों से होंगे, जिनसे उसका मैच नहीं हुआ है। यहां से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी। 29-30 अगस्त को फाइनल होंगे फाइनल मैच 29 और 30 अगस्त को खेले जाएंगे। महिला वर्ल्ड कप का फाइनल 29 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि, पुरुष वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को रात 8:00 बजे से शुरू होगा। दोनों फाइनल के दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच भी होंगे। बेल्जियम में पहली बार वर्ल्ड कप हरमनप्रीत और सलीमा भारत के कप्तान पुरुष टीम : गोलकीपर्स: मोहित एच.एस., सूरज करकेरा। डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच। मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकंता शर्मा, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे। फॉरवर्ड्स: मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा। महिला टीम: गोलकीपर्स: सविता पूनिया, बिशू देवी खरीबाम। डिफेंडर्स: ईशिका चौधरी, सुशीला चानु पुखरंबम, लालथंटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास। मिडफील्डर्स: सलीमा टेटे (कप्तान), निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, नेहा, दीपिका सोरेंग। फॉरवर्ड्स: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसाल, नवनीत कौर, दीपिका सहरावत, ईशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग। ईनामी राशि नहीं, ट्रॉफी और मेडल मिलेंगे हॉकी वर्ल्ड कप में ईनामी राशि नहीं है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) वर्ल्ड कप या प्रो लीग जैसे वर्ल्ड लेवल टूर्नामेंट्स में ट्रॉफी और मेडल्स देते हैं। नीदरलैंड ने सभी वर्ल्ड कप खेले भारत, नीदरलैंड और स्पेन जैसी टीमों ने सभी पुरुष वर्ल्ड कप खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अर्जेंटीना 15-15 बार यह ग्लोबल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। पाकिस्तान ने 14 और बेल्जियम ने 8 बार हिस्सा लिया है। वहीं, नीदरलैंड, अर्जेंटीना और जर्मनी ने विमेंस कैटेगरी के सभी वर्ल्डकप खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया 14, इंग्लैंड-स्पेन 13-13, चीन 10 और भारत ने 9 बार यह टूर्नामेंट खेला है। भारत ने 1975 में पहला वर्ल्ड कप जीता था भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1971 में शुरू हुए पहले हॉकी वर्ल्ड कप से ही इस टूर्नामेंट में खेलना शुरू कर दिया था। टीम ने अब तक 15 बार टूर्नामेंट में भाग लिया और केवल एक बार वर्ल्ड कप जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता है। टीम ने 1974 में अपने पहले वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जंग के कारण पाकिस्तान से छिनी पहले वर्ल्ड कप की मेजबानी हॉकी वर्ल्ड कप कराने का विचार सबसे पहले पाकिस्तान एयर मार्शल नूर खान के दिमाग में आया था। मार्च 1969 में FIH की बैठक में भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा। इसी बीच 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई। पाकिस्तान ने भारत को खेलने का न्योता तो दिया, लेकिन वहां के कुछ राजनेताओं और क्रिकेट खिलाड़ी अब्दुल हफीज कारदार के नेतृत्व में लोगों ने भारत की भागीदारी का हिंसक विरोध शुरू कर दिया। मैच शुरू होने से चंद महीने पहले मार्च 1971 में FIH ने सुरक्षा कारणों से इस मेगा इवेंट को पाकिस्तान से हटाकर एक न्यूट्रल यूरोपीय देश स्पेन (बार्सिलोना) में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने पहला टाइटल जीता था। --------------------------------------------------------- हॉकी वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया बोले- विमेंस हॉकी में किसी को भी हरा सकता है भारत, मेडल जीतने की काबिलियत भारतीय गोलकीपर सविता पुनिया लगातार तीसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी। विमेंस हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा है कि भारत वर्ल्ड कप 2026 में पोडियम फिनिश कर सकता है। जियोहॉस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत किसी भी टीम को हरा सकता है। पढ़ें पूरी खबर Thu, 13 Aug 2026 23:48:00

  Videos
See all

Modi विरोध के नाम पर कुछ भी बोलेंगे क्या ? Rahul Gandhi ने मंच पर उड़ाया प्रधानमंत्री का मजाक ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T00:33:50+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:झारखंड में TDPL का तिलिस्म! |Hemant Soren | Devendra Nath Mahato #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T00:47:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers